Rajasthan में 3rd Grade Teachers के Transfer के लिए इंतजार खत्म हुआ, राजस्थान शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के करीब 80 हजार से अधिक के तबादले होने है, राजस्थान प्रदेश के शिक्षकों को जल्द मिलेगी राहत |
राजस्थान राज्य में शिक्षा विभाग के द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए तबादला की खिड़की खुली थी | मतलब की जो शिक्षक अपना तबादला अपने शहर के आसपास करवाना चाहते थे, तो वह अपना तबादला करवाने के लिए आवेदन दे सकते थें | शिक्षा विभाग के द्वारा 25 अगस्त 2021 तक आवेदन मांगे गए थे और इससे पहले लगभग 80000 शिक्षकों ने अपना तबादला करवाने के लिए आवेदन भी कर दिए है |
मगर अब ऐसा बताया जा रहा है, कि जिन शिक्षकों ने अपना तबादला करवाने के लिए आवेदन किया है, तो उन्हें और भी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं | इस बात को तो हम सभी जानते हैं कि बहुत से शिक्षक ऐसे भी हैं, जो अपना शहर छोड़कर किसी दूसरे शहर में या फिर दूसरे जिले में बच्चों को पढ़ाने के लिए जाते हैं |
कुछ शिक्षक तो रोजाना सफर करते हैं, मगर कुछ शिक्षक उसी शहर में रहते हैं जहां पर वह नौकरी करते हैं | अब ऐसे में उनका दूसरे शहर में रहना या दूसरे जिले में पढ़ाने के लिए जाना थोड़ा मुश्किल से भरा हैं | खास तौर पर महिलाओं के लिए तो यह काफी समस्या की बात हैं | इसी को देखते हुए कई सालों के बाद तबादलों की प्रक्रिया को खोला गया था, मगर अब ऐसा बताया जा रहा है कि शिक्षकों को अपनी इच्छा के अनुसार तबादला नहीं मिल पाएगा |
राजस्थान में तबादलों से पहले ही शुरू की गई 6 डी प्रक्रिया
शिक्षकों ने अपने तबादले करवाने के लिए आवेदन तो दे दिए हैं, मगर शिक्षा विभाग के द्वारा तबादलों की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई नीति नहीं बनाई गई है और इसी वजह से तबादले की प्रक्रिया में काफी देरी भी हो सकती हैं | दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के द्वारा 6 डी की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी हैं | यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पड़े हुए रिक्त पदों को भरा जाएगा |
तृतीय श्रेणी के तबादले होने से पहले ही अगर इन सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भर दिया जाएगा, तो फिर सभी शिक्षकों को अपनी इच्छा के अनुसार अपने शहर के आसपास की जगह पर तबादला भी नहीं मिल पाएगा | इसीलिए तृतीय श्रेणी के शिक्षकों बिल्कुल भी खुश नहीं है और वह इस बात के सख्त खिलाफ है

कि सीधी की प्रक्रिया शुरू ना की जाए | क्योंकि 6 डीं की प्रक्रिया शुरू होने के कारण तबादला करवाने वाले शिक्षकों का काफी बड़ा नुकसान होने का खतरा भी हैं | क्योंकि जिन स्कूलों में खाली पदों पर तबादले के लिए शिक्षकों के द्वारा आवेदन दिए गए हैं वह तो 6 डीं भर्ती के द्वारा ही भर दिए जाएंगे |
यदि शिक्षा विभाग के द्वारा पहले ही तृतीय श्रेणी के शिक्षकों को सूचित कर दिया जाता कि 6 डीं की प्रक्रिया शुरू की जाएगी तो फिर वह दूसरे स्कूलों में भी आवेदन कर सकते थें | मगर विभाग के द्वारा शिक्षकों के सामने इस प्रक्रिया के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया गया |
जल्द ही जारी होगी तबादलों की सूची
अब जिन जिलों में जीते श्रेणी के शिक्षा अपना तबादला करवाना चाहते हैं, तो वहां पर तो पद खाली नहीं हैं | सूत्रों के मुताबिक फिलहाल 15 सितंबर 2021 तक तबादलों की छूट दी गई हैं, ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि 15 सितंबर तक तबादलों की पहली सूची भी जारी की जा सकती हैं | जिन जिलों में महामारी ज्यादा है तो उनके तबादले दूसरी सूची में होने की संभावनाएं हैं | वैसे तो सबसे ज्यादा आवेदन जयपुर जिले में आए हैं, जयपुर जिले में तबादले के लिए 15000 शिक्षकों ने आवेदन दिए हैं |
यदि हम बात करें सीकर जिले की तो सीकर जिले में है लगभग 8000 शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन दिए हैं, मगर इस जिले में केवल 700 पद ही खाली हैं | राजस्थान राज्य में कुछ ऐसे जिले भी हैं जिन्हें dark zone का नाम दिया गया हैं, इन सभी जिलों से तबादले के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों की संख्या 38000 से भी ज्यादा हैं | मगर इन जिलों के सरकारी स्कूलों में कोई भी शिक्षक बढ़ाना नहीं चाहता इसलिए यहां पर शिक्षकों की संख्या भी काफी कम हैं |
शिक्षा विभाग के द्वारा बनाई जाएगी नई योजना
सूत्रों के मुताबिक यह पता चला है कि शिक्षा विभाग के द्वारा पंचायती राज शिक्षकों के दूसरे सेटअप में जाने के नियमों में थोड़ा बदलाव किया जाएगा | जैसे कि नई योजना के तहत पंचायती राज शिक्षकों को प्रारंभिक शिक्षा में भेजा जाएगा | यदि ऐसा हो जाता है तो फिर तबादले के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों के लिए काफी आसानी हो सकती हैं |
राजस्थान राज्य में 350 से भी अधिक विद्यालय ऐसे हैं, जिन्हें क्रमोत्रत किया गया हैऔर इन सभी स्कूलों में प्रारंभिक शिक्षक ही लगे हुए हैं। अब ऐसा बताया जा रहा है कि इन सभी स्कूलों के Elementary Education Staff को Counseling के माध्यम से दूसरे स्कूलों में भेज दिया जाएगा | यदि ऐसा होता है, तो फिर तबादलों से पहले ही शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी |
Click here-Rajasthan Education Department
शिक्षकों के तबादले करने से पहले शिक्षा विभाग के द्वारा तृतीय श्रेणी में आवेदन करने वाले सभी शिक्षकों का श्रेणी व जिले के हिसाब से रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा | जिसके पश्चात यह साफ हो जाएगा कि किस श्रेणी के कितने शिक्षक किस जिले में जाना चाहते हैं |
