राजस्थान में ग्राम 500 से अधिक ग्राम पंचायातों के चुनाव स्थगित हुए थे, राजस्थान सरकार द्वारा सरपंच और पंच पद के लिए स्थगित हुए चुनाव जुलाई माह में आयोजित करवाए जाने की संभावना है, निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 जून को होगा |
ग्राम पंचायतों के स्थगित हुए चुनाव जुलाई में होंगे-
नमस्कार दोस्तों-SMC Education टीम आपको इस पेज में 500 से अधिक ग्राम पंचायतों के स्थगित हुए चुनावों के बारे में जानकारी बता रही है | राजस्थान निर्वाचन आयोग द्वारा जनवरी माह में ग्राम पंचायतो के चुनाव करवाए गए थे |
राजस्थान निकाय चुनाव 2020 मतदाता सूची में ऑनलाइन नाम कैसे जोड़े, हटाए एवं संशोधित करे | |
पंचायतीराज चुनाव 2020 |
लेकिन प्रदेश में 500 से अधिक ग्राम पंचायतों के चुनाव स्थगित कर दिए गए थे | उसके बाद पुरे विश्व में कोरोना महामारी फैलने के कारण से भारत में भी 25 मार्च 2020 से लॉकडाउन लगा दिया गया था | जिसकी वजह से चुनाव की नई तिथि की घोषणा नहीं हो सकी |

अब यह चुनाव जुलाई में होंगे | प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में चुनाव होने बाकि है | चुनावों की सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
चौथे चरण के चुनाव स्थगित हुए थे-
राजस्थान निर्वाचन आयोग द्वारा कोरोना से पहले तीन चरणों के चुनाव पूर्ण करवा लिए गए थे | लेकिन चौथे चरण की लगभग 500 से अधिक ग्राम पंचायतों के चुनाव स्थगित कर दिए गए थे |

निर्वाचन आयोग द्वारा चौथे चरण की शेष करीब 360 से अधिक पंचायत समितियों और 33 जिला परिषदों के चुनाव करवाए जायेंगे | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह स्थगित हुए चुनाव जुलाई माह में आयोजित हो सकते है |
राजस्थान प्रदेश के इन जिलों में होंगे चुनाव-
प्रदेश में सरपंच और पंच के चुनाव राजस्थान प्रदेश के लगभग 25 जिलों की 500 से अधिक ग्राम पंचायतों में होने बाकि है | यहाँ पर हमारी टीम आपको जिन जिलों के चुनाव बाकि है, उनके बारे में अवगत करवा रही है |
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा,
जन सूचना पोर्टल देगा 23 योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन | |
पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन करने हेतु |
बारां, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, चूरू, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, झुंझुनू, करौली, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, उदयपुर और श्रीगंगानगर आदि | इन जिलों की पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चूका है |
यहाँ से देखे-राजस्थान ग्राम पंचायतों के चुनाव से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी
नोट-दोस्तों यह सूचना केवल आपकी सुविधा के लिए डाली जा रही है, अधिक जानकारी आप संबंधित विभाग की अधिकारिक वेबसाइट से देखे-धन्यवाद
