राजस्थान में Raj Kisan Saathi Portal शुरू हुआ, गहलोत सरकार ने किसानों के लिए Raj Kisan Saathi Portal की शुरुआत की गई है, Raj Kisan Saathi Portal के जरिये करीब 2 करोड़ रूपये वितरित किये जाएंगे, Raj Kisan Saathi Portal से जुड़ी Complete जानकारी देखे |

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा अपने राज्य के लोगों के लिए बहुत सी ऐसी योजनाओं का शुभारंभ किया गया है, जो कि उनके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद सिद्ध हुई हैं | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा हर बार किसी ना किसी दिवस पर योजनाओं की शुरुआत की जाती है, ताकि राज्य के लोगों को फायदा पहुंच सके | ठीक इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा Raj Kisan Saathi Portal, I-Start Virtual Incubation Program तथा Rajiv Gandhi IT Quizthan का आरंभ किया गया है l इसके माध्यम से लोगों को का फायदा मिलने वाला हैं |

21 चयनित स्टार्ट-अप्स को वितरित किए जाएंगे 2 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी के 77 वे जन्मदिवस पर राजीव गांधी 75 फंड के तहत 21 Selected Startups को 2 करोड रुपए का फंड वितरित किया गया हैं | इसके अतिरिक्त उनके द्वारा Raj Kisan Saathi Portal, I-Start Virtual Incubation Program तथा Rajiv Gandhi IT Quizthan का आरंभ भी किया गया हैं | राजीव गांधी जी के 77 वे जन्मदिवस पर ” सूचना तकनीक से सुशासन ” थीम पर आयोजित किए गए Innovation Vision Program के दौरान राजीव गांधी जी के द्वारा दिए गए योगदान को भी याद किया हैं |

अशोक गहलोत ने राजीव गांधी जी को याद करते हुए यह कहा कि राजीव गांधी जी के द्वारा हमारे भारत देश को आगे बढ़ाने के लिए बहुत योगदान दिए गए हैं | राजीव गांधी जी के कारण ही आज हमारा देश IT Sector में इतनी ज्यादा तरक्की कर रहा है | उन्होंने राजीव गांधी जी की प्रशंसा करते हुए यह कहा कि आज उन्हीं के कारण हमारा देश इतना आगे बढ़ा है और राजीव गांधी जी के द्वारा ही Edible Oil और दुग्ध उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काफी गंभीर प्रयास किए गए हैं | क्योंकि वह दूरदर्शी तथा वैज्ञानिक सोच वाले इंसान थे और उन्हीं के कार्यकाल में CDOT, CDAC तथा NIC जैसी IT Companies की स्थापना भी हुई थी |

सैम पित्रोदा ने भी की राजीव गांधी जी की प्रशंसा

राजीव गांधी जी के 77 वें जन्मदिवस पर Sam Pitroda ने भी उनकी प्रशंसा करते हुए यह कहा है कि आज हमारा देश राजीव गांधी जी के द्वारा किए गए प्रयासों के कारण ही पोलियो मुक्त हुआ हैं। पहले हमारे देश में पोलियो से ग्रसित होने वाले बच्चों की संख्या काफी ज्यादा थी और काफी बच्चे तो इस बीमारी के कारण जान भी गंवा देते थें | मगर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के द्वारा बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए वह हर संभव प्रयास किए गए जिनसे की भारत को पोलियो मुक्त बनाया गया |

Click here-Raj Kisan Saathi Portal