Rajasthan GNM Admission Form 2022 Notification, राजस्थान जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2022-23 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2022 है, यहाँ से देखे Rajasthan GNM कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क व अन्य जानकारी |

राजस्थान सरकार द्वारा सत्र 2022- 2023 के लिए जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम मे एडमिशन के लिए विज्ञापन निकाला गया है। जिसमें राज्य के सभी राजकीय तथा निजी नर्सिंग स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी मे प्रवेश लेना चाहते हैं, उनको 17 अक्टूबर 2022 से 10 नवंबर 2022 तक apply online करना होगा। जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2022-23 से संबंधित educational qualification, age limit इत्यादि के बारे में आइए पोस्ट के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानते हैं।

Join Indian Army Nursing Assistant Rally Recruitment 2022

AIIMS Raipur Nursing Officer Admit Card

Rajasthan GNM Admission 2022 Total Post

अभी Rajasthan GNM Course 2022-23 के लिए सरकारी तथा निजी संस्थानों में total seats की गणना नहीं की गई है। क्योंकि इस बार इस में सीटों की संख्या ज्यादा होने वाली है। इसलिए सीटों की संख्या में पिछली बार की अपेक्षा परिवर्तन होने जा रहा है।

Rajasthan GNM Admission Form 2022 Notification

उम्मीदवारों को कोई चिंता करने की बात नहीं है, जल्द ही काउंसलिंग से पहले ही official website पर सीटों का विस्तृत विवरण उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं तथा पुरुषों के लिए सीटों की संख्या आरक्षित की गई है।

जिसमें Rajasthan General Nursing and Midwifery Admission 2022 के लिए सरकारी तथा निजी स्कूल मे पुरुष तथा महिला उम्मीदवारों का अनुपात 20:80 रखा गया है। अगर महिलाओं की Seats खाली रहती हैं, तो उन सीटों पर पुरुष उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा।

Educational Qualification of Rajasthan GNM Course 2022

सभी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का होना बहुत जरूरी है। आइए table के माध्यम से Rajasthan GNM Course 2022-23 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की चर्चा करते हैं।

Admission

Educational qualification

General Nursing and midwifery admission 2022

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या इंस्टिट्यूट से 12th Medical Science Stream (Physics, Chemistry, Biology) से पास किया होना चाहिए। हालांकि senior secondary क्लास में बायोलॉजी वाले उम्मीदवारों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद सीनियर सेकेंडरी में PCM वाले उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाएगा।  

Rajasthan GNM Admission Fees details

राजस्थान जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2022-23 के लिए फीस वार्षिक रूप से निर्धारित की गई है। जिसमें category wise अलग अलग उम्मीदवारों को फीस देनी होगी।

सामान्य वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति ( जोकि क्रीमी लेयर के उम्मीदवार हैं ), उनको सालाना 10000 रूपये राजकीय प्रशिक्षण फीस के रूप में देने होंगे।

जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / एमबीसी / ईडब्ल्यूएस / अन्य पिछड़ा वर्ग Non Creamy Layer तथा महिला उम्मीदवारों को सालाना राजकीय प्रशिक्षण फीस के रूप में देने होंगे। आइए राजस्थान जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2022-23 की फीस को टेबल के माध्यम से समझते हैं।

Category

Fees

General, OBC, SC ( सभी क्रीमी लेयर के पुरुष उम्मीदवार)

10,000/- सालाना

SC /St /MBC /EWS (सभी महिला तथा नॉन क्रीमी लेयर उम्मीदवार)

4,000/- सालाना

Note: उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर राजस्थान जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2022-23 के लिए admission fees सरकारी स्कूल के लिए है। जबकि प्राइवेट स्कूल के लिए 50,000/- रूपये फीस सालाना देनी होगी। हालांकि सभी उम्मीदवारों को 500/- रूपये अतिरिक्त रूप से काउंसलिंग फीस भी देनी पड़ेगी। जिसको वापस नहीं किया जाएगा।

Age limit of Rajasthan GNM Course 2022

राजस्थान जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2022-23 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष पुरुषों के लिए होनी चाहिए। अगर उम्मीदवार इस आयु सीमा के अंतर्गत आता है, तो राजस्थान जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2022-23 के लिए आवेदन कर सकता है। आइए table के माध्यम से आइए टेबल के माध्यम से राजस्थान जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी की आयु सीमा को देखते हैं।

Admission

Minimum age limit

Maximum age limit

राजस्थान जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण ( पुरुष उम्मीदवारों के लिए)

17 years

28 years

राजस्थान जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण ( महिला उम्मीदवारों के लिए)

17 years

34 years

Note: राजस्थान जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी के सत्र 2022-2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की Age Limit की गणना 31 दिसंबर 2022 से की जाएगी।

Rajasthan GNM Course Age Relaxation

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को Rajasthan General Nursing and Midwifery Admission 2022 के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। यह आयु सीमा में छूट राजस्थान राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को नहीं दी गई है। आइए टेबल के माध्यम से जानते हैं, राजस्थान के reserve category को किस प्रकार आयु सीमा में छूट दी गई है।

Category

Age limit relaxation

Schedule Caste

5 years

Schedule tribes

5 years

Other backward classes

5 years

Department candidates

अधिकतम आयु सीमा 35 years

ANM

Maximum age limit 40 years

Note: राजस्थान के आरक्षित उम्मीदवारों को ही age limit में छूट दी जाएगी। राजस्थान राज्य के बाहर या केंद्र की आरक्षित सूची में शामिल उम्मीदवारों को आयु सीमा में कोई भी छूट नहीं दी जाएगी।

Selection Process of Rajasthan GNM Nursing Course 2022

  • Rajasthan General Nursing and Midwifery Admission 2022 के लिए सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा।

  • आवेदन करने के लिए सामान्य तथा पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 10+2 मे न्यूनतम 40% अंक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 10+2 मे न्यूनतम 35% marks लाने अनिवार्य हैं। अन्यथा उन्हें राज्य स्तरीय मेरिट में शामिल नहीं किया जाएगा।

  • आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों की राज्य स्तर पर merit list बनाई जाएगी। मेरिट लिस्ट में ऊपर से नीचे के आधार पर उम्मीदवारों को रैंक दी जाएगी। उसके बाद उनकी रैंक के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित होगी।

  • काउंसलिंग प्रक्रिया में उम्मीदवारों को स्कूल का आवंटन किया जाएगा। काउंसलिंग की प्रक्रिया online माध्यम से ही होगी।

  • काउंसलिंग में स्कूल चयन करने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन रूप से ही पाठ्यक्रम की फीस जमा करनी होगी। बिना पाठ्यक्रम की फीस जमा किए उनकी सीट कंफर्म नहीं की जाएगी।

  • Seat Confirm हो जाने के बाद उनको seat allotment letter दे दिया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर जाकर, उसी स्कूल में अपना आवेदन सुनिश्चित कर सकता है।

Course Duration of Rajasthan GNM

राजस्थान जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2022-23 मे प्रवेश लेने वाले बहुत सारे उम्मीदवार यह सोचते होंगे, कि यह कोर्स कितने साल का होगा। जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 3 साल का होता है। लेकिन इसमें छह माह की internship भी शामिल है। यानी आपको 3 साल तक के लिए जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पूरा करना होगा।

Application fees details

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों की category के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जिसके बारे में विस्तार से नीचे टेबल के माध्यम से बताया गया है।

Indian Army B.Sc. Nursing Syllabus & Exam Pattern 2022

12वीं के बाद बिना NEET के Medical Courses में मिलेगा दाखिला

Category

Application fees

General/ OBC/EWS

220/- रूपये

SC /ST

110/- रूपये

How To Apply for Rajasthan Nursing and Midwifery Admission 2022

  • राजस्थान जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2022-23 मे आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को विभाग की official website-https://rajswasthya.nic.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा।

  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले एक बार जरूर Official Notification को ध्यान पूर्वक पढ़ ले।

  • Official notification-https://rajgnm.rajasthan.gov.in/ को पढ़ने के बाद ही, उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करें।  

  • किसी प्रकार की गलती होने के बाद विभाग द्वारा करेक्शन का कोई भी अवसर नहीं दिया जाएगा।