राजस्थान में Paper Out के कारण रद्द हुई कई बड़ी भर्ती परीक्षाएं, राजस्थान प्रदेश में (REET, Police Constable, JEN, LDC) पेपर लीक होने से बेरोजगारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा, जानिए रद्द हुई परीक्षाएं फिर से किस तिथि को आयोजित होनी है |
पिछले कुछ वर्षों में बेरोजगारी बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही है l यह किसी एक राज्य नहीं बल्कि भारत के हर एक राज्य में बेरोजगारी की दर पिछले कई वर्षों में काफी बढ़ चुकी है l हर वर्ष लाखों युवा सरकारी नौकरी की तैयारी तो कर ही रहे है, लेकिन सरकारी नौकरी हर किसी को मिलना संभव नहीं है l
RSMSSB Librarian Grade-III 460 Recruitment 2022
राजस्थान सरकार के द्वारा पिछले कई वर्षों में लाखों पदों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है और भर्ती परीक्षा का आयोजन भी करवाया गया है l लेकिन कुछ भर्तियां ऐसी है, जो समय पर पूरी ही नहीं हो पा रही है l
कुछ भर्तियां ऐसी हैं, जिन्हें विसंगतियां होने के कारण रद्द भी किया जा रहा है l जिस कारण बेरोजगारों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है l आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको राजस्थान की उन बड़ी भर्तियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको पेपर आउट होने के कारण या अन्य गड़बड़ी के कारण रद्द कर दिया गया है l
JEN Bharti और लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा रद्द
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से लाइब्रेरियन भर्ती का विज्ञापन साल 2019 में निकाला गया था l यह भर्ती 700 पदों पर निकाली गई थी l लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 दिसंबर 2019 को हुआ था, लेकिन इस परीक्षा के आयोजन से 2 घंटे पहले ही पेपर आउट हो गया था l जिस कारण भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी l
RSMSSB JEN (Agriculture) Recruitment 2022
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से वर्ष 2020 में JEN भर्ती के लिए 533 पदों पर भर्ती का Notification जारी किया गया था l लेकिन 6 दिसंबर 2020 को इस भर्ती का पेपर आउट हो गया था l जिस कारण कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित की गई JEN Bharti Exam को रद्द कर दिया गया था और फिर से 12 सितंबर 2021 को परीक्षा का आयोजन किया गया था l
Reet level-2 की परीक्षा भी की गई है रद्द
राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर 2021 को किया गया था l इस परीक्षा में लेवल वन और लेवल 2 दोनों ही तरह के उम्मीदवार शामिल हुए थे l
रीट परीक्षा का आयोजन तो सरकार के द्वारा किया जा चुका था, लेकिन परीक्षा के आयोजन के बाद ही लगातार रीट भर्ती में फर्जीवाड़ा के कई मामले सामने आ रहे थे l पुलिस के द्वारा कई आरोपियों को रंगे हाथों नकल करते हुए भी पकड़ा गया था l
REET Level-1 के Handwritten Notes
इसी लिए बेरोजगारों के द्वारा जांच की मांग की गई l सरकार के द्वारा SOG को रीट लेवल वन और रीट लेवल 2 में पेपर लीक मामले की जांच का मामला सौंपा गया l
एसओजी की जांच के पश्चात यह माना गया कि रीट लेवल 2 की परीक्षा में धांधली हुई है l जिस कारण 7 फरवरी 2022 को सरकार ने रीट लेवल 2 के पेपर को लीक मानकर रद्द कर दिया l
Reet Level 2 भर्ती 16500 पदों पर होनी थी l आपको बता दें कि Reet लेवल 2 की परीक्षा में 1200000 से भी अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे l ऐसे में पेपर लीक होने के कारण उम्मीदवारों का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है l
जिन्होंने दिन रात मेहनत की थी और मेहनत के बाद रीट परीक्षा में अच्छे अंक लेकर आए थे और मेहनती छात्रों का लगभग 1 साल ही बर्बाद हो गया है l सरकार के द्वारा रीट लेवल 2 को रद्द करके अब जुलाई में फिर से रीट परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है l
LDC Bharti और कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द होने के कारण भी हो गया है, लाखों छात्रों का नुकसान
लाइब्रेरियन भर्ती और Reet भर्ती के अलावा कई बड़ी भर्ती परीक्षा सरकार के द्वारा रद्द की जा चुकी है l हाल ही में ही Constable Bharti परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया था l 14 मई 2022 को दूसरी पारी में आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था l
REET Level-2 Handwritten Notes की PDF
जिसके 3 दिन बाद यानी 17 मई 2022 को सरकार के द्वारा राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी और अब 22 जून 2022 को राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फिर से आयोजन करवाया जाएगा l आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती परीक्षा में लगभग डेढ़ लाख छात्र शामिल हुए थे l
हाल ही में ही Rajasthan LDC Bharti Exam जो कि लगभग 1760 पदों पर आयोजित की गई थी वह भी रद्द कर दी गई है l भर्ती परीक्षा रद्द करने का मुख्य कारण यह है कि परीक्षा में कई डमी अभ्यर्थी पकड़े गए हैं l जिस कारण छात्रों के हित को देखते हुए यह परीक्षा ही रद्द कर दी गई है l
अब विभाग के द्वारा दोबारा से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी l जिसमें नए सिरे से राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे l
आरयूएचएस चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा भी खामियों के कारण करनी पड़ी थी रद्द
आरयूएचएस की ओर से लगभग 2000 पद पर चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था l आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात विभाग की ओर से परीक्षा तिथि की घोषणा भी कर दी गई थी l
लेकिन चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित करवाई जानी थी l जिस कारण दो बार इस भर्ती की परीक्षा तिथि की घोषणा भी की गई l लेकिन दोनों बार तकनीकी खामी के चलते परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी l
WBPRB Police Constable 1666 Recruitment 2022
राजस्थान चिकित्सा अधिकारी भर्ती की परीक्षा का आयोजन अगस्त 2020 में किया गया था l जैसे ही छात्र इस भर्ती की परीक्षा देकर बाहर आए, तभी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई l
भर्ती परीक्षाएं रद्द होने से समय, पैसा और बेरोजगारों का जीवन हो रहा बर्बाद
राजस्थान सरकार के द्वारा किए गए पुख्ता इंतजाम के बाद भी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी धांधली और पेपर लीक जैसी घटनाएं बढ़ती ही जा रही है l जो उम्मीदवार इन भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, भर्ती रद्द होने से उनका पैसा और समय तो बर्बाद हो ही रहा है l
लेकिन जो उम्मीदवार ओवरेज होते जा रहे हैं, उनको भर्ती परीक्षा रद्द होने से बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l क्योंकि जिस भर्ती के लिए उम्मीदवार सालों साल तैयारी कर रहे हैं, अगर ओवर एज हो जाएंगे तो वह भर्ती के लिए पात्र ही नहीं होंगे l
इसलिए हम यही उम्मीद करते हैं कि सरकार के द्वारा धांधली करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि कोई भविष्य में पेपर लीक या अन्य गड़बड़ी करने के बारे में सोच भी ना सके l
