राजस्थान में Computer Teachers के 10453 पदों पर भर्ती नियमित करने पर वार्ता, शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा की राजस्थान सरकार कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर अनुदेशक पदों पर भर्ती कर रही है, कंप्यूटर बेरोजगारों ने कहा कि Computer Teachers पदों पर भर्ती नियमित हो |
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राजस्थान में होने वाली Computer Teachers के 10453 पदों की भर्ती प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | माध्यमिक शिक्षा राजस्थान द्वारा फरवरी 2020 में कंप्यूटर शिक्षक पद के लिए विज्ञापन जारी किया गया था | फरवरी 2020 में जारी हुए विज्ञापन में 14601 पदों पर भर्ती होनी थी |
लेकिन फिर राजस्थान सरकार ने पदों की संख्या घटाकर 10453 कर दी थी | इससे बेरोजगारों को काफी दुःख हुआ, उसके अलावा राजस्थान सरकार ने कंप्यूटर शिक्षक भर्ती संविदा पर करने के आदेश भी जारी कर दिए थे | राजस्थान सरकार के इस आदेश के बाद से कंप्यूटर बेरोजगारों में काफी नारजगी देखने को मिली है | क्या राजस्थान सरकार Computer Teachers भर्ती नियमित करेगी या फिर संविदा के आधार पर, इसके लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का मामला ट्रेंड में आया-
राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में कंप्यूटर शिक्षकों के 10453 पदों पर भर्ती की घोषणा करने के बाद से ही बेरोजगारों में नाराजगी देखने को मिल रही है | राजस्थान में कंप्यूटर बेरोजगारों का कहना है कि सरकार द्वारा पदों की संख्या बढ़ाई जाए, इसके अलावा कंप्यूटर शिक्षक भर्ती संविदा की बजाय नियमित करवाई जाए |

नियमित कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की मांग के लिए राजस्थान के बेरोजगार पिछले कई दिनों ने दिल्ली में धरना दे रहे थे | अब दिल्ली के अलावा बेरोजगारों ने उत्तर प्रदेश में प्रियंका गाँधी के पास भी जा पंहूचे, लेकिन उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों के साथ हुई मारपीट के बाद से राजस्थान सरकार को सोशल मिडिया पर काफी विरोध झेलना पड़ा है |
शिक्षा मंत्री ने कहा युवा भ्रमित नहीं हो-
राजस्थान में होने वाली कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का मामला पिछले कई दिनों ने ट्रेंड में चल रहा है | इसका मुख्य कारण कंप्यूटर भर्ती संविदा पर आयोजित करवाना | राजस्थान सरकार द्वारा जब से कंप्यूटर भर्ती संविदा पर करवाने का आदेश दिया गया था, उसके बाद से कंप्यूटर बेरोजगारों द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर आवाज उठाई जा रही है |
इसके अलावा बेरोजगार दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी के पास भी जा पँहुचे | राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि युवा भ्रमित ना हो, वार्ता के द्वार खुले है | भर्ती से संबंधित सभी प्रकार की शंकाओं का समाधान किया जाएगा |
नोट-दोस्तों आप कमेंट कर जरूर बताए की भर्ती नियमित होनी चाहिए या फिर संविदा के आधार पर करवाई जानी चाहिए | अगर आप भी इस भर्ती की तैयारी में लगे हुए हो तो, सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से अपनी आवाज को सरकार तक पंहुचाए, जिससे कंप्यूटर भर्ती नियमित हो सके |

