राजस्थान सरकार के कर्मचारियों/अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी, Rajasthan Administrative Reforms and Coordination Department द्वारा Employees / Officers Transfers Order जारी कर दिए गए है,14 जुलाई 2021 से 14 अगस्त 2021 तक छूट प्रदान की गई है, आवेदन केवल ऑनलाइन ही मान्य होंगे |
Latest Update-07 July 2021-:News Source Rajasthan Patrika E-Paper 07 July 2021
राजस्थान प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के द्वारा हाल ही में ही एक आदेश जारी किया गया है | यह आदेश राजकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से संबंधित है | प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के द्वारा 10/09/2019 द्वारा 30/09/2019 से राजकीय कर्मचारियों और राजकीय अधिकारियों के स्थानांतरण पर पूर्ण तरीके से लगाए गए प्रतिबंध में 14 जुलाई 2021 से 14 अगस्त 2021 तक छूट प्रदान की गई है | जो भी कर्मचारी स्थानांतरण से संबंधित हैं, उनके लिए इस आदेश को जाना काफी जरूरी है |
राजस्थान प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग द्वारा जारी आदेश-
जो भी कर्मचारी प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के अंतर्गत स्थानांतरण की प्रक्रिया में भाग लेना चाहता है, उसे ऑनलाइन आवेदन करने की छूट दी गई है | हम सभी जानते ही हैं कि कोरोनावायरस के कारण स्थिति कितनी खराब हो चुकी है | इसीलिए विभाग के द्वारा स्थानांतरण के लिए आवेदक का प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग की वेबसाइट या फिर ऑनलाइन पोर्टल पर ही स्वीकार किया जाएगा |
Rajasthan Teachers Transfer News

राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई कोविड-19 का पालन किया जा सके | यह भी आदेश दिए गए हैं कि कोई भी आवेदक कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग में जमा नहीं करवा सकेगा | संबंधित विभाग में किसी भी प्रकार की कागजी कार्यवाही पर विचार नहीं किया जाएगा |
Rajasthan Teacher Transfer List
इसीलिए जिसे भी प्रार्थना पत्र देना है, वह ऑनलाइन माध्यम से ही विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करें | यह आदेश राजस्थान के समस्त मंडलों एवं निगमों संस्थाओं पर भी लागू किया गया है | इस आदेश में जारी जो भी शर्तें निर्धारित की गई हैं | उन सभी शर्तों को आवेदकों द्वारा मानना आवश्यक है | संबंधित विभाग की वेबसाइट या फिर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदक अपने प्रार्थना पत्र को बहुत ही कम समय में जमा करवा सकते हैं |
