राजस्थान सरकार ने E-Sanjeevani application नाम से सेवा शुरू की है, आप अपने मोबाइल फोन से OPD से पंजीकरण करवा सकते है, E-Sanjeevani Mobile App निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा की जानकारी देखे, स्वास्थ्य संबंधी अधिक जानकारी के लिए कॉल करे-104 या 108 पद
आजकल देश में कोरोनावायरस की वजह से लोग अस्पताल में जाने से भी कतराते हैं क्योंकि अस्पतालों में कोरोनावायरस का वार्ड बनाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है और उसी अस्पताल में दूसरे मरीजों का इलाज भी हो रहा है l इसीलिए लोग अस्पतालों में जाने से कतराते हैं लोग ऐसा सोचते हैं, कि कहीं अस्पताल में जाने से उन्हें भी कोरोनावायरस ना हो जाए।
इसलिए ज्यादातर लोग यह सोचते हैं, कि यदि घर बैठे ही उनका इलाज हो जाए तो यह बेहतर होगा। सरकार ने लोगों की इस समस्या को देखते हुए ही एक online Application की सुविधा उपलब्ध कराई है। जिसके माध्यम से हमारे देश के 2 लाख से भी अधिक लोग फायदा उठा चुके हैं। यह एक ऑनलाइन एप्लीकेशन है, जिसके माध्यम से व्यक्ति घर बैठे डॉक्टर से अपने Treatment के बारे में पूछ सकता है।
यह एप्लीकेशन भारत के विभिन्न राज्यों में लागू कर दी गई थी, अब यह Application राजस्थान राज्य में भी लागू होने जा रही है। इस एप्लीकेशन को कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है, ताकि लोग कोरोनावायरस के संक्रमण से बच सकें और घर बैठे ही अपना अच्छा इलाज करवा पाए। आज हम इस पोस्ट में आपको E- Sanjeevani OPD Application के बारे में विस्तार से बताएंगे।
सबसे पहले इंस्टॉल करनी होगी E-Sanjeevani Application?
यदि कोई भी व्यक्ति ई-संजीवनी एप्लीकेशन का फायदा उठाना चाहता है, तो उसे अपने मोबाइल फोन के Play Store से e-Sanjeeevani Application Download करनी होगी।
जब आप इस Application को Download कर लेंगे, तो इसके पश्चात आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे l पहला मरीज के Registration व Tokan से संबंधित होगा l दूसरा मरीज का Login तथा तीसरा Prescription का विकल्प आपको दिखाई देगा।
आपको Registration & Token के विकल्प पर क्लिक करना होगा l फिर वहां पर अपना Mobile Number डालना होगा l अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
जब आप उस OTP को वहां पर भरेंगे, तो उसके पश्चात एक New Page आपके सामने खुल जाएगा l उसमें आपको सभी जानकारियां भरनी होगी l फिर Submit के विकल्प पर Click कर देना है।
अब इस Application पर आपका Account बन जाएगा और अब आप डॉक्टर से अपनी बीमारी के बारे में सलाह ले सकते हैं।
ई-संजीवनी एप्लीकेशन किस प्रकार कार्य करती है?
हम आपको बता दें, ईसंजीवनी एप्लीकेशन दो तरीके की Teli-Medicine Consultency उपलब्ध करवाती है। इसमें एक कंसलटेंसी तो डॉक्टर की दूसरे डॉक्टर के साथ होती है और दूसरी कंसलटेंसी मरीज की डॉक्टर के साथ होती है। डॉक्टर के साथ टेली परामर्श की सुविधा Ayushman Bharat Health and Welfare Centers के तहत लागू की गई है। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए ही e-Sanjeevani OPD की शुरुआत की है।
इसमें मरीज Tele-counseling के जरिए डॉक्टर के साथ जुड़ सकता है और अपनी बीमारी का सही समाधान कर सकता है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से डॉक्टर मरीज की पूरी सहायता करेंगे और उस मरीज को दवाइयों के बारे में भी सही सलाह देंगे। अब तक हमारे देश में 200000 से भी ज्यादा लोग इस Application का फायदा उठा चुके हैं।
पिछले एक साल के दौरान भारत देश के 23 राज्यों में इस एप्लीकेशन को लागू किया गया है, परंतु अब e-Sanjeevani को राजस्थान में लागू किया गया है ताकि राजस्थान के लोग भी इस Application के सहायता से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और लोगों को घरों से बाहर निकलने की आवश्यकता भी ना पड़े।
इस Application की सहायता से तमिलनाडु में 56346 लोग Tele-Counseling सेवा का लाभ उठा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 33325 लोग संजीवनी एप्लीकेशन का लाभ उठा चुके हैं और आंध्र प्रदेश में 29400 लोग तथा हिमाचल प्रदेश में 33325 लोगों ने Tele-counseling का फायदा उठाया है। हम आपको बता दें, कि इस Application के तहत देश के चुनिंदा अस्पतालों में ही Video Calling की सुविधा उपलब्ध है।
ई-संजीवनी एप्लीकेशन के माध्यम से डॉक्टर से कंसल्ट कैसे करें?
अब यदि राजस्थान राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी सेहत के बारे में डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहता है, तो इसके लिए उस व्यक्ति को इस एप्लीकेशन पर Registration करना होगा। जब इस Applications पर Registration करेंगे तो एक टोकन नंबर जनरेट होगा। इस Token Number की सहायता से आप उन डॉक्टरों की सूची देख सकते हैं जो कि ऑनलाइन उपलब्ध है और फिर उनमें से किसी भी डॉक्टर को चुनकर उस डॉक्टर को वीडियो कॉल कर सकते हैं l
आप डॉक्टर से अपनी सेहत का बीमारी के लक्षणों के आधार पर जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। डॉक्टर आपकी बीमारी या लक्षणों के आधार पर आपको कुछ दवाई भी बता देगा। यदि डॉक्टर को आप की हालत गंभीर लगती है, तो वह आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे कि कैसे आप ठीक हो सकते हैं।
ई-संजीवनी एप्लीकेशन के अंतर्गत किन चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है?
इस एप्लीकेशन के माध्यम से व्यक्ति Physician से संपर्क कर सकता है।
यदि किसी के बच्चे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो वह व्यक्ति इस एप्लीकेशन के माध्यम से बाल रोग विशेषज्ञ ( Pediatrician ) से भी Consult कर सकता है।
यदि किसी स्त्री को अपने लोगों के बारे में डॉक्टर से सलाह लेनी है, तो इस एप्लीकेशन के माध्यम से स्त्री रोग विशेषज्ञ ( Gynecologist ) से भी बात की जा सकती है।
यदि किसी भी व्यक्ति को त्वचा से संबंधित कोई बीमारी है या फिर त्वचा से संबंधित कोई सलाह लेनी है, तो इस एप्लीकेशन पर चरम रोग विशेषज्ञ ( Extreme Pathologist ) भी उपलब्ध है जिनसे आप बातचीत कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त इस एप्लीकेशन के तहत एक Helpline Number भी जारी किया गया है, जिस पर आप कॉल कर सकते हैं वह नंबर 181 हैं।
