Rajasthan (Jhunjhunu) की बेटी Swati Sharma को WTO में नौकरी करेगी, झुंझुनू जिले की स्वाति शर्मा कोWorld Trade Organization मेंLegal Officer के पद नौकरी का मौका मिला, स्वाति ने अपनी पढाई हिंदी माध्यम से पूरी की, स्वाति ने कहा कि parents अपने बच्चों को मोटिवेट करते रहे |

हम सभी जानते हैं कि भारत में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है l आए दिन हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ढेर सारी मोटिवेशनल कहानी सुनने को भी मिल जाती है l आपने कई बार ऐसे लोगों के बारे में सुना होगा जो बिल्कुल जीरो लेवल से निकलकर काफी कामयाबी हासिल कर लेते हैं l आज हम आपको ऐसे ही एक हस्ती के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से छोटे से गांव से निकलकर स्विजरलैंड तक का सफर पूरा कर लिया है l

गरीब बच्चों को मुफ्त में दे रहे हैं English Medium की Education

राजस्थान के झुंझुनू में सूरजगढ़ इलाके की रहने वाली स्वाति शर्मा का हाल ही में World Trade Organization में Legal Officer के पद पर सिलेक्शन हो गया है l बताया जा रहा है कि स्वाति शर्मा झुंझुनू के काजड़ा गांव की रहने वाली है l काजड़ा जैसे छोटे से गांव से निकलकर स्वाति शर्मा का विश्व की सबसे बड़ी व्यापारिक संस्थान में नौकरी लेने तक का सफर इतना आसान नहीं था l विश्व व्यापार संस्थान में नौकरी लेने के लिए स्वाति शर्मा ने काफी मेहनत की है और नौकरी हासिल करने के लिए इनके सामने काफी मुश्किलें भी आई है l आइए स्वाति शर्मा के बारे में विस्तार से जानते हैं l

स्वाति शर्मा ने हिंदी मीडियम से की है अपनी पढ़ाई पूरी

स्वाति शर्मा का जन्म झुंझुनू के काजड़ा गांव में हुआ था l इनका परिवार काफी साधारण था l स्वाति शर्मा के पिता का नाम शिवकुमार शर्मा है जोकि सूरजगढ़ पंचायत समिति के CBEO कार्यालय में JEN के पद पर नियुक्त हैं l स्वाति शर्मा ने यह बताया कि उन्होंने यहीं से हिंदी मीडियम में अपनी पढ़ाई को पूरा किया है l

चंडीगढ़ की Rukmini ने लिखी नई कहानी

इनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही स्कूल से पूरी हुई है l इसके अलावा आगे की पढ़ाई इन्होंने सूरजगढ़ के टैगोर स्कूल और चिड़ावा के डालमिया स्कूल से पूरी की है l स्वाति शर्मा अपनी लॉ की पढ़ाई करने के लिए देहरादून चली गई थी l स्वाति शर्मा ने यह भी बताया कि उनके परिवार से कोई भी सदस्य वकील नहीं था, लेकिन जब वह देहरादून गई तो उन्हें आगे बढ़ने का काफी माहौल मिल चुका था l क्योंकि वहां सभी बच्चे law की पढ़ाई कर रहे थे इसीलिए उनका भी कुछ बड़ा करने का सपना बन गया l

Rajasthan (Jhunjhunu) ki beti swati sharma ko wto me job

वैसे तो इनकी Schooling EDUCATION हिंदी मीडियम से है l लेकिन इन्होंने लॉ की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से की है l जब वह सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी तभी उन्होंने आगे की पढ़ाई के बारे में पूरी प्लानिंग कर ली थी l उन्होंने यह भी मन बना लिया था कि वह इंटरनेशनल लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन भी करेंगी ताकि उन्हें भारत के साथ-साथ दुनिया की बेस्ट कंपनी में काम करने का मौका मिले l इसी जज्बे और जुनून के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और एक ऐसा मुकाम हासिल किया जिससे वह काफी प्रसिद्ध हो गई l

इस तरह से मिला World Trade Organization में नौकरी करने का ऑफर

स्वाति शर्मा ने बताया कि उनकी पढ़ाई वर्ष 2020 में पूरी हो चुकी थी l इसके बाद उन्होंने आगे की प्लानिंग शुरू कर दी l स्वाति शर्मा ने दुनिया के टॉप Law Institute में रिसर्च करने के लिए कोशिश शुरू कर दी l इसी दौरान इनकी मुलाकात UK की बोरिक यूनिवर्सिटी Professor डॉ रीना पटेल से हुई l इन्होंने स्वाति शर्मा को London में International Law पर Research करने के लिए Motivate किया l इसके बाद स्वाति शर्मा ने London में International Law में रिसर्च शुरू कर दी l कुछ समय पश्चात इनकी मुलाकात Swaziland के Director पीटर वानडेन बॉस से हुई l

चूड़ियां बेचने वाली महिला की बेटी बनी Deputy Collector

डायरेक्टर पीटर ने स्वाति शर्मा के काम को बेहद पसंद किया और उनकी लगन को देखते हुए उन्हें बेल्जियम में 6 महीने ट्रेनिंग दिलवाने के पश्चात WTO OMC में नौकरी का ऑफर किया l स्वाति शर्मा ने ऑफर को एक्सेप्ट करते हुए अपनी नौकरी शुरू कर दी l इस प्रकार से स्वाति शर्मा ने झुंझुनू से स्विजरलैंड तक का सफर अपनी मेहनत और लगन से तय किया l अब यह विश्व व्यापार संस्थान में लॉ ऑफिसर की पोस्ट पर नियुक्त हो चुकी है l स्वाति शर्मा के बारे में एक जानकारी यह भी मिली है कि यह अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानती हैं और अब्दुल कलाम जी के जीवन से उन्हें काफी प्रेरणा मिली है l

स्वाति शर्मा ने कहा कि पेरेंट्स की गाइडेंस होनी है काफी जरूरी

स्वाति शर्मा ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया है कि मध्यम परिवार के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है l लेकिन अगर किसी छात्र में आगे बढ़ने की लगन हो तो वह आगे जरूर बढ़ता है l स्वाति शर्मा ने यह भी बताया की वह भी मध्यम परिवार से ही हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण भी उनके परिवार ने उन्हें कमी महसूस नहीं होने दी l

मजदुर ने कर्ज के मोबाइल से बना दिया लाखो की कमाई का YouTube Channel

परिवार ने उन्हें हमेशा पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया l स्वाति शर्मा के अनुसार आज वह जो कुछ भी हैं इसका श्रेय उनके माता-पिता को जाता है l जिन्होंने हर समय उनका साथ दिया है l इसीलिए परिवार की भूमिका किसी भी बच्चे के भविष्य के निर्माण की आधारशिला है l कुछ बच्चे परिवार का सपोर्ट ना होने के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते हैं l स्वाति शर्मा ने यह भी कहा है कि सभी पेरेंट्स को अपने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए मोटिवेट करना चाहिए ताकि वह भी अपने लक्ष्य को पूरा कर पाए l