Rajasthan में CHO के 3500 पदों पर भर्ती होगी, राजस्थान Medical विभाग में Community Health Officer के विभिन्न पदों के लिए भर्ती होगी, Rajasthan में होने वाली CHO भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी देखे, CHO के लिए आवश्यक पात्रता एवं आयु सीमा की जानकारी देखे |
राजस्थान राज्य में जल्द ही Community Health Officer के पदों पर भर्तियां शुरू कर दी जाएंगी, क्योंकि CHO की भर्ती करने के लिए निर्देश भी जारी हो चुके हैं | राजस्थान राज्य में जो कोई भी उम्मीदवार काफी समय से CHO की भर्ती का इंतजार कर रहे थे, तो इस प्रकार के उम्मीदवारों के लिए यह अच्छी खबर होगी कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी |
इसके अतिरिक्त राजस्थान राज्य के अस्पतालों में अलग से Management Cadre बनाने के निर्देश भी जारी हुए हैं | क्योंकि आने वाली 14 नवंबर को Pandit Jawaharlal Nehru की जयंती होगी और उस दिन राजस्थान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर Medical Camp लगाए जाएंगे और उन में अलग-अलग बीमारियों के मरीजों का उपचार भी किया जाएगा |
राजस्थान राज्य में अब सभी अस्पतालों मैं अलग से प्रबंधन कैडर बनने के बाद काफी कुछ सुधार भी आएगा | क्योंकि कोरोनावायरस की वजह से अस्पतालों का पूरा सिस्टम अस्त-व्यस्त हो चुका था | इसके अतिरिक्त Bridge Course किए हुए छात्रों को भी तत्काल नियोजित करने का फैसला किया गया हैं |
चिकित्सा मंत्री के द्वारा दी गई 3500 पदों की भर्ती को मंजूरी
राजस्थान राज्य में अब 14 नवंबर 2021 से पूरे राज्य में चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और उनकी तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी गई हैं | इन चिकित्सा शिविरों के माध्यम से राज्य के सभी लोगों की बीमारियों की जांच की जाएगी | हर एक प्रकार का टीकाकरण भी किया जाएगा और जो गंभीर रोगी हैं तो उनका भी उपचार किया जाएगा |

क्योंकि 14 नवंबर को हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती है, और उसी जयंती पर विशाल चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा | इसी के चलते राजस्थान राज्य के चिकित्सा मंत्री श्री रघु शर्मा के द्वारा राज्य में 3500 Community Health Officers की भर्ती को तत्काल शुरू करने तथा राज्य के सभी अस्पतालों में अलग से प्रबंधनकैडर बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं l उन्होंने कहा है कि इन निर्देशों का जल्द से जल्द पालन होना चाहिए |
1 सितंबर को चिकित्सा विभाग की तरफ से एक बैठक हुई थी और बैठक के दौरान ही यह फैसले लिए गए हैं | चिकित्सा शिविर के माध्यम से गंभीर बीमारी के रोगियों को बेहतर उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पतालों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि प्रदेश वासियों का अच्छा इलाज हो सकें | बहुत से गरीब लोग ऐसे भी हैं जो पैसे की कमी के कारण अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हैं, तो इस प्रकार के लोगों को चिकित्सा शिविर के माध्यम से पूरी सहायता प्रदान की जाएगी और उनका अच्छा इलाज किया जाएगा |
कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर को भी तत्काल ही नियोजित किया जाए
राजस्थान राज्य के चिकित्सा मंत्री के द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं, कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को भी तत्काल ही नियोजित करना हैं | उन्होंने Bridge Course कर चुके 350 Community Health Officer को तत्काल नियोजित करने तथा CHO 3500 की भर्ती प्रक्रिया को तत्काल ही प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं, तो इसका मतलब यह है कि राज्य में जल्द ही भर्तियां की जाएंगी |
मरीजों और चिकित्सकों के लिए की जाएगी अच्छी व्यवस्था
ऐसा बताया जा रहा है कि 14 नवंबर से आयोजित होने वाले विशाल चिकित्सा शिविरों में मरीजों तथा चिकित्सा के लिए सुरक्षा तथा हर एक जरूरतमंद चीजों का पूरा ध्यान रखा जाएगा | ऐसा कहा जा रहा है, कि अलग-अलग रंगों की बेडशीट का उपयोग किया जाएगा और मेडिकल कॉलेज तथा चिकित्सा से जुड़े सभी संस्थानों पर Audit भी करवाया जाएगा | जिसके माध्यम से यह जांच की जाएगी कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है या नहीं |
इसके अतिरिक्त Newly Built Medical College तथा उनसे संबंधित सभी चिकित्सालयों में Central Food Court तथा Indira Rasoi भी बनाई जाएगी ताकि मरीजों और चिकित्सकों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़ें | मरीजों की सुविधा के लिए बैठक के दौरान एक और फैसला लिया गया है और वह यह है कि सभी Medical college में स्थित Diagnostic Lab को मरीजों की सुविधाओं के अनुसार एक ही स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा |
क्योंकि Diagnostic Lab अलग-अलग स्थान पर होने के कारण मरीजों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं | मगर अब बैठक के दौरान यह निर्देश दे दिए गए हैं, कि सभी Medical Colleges तथा Medical Institutions में Diagnostic Lab एक ही जगह पर स्थित होगी | इसके अतिरिक्त है,
सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में Trolley तथा Wheelchair की व्यवस्था भी अच्छे से की जाएगी ताकि किसी भी मरीज को परेशानियों का सामना ना करना पड़ें | बहुत से सरकारी अस्पताल ऐसे भी हैं जहां पर Trolley तथा Wheelchair काफी कम मात्रा में उपलब्ध है या फिर टूटी हुई है तो अब चिकित्सा शिविर लगने से पहले ही इन व्यवस्थाओं पर पूरा ध्यान दिया जाएगा और जहां पर कमी है उस कमी को पूरा किया जाएगा |
Click here-Official website
