राजस्थान में कम्प्यूटर शिक्षकों के 14601 पदों पर भर्ती 15 मार्च तक संभव, सरकार ने इस मामले को लेकर दिया जवाब, राजस्थान सरकार ने फरवरी 2020 में कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के लिए घोषणा की थी |
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राजस्थान में होने वाली कंप्यूटर शिक्षक भर्ती 2021 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हिंदी बताएगी | कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान (बीकानेर) ने दिनांक 24 फरवरी 2020 को कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए अद्यतन स्थिति भिजवाने के सम्बन्ध में सूचना जारी की थी |
उक्त सूचना में कंप्यूटर शिक्षकों के लगभग 14601 पदों को भरे जाने की संभावना थी | लेकिन उसके बाद कोरोना महामारी की वजह से देश में लॉकडाउन लग चूका था, जिसकी वजह से यह भर्ती ठंडे भस्ते में चली गई थी | राजस्थान कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का मामला कोर्ट तक चला गया था |
Rajasthan Computer Teacher Bharti News 11 Feb. 2021
लेकिन अब राज्य सरकार ने कोर्ट को कहा है कि 15 मार्च 2021 तक भर्ती से संबंधित सभी कार्य पूरा कर लिया जायेगा | इस सूचना के बाद से प्रदेश के बेरोजगारों में खुशी का माहौल बना हुआ है | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
राजस्थान कंप्यूटर शिक्षक भर्ती 2021 की सम्पूर्ण जानकारी देखे-
यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको राजस्थान में होने वाली कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एक सारणी के माध्यम से समझा रही है | जिससे आप आसानी से भर्ती प्रक्रिया को समझ सकेंगे |
विभाग का नाम | कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान (बीकानेर) |
भर्ती का नाम | कंप्यूटर शिक्षक भर्ती |
कुल पदों की संख्या | 14601 (संभावित) |
तृतीय श्रेणी कंप्यूटर शिक्षकों के पद | 10985 पद |
द्वितीय श्रेणी कंप्यूटर शिक्षकों के पद | 3616 पद |
प्रथम श्रेणी कंप्यूटर शिक्षकों के पद | शून्य पद |
भर्ती का विज्ञापन जारी होने की तिथि | फरवरी/मार्च माह |
शैक्षणिक योग्यता | स्नातक (बीई /बीटेक /बीएससी ) कम्प्यूटर विज्ञान /सूचना प्रोधोगिकी के साथ| |
भर्ती की सूचना | कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए अद्यतन स्थिति भिजवाने के सम्बन्ध में सूचना |
यहाँ से देखे- |
राजस्थान कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती की शैक्षणिक योग्यता-
यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको राजस्थान में होने वाली कम्प्यूटर शिक्षकों के 14601 पदों की भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की जानकारी विस्तृत रूप से बता रही है | अगर फिर भी आपको शैक्षणिक योग्यता को लेकर कोई समस्या आ रही हो तो, आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हो |
कम्प्यूटर शिक्षक ग्रेड तृतीय श्रेणी-
भर्ती का तरीका-शत प्रतिशत सीधी भर्ती |
योग्यता-विधि द्वारा स्थापित विश्वविधालय से Computer Science या Information Technology में स्नातक योग्यता (B.E. in Computer Science, B.Tech in Computer Science, B.E. in Information Technology, B.tech in Information Technology, B.Sc. in Computer Science, B.Sc. in Information Technology, Bachelor in Computer Application)
कार्यक्षेत्र-राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय |
कार्य-Computer पाठ्यक्रम का प्रायोगिक एवं सैद्धान्तिक शिक्षण कार्य, विधालय के समस्त ऑनलाइन कार्य तथा कंप्यूटर लैब का प्रभार तथा संस्थाप्रधान द्वारा सौपे गए तकनीकी कार्य |
कंप्यूटर शिक्षक ग्रेड द्वितीय श्रेणी
भर्ती का तरीका-50% सीधी भर्ती एवं 50% पदोन्नति |
योग्यता-
सीधी भर्ती-विधि द्वारा स्थापित विश्वविधालय से Computer Science या सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक योग्यता (B.E. in Computer Science, B.tech in Computer Science, B.E. in Information Technology, B.tech in Information Technology)
पदोन्नति हेतु-
उपर्युक्त सीधी भर्ती की योग्यता के अतिरिक्त, Computer Teacher तृतीय श्रेणी के रूप में कार्य करने का न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव पर वरिष्ठता से |
कार्यक्षेत्र-राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, जहां कक्षा 9 एवं 10 का नामांकन 120 से अधिक है|
कार्य-Computer पाठ्यक्रम का प्रायोगिक एवं सैद्धान्तिक शिक्षण कार्य, विधालय के समस्त ऑनलाइन कार्य तथा Computer लैब का प्रभार तथा संस्थाप्रधान द्वारा सौंपे गए तकनीकी कार्य |
कम्प्यूटर विज्ञान व्याख्याता स्कूल शिक्षा
भर्ती का तरीका-50% सीधी भर्ती से एवं 50% पदोन्नति से |
योग्यता-विधि द्वारा स्थापित विश्वविधालय से Computer Science या सूचना प्रोधोगिकी में स्नातकोत्तर योग्यता (M.E. in Computer Science, M.Tech in Computer Science, M.E. in Information Technology, M.Tech in Information Technology, Master in Computer Application (MCA)
पदोन्नति हेतु-
उपर्युक्त सीधी भर्ती की योग्यता के अतिरिक्त, Computer शिक्षक द्वितीय श्रेणी के रूप में कार्य करने का न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव पर वरिष्ठता से |
कार्यक्षेत्र-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जहां किसी संकाय में तृतीय वैकल्पिक विषय के रूप में Computer Science संचालित हो | अतिरिक्त वैकल्पिक विषय का पद सर्जन केवल स्टाफिंग पैटर्न मानदण्ड के अनुसार होगा|
कार्य-कक्षा 09 से कक्षा 12 में Computer पाठ्यक्रम का प्रायोगिक एवं सैद्धान्तिक शिक्षण कार्य, विद्यालय के समस्त ऑनलाइन कार्य तथा Computer लैब के प्रभारी के रोप्प में कार्य तथा संस्थाप्रधान द्वारा सौंपे गए तकनीकी कार्य |
नोट-नवीन विधालय में कम्प्यूटर शिक्षक ग्रेड तृतीय का पद स्वीकृत किया जाना प्रस्तावित है |
नोट-दोस्तों अगर आपको राजस्थान कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई जानकारी पूछनी हो तो, आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हो-धन्यवाद
