दीपावली से पहले एक लाख पचास हजार सविंदा कर्मचारी नियमित होने की संभावना है, राजस्थान प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री ने दिए संकेत, राज्य सरकार द्वारा जल्द ही आदेश जारी करने की संभावना है|

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राजस्थान प्रदेश के सविंदा कर्मचारियों के नियमित करने के बारे में जारी सूचना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बता रही है | राजस्थान में दीपावली से पहले डेढ़ लाख सविंदा कर्मचारी नियमित होंगे |

इसके लिए प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री ने संकेत दिए, शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा भी इसके लिए बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी में बतौर सदस्य शामिल है | अगर सूचना के मुताबिक कार्य होता है तो इससे प्रदेश के लाखो सविंदा कर्मियों का फायदा मिल सकेगा |

ICFRE में एलडीसी, एमटीएस, स्टेनोग्राफर पदों पर निकली भर्ती-24 नवम्बर 2020 तक आवेदन करे|

हरियाणा पीटीआई भर्ती परीक्षा का मामला हाईकोर्ट पँहुचा-विशेषज्ञों से करेंगे राय|

अटल सुरंग रोहतांग का पीएम मोदी ने किया उद्धघाटन-जाने सुरंग से जुड़ी जानकारी|

Rajasthan High Court Clerk 1760 Recruitment 2020 lipik grade II Bharti Online Application form

शिक्षा विभाग सहित कई विभागों में सविंदा कर्मचारी कार्यरत है | राजीव गाँधी पाठशाला के सविंदा कर्मचारियों को नियमित करने के बाद से अभी तक किसी भी सरकार ने सविंदा कर्मियों को नियमित नहीं किया है | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

सविंदाकर्मियों को दीपावली से पहले नियमित करने का तोहफा-

राजस्थान प्रदेश सरकार (अशोक गहलोत) विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब एक लाख पचास हजार सविंदा कर्मचारियों को दीपावली से पहले नियमित करने का तोहफा दे सकती है | प्रदेश में सविंदाकर्मियों की समस्याओं के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी की आखिरी बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने भी संकेत दिए है |

उन्होंने कहा की हमने सभी विभागों से आंकड़े जुटा लिए है | इसके अलावा सविंदाकर्मियों को नियमित करने का फार्मूला भी तैयार कर लिया है | इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को रिपोर्ट सौंपी जाएगी | प्रदेश के शिक्षा मंत्री डोटासरा ने यह भी कहा कि नियमित करने के मसले पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का भी पालन किया जायेगा |

कांग्रेस सरकार में सविंदा कर्मचारी नियमित हुए थे-

अगर राजस्थान प्रदेश में सविंदा कर्मचारियों के नियमित करने की बात की जाये तो, इससे पहले भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही राजस्थान एम् राजीव गाँधी पाठशाला के कर्मचारियों को नियमित किया गया था | उसके बाद किसी भी सरकार ने सविंदा कर्मचारियों को नियमित करने के बारे में नहीं सोचा था |

SSC Junior Engineer Recruitment 2020-21

रेवाड़ी आर्मी रैली भर्ती 02 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2020

RSMSSB Exam Calendar 2020

TNUSRB Constable Recruitment 2020

अब एक बार फिर से राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस की सरकार (अशोक गहलोत) ने विभिन्न विभागों में कार्यरत सविंदा कर्मचारियों को नियमित करने के बारे में विचार किया है | अगर ऐसा होता है, तो प्रदेश के लाखो सविंदा कर्मचारियों के घर में इस बार दिवाली खुशियाँ लेकर आ सकती है |

नोट-दोस्तों अगर आपको सविंदा कर्मचारियों से संबंधित कोई भी जानकारी पूछनी हो तो, आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हो-धन्यवाद