राजस्थान में नई आबकारी नीति 2022-23 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, राजस्थान आबकारी विभाग द्वारा Liquor का License E Auctions के जरिये दिया जाएगा, Rajasthan Liquor License E-Auctions 2022-23 विज्ञप्ति जल्द ही जारी होने की संभावना है |
Latest Update-06 February 2022-:राजस्थान आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में नई आबकारी नीति जारी की गई है, शराब की दुकानों की संख्या पहले की तरह रहेगी | आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए आबकारी नीति जारी की गई है | आबकारी एवं मद्य संयम नीति जारी की गई | अगले 2 साल के लिए आबकारी बंदोबस्त की अवधि होगी | 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2024 तक के लिए मान्य होगी |
राजस्थान आबकारी विभाग के द्वारा 2022-23 में शराब के ठेके खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। अब हर कोई इच्छुक उम्मीदवार आसानी से घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता हैं। गहलोत सरकार के द्वारा राजस्थान राज्य में नई आबकारी नीति जारी कर दी है जिसके बाद वित्त विभाग के आदेशों के अनुसार शराब के ठेकों का आवंटन अब लॉटरी के आधार पर किया जाएगा।
जो उम्मीदवार योग्य हैं, तो उन्हें ही Excise Department के द्वारा शराब के ठेकों का License दिया जाएगा। विभाग के द्वारा शराब का ठेका केवल उसी व्यक्ति को दिया जाएगा जिसका चरित्र बिल्कुल साफ सुथरा व उस पर कोई भी पुलिस केस नहीं होना चाहिए। आबकारी विभाग के द्वारा एक व्यक्ति को एक ठेके से अधिक ठेकों का आवंटन नहीं किया जाएगा, क्योंकि इस बार आबकारी विभाग के द्वारा ठेकों की संख्या भी घटाई गई है।
देसी शराब कि केवल 5,543 दुकानों का किया जाएगा आवंटन
राजस्थान आबकारी विभाग के द्वारा अब देसी शराब के लिए दुकानों की संख्या भी घटा दी हैं। अब से पहले राज्य में 6,640 दुकानें देसी मदिरा की थी मगर अब केवल 5,548 दुकानों का ही आवंटन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग के द्वारा कुल 28 हजार अंग्रेजी शराब की दुकानों के लिए आवेदन लिया जाएगा।

शराब के ठेके के लाइसेंस की कीमत रखी है 30 लाख रुपए
आबकारी विभाग के द्वारा बनाई गई इस नीति के हिसाब से जोधपुर शहर में शराब की दुकान के लिए Basic License की फीस 23 लाख रुपए तथा Minimum Special Band Fee 8 Lakh रुपए रखी है जबकि सभी शहरों में इस प्रकार के लाइसेंस की फीस 30 लाख रुपए रखी है।
राजस्थान आबकारी विभाग के द्वारा Rajasthan Excise Policy 2022-23 के निर्धारण के संबंध में सूचना अपनी Official Website पर भी Upload कर दी है। आवेदन करने से पहले इच्छुक उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल website से आसानी से इस सूचना को पढ़ सकते हैं।
Excise Department Wine Shop Tender के Online Form 2022-23 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तारीख |
अधिसूचना जारी करने की तारीख | 9 फरवरी 2022 |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 12 फरवरी 2022 |
आवेदन करने की अंतिम तारीख | 27 फरवरी 2022 शाम 6:00 बजे तक |
Rajasthan Wine Shop Tender 2022-23 से संबंधित New Updates
राजस्थान वाइन शॉप टेंडर 2022 के लिए जो भी उम्मीदवार Application करना चाहते हैं तो उन्हें ऑनलाइन आवेदन देना होगा। राजस्थान वाइन शॉप टेंडर 2022 के लिए जल्द ही एप्लीकेशन फॉर्म भरने शुरू हो जाएंगे फिर सभी योग्य उम्मीदवार आसानी से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के पश्चात आबकारी नीति के तहत Rajasthan Wine Shop Tender 2022-23 के लिए लॉटरी सिस्टम के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
शराब की दुकानों के लिए Application Fees बढाकर कर दिया गया है 30 हजार रुपए
राजस्थान वित्त विभाग के द्वारा कुछ ही दिन पहले New Excise Policy 2022-23 जारी की गई हैं। इसी के साथ-साथ अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शराब के दुष्प्रभावों को प्रचारित करने नशे को रोकने के लिए तथा दूसरे राज्यों में शराब की तस्करी को रोकने पर भी खास ध्यान दिया हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शराब की दुकानों के लिए Application fee भी 28 हजार रुपए से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दि हैं।
इस नई नीति का क्रियान्वयन 1 अप्रैल 2022 से लागू कर दिया जाएगा। इसके पश्चात आगे 1 साल की अवधि तक के लिए शराब की दुकानों के लाइसेंस भी रिन्यू करवाए जा सकेंगे। इसी के साथ-साथ बियर की एक्सपायरी 6 महीने से बढ़ाकर 1 साल तक की जा सकती हैं।
अब शराब की सभी दुकानों पर Point of Sale की व्यवस्था भी की जाएगी तथा शराब के ठेकों से जितनी भी शराब बिकती हैं, तो उसका बिल जारी करना भी अनिवार्य होगा।
Rajasthan Excise Policy 2022-23 के अनुसार 10 लाख रुपए तक की निर्धारित वार्षिक राशि वाली दुकानों के लिए 25 हजार रुपए तक आवेदन शुल्क लगेगा।
इसके अलावा 10 लाख रुपए से अधिक निर्धारित वार्षिक राशि वाली दुकानों के लिए 30 हजार रुपए तक शुल्क लगेगा।
राजस्थान आबकारी विभाग के द्वारा शराब की दुकानों की ऑनलाइन फीस कितनी निर्धारित की गई हैं
इस बार राजस्थान सरकार के द्वारा जयपुर में शराब की दुकानों के लिए आवेदन फीस 28 हजार रुपए रखी हैं।
देसी मदिरा शराब के लाइसेंस के लिए फीस में 15% तक की वृद्धि की गई है।
शराब की Shop की License Fee का 8% धरोहर राशि के तौर पर Submit करवाना होगा।
आबकारी विभाग के द्वारा 10 लाख रुपए तक के देसी मदिरा समूह के लिए 23 हजार आवेदन शुल्क रखा है।
10 लाख रुपए से अधिक के समूहों के लिए आवेदन शुल्क 28 हजार रुपए रखा गया है।
जोधपुर से जयपुर के लिए Basic License Fee 23 लाख रुपए तथा न्यूनतम Special Band Fee 8 लाख रुपए रखी गई है। कुल License Fee लगभग 30 लाख रुपए होगी।
आबकारी विभाग के द्वारा तय की गई ऑनलाइन होटल लाइसेंस फीस
5 स्टार होटल को सालाना 17 लाख रुपए देने होंगे।
4 स्टार होटल को सालाना 12 लाख रुपए, 3 स्टार होटल को सालाना 9.30 लाख रुपए, लग्जरी ट्रेन को 9.30 लाख रुपए तक सालाना देने होंगे।
50 कमरों तक के होटल को नो लाख रुपए तथा 51 से 100 कमरों तक के होटल को 11 लाख रुपए सालाना देने होंगे।
100 कमरों से अधिक क्षमता वाले होटल के लिए सालाना 16 लाख रुपए का शुल्क तय किया गया हैं।
देसी मदिरा अंग्रेजी शराब व बीयर का तय किया गया आबकारी शुल्क
अबकी बार अंग्रेजी शराब, बीयर व देशी मदिरा के आबकारी शुल्क में भी बदलाव किया गया है।
देसी मदिरा पर आबकारी शुल्क 130 रुपए प्रति एलपीएल तथा अंग्रेजी शराब पर 150 रुपए प्रति एलपीएल निर्धारित किया गया है।
राजस्थान राज्य में शराब की दुकान खोलने हेतु तय किए गए नियम
राजस्थान सरकार ने पहले ही आदेश दिए हैं कि हाईवे किनारे 500 मीटर तक की दूरी तक शराब की दुकान नहीं खुलेगी
राजस्थान सरकार ने पहले ही आदेश दिए हैं कि रात 8:00 बजे के बाद शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी l अगर कोई भी व्यक्ति शराब की दुकान को खोलता है तो उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है
जयपुर से जोधपुर तक का मेगा हाईवे जहां पर 30 मीटर से कम की दूरी पर शराब की दुकानें है
शराब की दुकान के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
पैन कार्ड
बैंक अकाउंट
पिछले 6 महीने की बैंक पासबुक का विवरण
राजस्थान राज्य में शराब की दुकान खोलने के लिए आवेदन कैसे करें
जो भी व्यक्ति राजस्थान राज्य में शराब की दुकान के लाइसेंस के लिए आवेदन देना चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया 12 फरवरी 2022 से शुरू की जाएगी।
सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 27 फरवरी 2022 तक का समय दिया जाएगा।
12 फरवरी 2022 को link activate होने के पश्चात आपको Official वेबसाइट पर विजिट करना है। वहीं पर आपको registration के नाम से Link दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।
अब आपके सामने अगले पेज पर Application Form जाएगा। इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरना है और सभी Document भी upload करने हैं उसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
Submit के विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा। इस registration number का इस्तेमाल भविष्य में भी होगा। इसीलिए आपको इसे संभाल कर रखना है या फिर इसका प्रिंट आउट निकलवा लेना हैं।
