राजस्थान में 81383 पदों पर बंपर भर्तियां, RSMSSB & RPSC में दिसम्बर 2022 तक करीब 80 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां आयोजित होंगी, यहाँ से जानिए किस विभाग में कितने पद भरे जाएंगे, Rajasthan 3rd Grade के 45 हजार से अधिक पद भरे जाने है |

राजस्थान सरकार के द्वारा वैसे तो समय-समय पर भर्तियां निकाली ही जाती है l लेकिन साल 2022 बेरोजगारों के लिए एक सौगात लेकर आने वाला है l राजस्थान के जो भी बेरोजगार सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, यदि वह मन लगाकर भर्ती की तैयारी करें तो उनका किसी ना किसी भर्ती में सिलेक्शन हो सकता है l

RSMSSB Exam Calendar 2022-23

आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको प्रदेश में जून वा दिसंबर 2022 के अंत तक होने वाली बंपर भर्तियों के बारे में बताने वाले हैं l जिनके बारे में हर एक बेरोजगार को जानकारी होनी चाहिए l राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड और राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा साल 2022 के अंत तक लगभग 21 भर्तियों के माध्यम से 81383 पदों को भरा जाने वाला है l

जानकारी के मुताबिक एलडीसी ग्रेड सेकंड और जूनियर अकाउंटेंट भर्ती 2022 के लिए विभाग की ओर से बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है l इसके अलावा राजस्थान महिला सुपरवाइजर के 74 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है l

Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

आज के समय में यदि आप किसी भी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और उसके साथ कोई अन्य भर्ती का नोटिफिकेशन भी सरकार द्वारा जारी कर दिया जाता है, तो आपको सभी भर्ती में भाग लेना चाहिए l

चलिए इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं कि साल 2022 में कर्मचारी चयन बोर्ड और राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा बेरोजगारों के लिए किन भर्तियों का आयोजन किया जाएगा और इनकी परीक्षाएं कब तक होगी l

RSMSSB के द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्तियां परीक्षाएं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा साल 2022 के अंत तक बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती, राजस्थान वीडियो, राजस्थान पीटीआई ग्रेड थर्ड भर्ती और कनिष्ठ अनुदेशक के साथ-साथ लाइब्रेरियन अन्य भर्ती के लिए परीक्षाएं करवाई जाएंगी l

IBPS RRB 8106 PO Recruitment Notification 2022

आप भी यदि किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, तो इन भर्तियों के लिए आवेदन अवश्य करें l कुछ भर्तियां है जिनके लिए कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाई जा चुकी है l लेकिन कुछ भर्तियां ऐसी हैं जिनके लिए आगामी समय में विज्ञापन जारी किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी l

चलिए जानते हैं कि कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित कि जाने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाएं कब और कितने पदों के लिए आयोजित की जाएगी l

भर्ती

पद

परीक्षा तिथि

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती

295

19 जून 2022

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती

9862

18 जून 2022

Rajasthan VDO (Main)

5396

9 जुलाई 2022

वनरक्षक

2300

12- 13 नवंबर 2022

वनपाल भर्ती

99

6 नवंबर 2022

लाइब्रेरियन भर्ती

491

11 सितंबर 2022

कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती

43

अभी घोषित नहीं हुई

हाउस कीपर भर्ती

33

9 जुलाई 2022

पीटीआई ग्रेड थर्ड भर्ती

25 सितंबर 2022

प्रयोगशाला सहायक भर्ती  

1012

28-29 जून 2022

RPSC के द्वारा दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी यह भर्ती परीक्षाएं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा भी साल 2022 के अंत तक लगभग कई हजारों पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी l इन भर्ती परीक्षा में स्कूल लेक्चरर भर्ती, स्कूल लेक्चरर संस्कृत विभाग भर्ती,

वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती, तकनीकी सहायक रसायन, एग्रीकल्चरल रिसर्च ऑफिसर, असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर, तकनीकी सहायक भूजल, कनिष्ठ भूजल वैज्ञानिक, कनिष्ठ भौतिकविद आदि भर्ती परीक्षा शामिल है l

WBPRB Police Constable 1666 Recruitment 2022

चलिए जान लेते हैं राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा का आयोजन किस तिथि को करवाया जाना है और कौन सी भर्ती कितने पदों पर की जा रही है l

भर्ती

पदों की संख्या

परीक्षा तिथि

स्कूल लेक्चरर भर्ती

5000

अक्टूबर 2022

स्कूल लेक्चरर संस्कृत विभाग भर्ती

102

13 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक

वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा भर्ती

417

जनवरी के दूसरे सप्ताह तक

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती

9760

17 दिसंबर से 24 दिसंबर 2022 तक

कनिष्ठ भू भौतिकविद

3

1 अगस्त 2022 से 2 अगस्त 2022 तक

कनिष्ठ भूजल वैज्ञानिक

8

1 अगस्त 2022 से 2 अगस्त 2022

तकनीकी सहायक रसायन

4

1 अगस्त 2022 से 2 अगस्त 2022 तक

तकनीकी सहायक भूजल

36

1 अगस्त 2022 से 2 अगस्त 2022

एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर

9

27 अगस्त 2022 से 30 अगस्त 2022

असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर

13

27 अगस्त 2022 से 30 अगस्त 2022 तक

लगभग 46500 पदों पर की जाएगी Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti

जो भी उम्मीदवार राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए भी साल 2022 खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है l राजस्थान सरकार के द्वारा रीट परीक्षा 2022 का आयोजन 23 जुलाई और 24 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा जिसमें कुल 1600000 से भी अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे l

इसके अलावा आपको बता दें कि रीट के पश्चात मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसके आधार पर रीट लेवल टू और रीट लेवल वन के कुल 46500 पदों पर थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती की जाएगी l

REET 3rd Grade Teacher परीक्षा जनवरी 2023 में होगी

साल 2021 में भी रीट परीक्षा का आयोजन किया गया था l जिसमें लेवल 2 की परीक्षा को रद्द करके रीट लेवल वन के 15500 पदों पर भर्ती की गई है l जो भी उम्मीदवार रीट की तैयारी कर रहे है वह मन लगाकर तैयारी करते रहे l

क्योंकि अगले वर्ष जनवरी या फरवरी महा तक थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन भी करवा लिया जाएगा और जल्द ही चयनित शिक्षकों को नियुक्ति भी दे दी जाएगी l

तहसील राजस्व लेखाकार के 193 पदों पर भी की जाएगी भर्ती

जानकारी के मुताबिक राजस्थान तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती भी कुल 198 पदों पर की जाएगी l इस भर्ती के निकालने से पहले बोर्ड को जूनियर अकाउंटेंट की अभ्यर्थना का इंतजार है l जैसे ही अभ्यर्थना प्राप्त हो जाएगी तो उसके बाद भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी l

PSSSB VDO-Gram Sevak 792 Recruitment 2022

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती के लिए अनुमानित परीक्षा तिथि अक्टूबर 1 नवंबर माह की बताई है l इसके अलावा एलडीसी के पदों पर भी भर्ती के लिए विभिन्न विभागों से खाली पदों के बारे में सूचना मांगी जा रही है l

कुछ विभाग तो ऐसे हैं जिन्होंने रिक्त पदों का ब्यौरा उपलब्ध करवा दिया है l लेकिन कई विभागों से अभी खाली पदों के बारे में सूचना प्राप्त होना बाकी है l उम्मीद यही की जा रही है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से लगभग एलडीसी के 4000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन बहुत जल्द जारी किया जाएगा l

रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा भी किया जाएगा कई भर्ती परीक्षाओं का आयोजन

जो छात्र रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी साल 2022 अच्छा होने वाला है l क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से करीब 35000 पदों पर जो एनटीपीसी की प्रक्रिया लगभग 3 वर्ष पहले शुरू की गई थी, वह भी बहुत जल्द पूरी करवाई जा सकती हैं l

West Bengal में विशेष शिक्षकों के 42132 पदों पर भर्ती होगी

इसके अलावा Railway Group D के लगभग 103000 पदों पर भर्ती परीक्षा जुलाई में होने की पूरी संभावना है l आपको बता दें कि 3.5 साल से Group D के छात्र भर्ती का इंतजार कर रहे हैं l

Paper Leak होने के कारण बेरोजगार है, काफी निराश

राजस्थान की कई बड़ी भर्तियां ऐसी है जिनकी परीक्षा लीक होने के कारण उन्हें रद्द कर दिया गया है और अब फिर से उनका आयोजन किया जाएगा l पेपर लीक होने के कारण बेरोजगार युवा काफी परेशान भी है l क्योंकि एक तो सभी भर्तियों में कंपटीशन काफी ज्यादा है ऊपर से यदि परीक्षा लीक हो जाए तो चयन पाना बहुत मुश्किल हो जाता है l

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग और राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा जो भर्ती परीक्षा आगामी समय में आयोजित की जाएगी उन से बेरोजगारों को काफी उम्मीद है l अब देखना यह है कि सरकार के द्वारा इन भर्ती परीक्षाओं को कब तक पूरा करवाया जाएगा l