राजस्थान उच्च न्यायालय में वाहन चालक के 72 पदों के लिए विग्यप्ति जारी हुई, Rajasthan High Court Vehicle Driver Bharti 2020, राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर भर्ती के आवेदन 31 जुलाई से 31 अगस्त 2020 तक होंगे, अधिक जानकारी के लिए विजिट करे-https://hcraj.nic.in/hcraj/

राजस्थान उच्च न्यायालय में वाहन चालक के पदों पर भर्ती-

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में Rajasthan High Court में Vehicle Driver के 72 पदों के लिए निकली हुई भर्ती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा वाहन चालक (Vehicle Driver) के 72 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है |

Rajasthan High Court Driver & Class-IV Employees 3678 Recruitment

Rajasthan High Court 4th Grade Admit Card

सरकारी रिजल्ट खोलो 2020

सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करे

आवश्यक पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी दिनांक 31 जुलाई 2020 से 31 अगस्त 2020 तक ऑनलाइन अवदान कर सकेंगे | चयनित अभ्यर्थी को नियमानुसार दो वर्ष की अवधि तक 14600 रूपये प्रतिमाह पारिश्रमिक पर परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में रहेंगे |

परिवीक्षाकाल सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर उन्हें नियमानुसार पे-मैट्रिक लेवल संख्या L-5 पे-स्केल रूपये 20,800 से 65900 रूपये होगा | भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

वाहन चालक (Vehicle Driver) भर्ती 2020 की जानकारी-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको Rajasthan High Court में Vehicle Driver के पदों के लिए निकली हुई भर्ती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एक सारणी के माध्यम से समझा रही है | जिससे आप भर्ती प्रक्रिया को आसानी से समझ सकेंगे |

विभाग का नाम

राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर

पद का नाम

वाहन चालक (Vehicle Driver)

कुल पदों की संख्या

72 पद

राजस्थान उच्च न्यायालय में रिक्तियां

35 पद

राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी में रिक्तियां

03 पद

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में रिक्तियां

03 पद

जिला न्यायालयों में रिक्तियां

31 पद

आवेदन शुरू होने की तिथि

31 जुलाई 2020

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

31 अगस्त 2020

आवेदन शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि

01 सितम्बर 2020

परीक्षा शुल्क

400/-रूपये (सामान्य वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग /अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग/ अन्य राज्य के आवेदक) और 250/-रूपये (राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के आवेदक)

अधिकारिक वेबसाइट-

https://hcraj.nic.in/hcraj/

Official Advertisement

ADVERTISEMENT for recruitment to the post of Chauffeur for RHC and Driver for RSJA, RSLSA and District Courts 2020

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता-

राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में निकली हुई वाहन चालक भर्ती के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आप विभाग की वेबसाइट से विग्यप्ति में देख सकते है |

Rajasthan High Court 4th Class Syllabus

Rajasthan High Court Class 4 Result

PM Modi Sarkari Yojana की पूरी जानकारी

RSMSSB Exam Calendar 2020

शैक्षणिक योग्यता-

  • आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सैकण्डरी या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना जरुरी है |

  • अभ्यर्थी हल्के वाहन (Light Motor Vehicle) और परिवहन-वाहन (Transport Vehicle) चालन की वैध अनुग्यप्ति (Valid Driving License) धारक होना चाहिए |

  • इसके अलावा अभ्यर्थी को हल्के वाहन और परिवहन-वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग अनुग्यप्ति (License) प्राप्त करने के पश्चात् उक्त वाहन को चलाने का 3 वर्ष का अनुभव (आवेदन करने की अंतिम दिनांक 31 अगस्त 2020 तक ) होना चाहिए |

  • अभ्यर्थी की आँखों की दृष्टि चश्मे या बिना चश्मे के 6/ 6 होनी चाहिए |

  • अभ्यर्थी को रोड साईड वाहन मरम्मत करने का ज्ञान एवं वाहन चालन में दक्षता होनी आवश्यक है |

आयु सीमा-आयु की गणना 01 जनवरी 2021 के आधार पर होगी |

आवेदक न्यूनतम 18 वर्ष प्राप्त किया हुआ होना चाहिए और अधिकतम 40 वर्ष की आयु प्राप्त किया हुआ नहीं होना चाहिए |

राजस्थान उच्च न्यायालय Vehicle Driver के लिए ऑनलाइन आवेदन करे-

अगर आप Rajasthan High Court में निकली हुई वाहन चालक (Vehicle Driver) भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हो तो, इसके लिए हमारी टीम आपको कुछ आसान स्टेप बता रही है | जिससे आप ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर पाएंगे |

सबसे पहले आप राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर की अधिकारिक वेबसाइट को विजिट करे –https://hcraj.nic.in/hcraj/

इसके लिए आप कोई भी ब्रॉउजर खोल सकते है |

उसके बाद आपके सामने राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर का होम पेज खुलेगा |

होम पेज पर कुछ महत्वपूर्ण कैटेगरी बनी हुई है, आप Recruitment पर क्लिक करे |

Recruitment वाली कैटेगरी पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |

नए पेज में आपके सामने राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा जारी की गई सभी विग्यप्ति दिखाई देंगी |

आप वाहन चालक के विज्ञापन पर क्लिक करे |

आपके द्वारा विग्यप्ति पर क्लिक करने के बाद ड्राइवर की विस्तृत विज्ञप्ति आपके सामने खुलेगी |

विग्यप्ति को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद, आप किसी भी ई-मित्र या अन्य किसी माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

Rajasthan High Court Driver भर्ती से संबंधित पूछे जाने वाले सवाल?

राजस्थान उच्च न्यायालय में कुल कितनी रिक्तियां है?

35 पद |

जिला न्यायालयों में रिक्तियां में कुल कितनी रिक्तियां है?

31 पद |

राजस्थान उच्च न्यायालय में ड्राइवर के पद की क्या योग्यता है?

सीनियर सैकण्डरी उत्तीर्ण |

ड्राइवर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कब तक रहेगी?

31 जुलाई से 31 अगस्त 2020 तक |

आवेदन शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि क्या है?

01 सितम्बर 2020 तक |

नोट-दोस्तों अगर आपको राजस्थान उच्च न्यायालय में Vehicle Driver(वाहन चालक) के लिए निकली हुई भर्ती के बारे में कोई भी जानकारी पूछनी हो तो, आप कमेंट कर सकते है-धन्यवाद