राजस्थान में भाजपा का संकल्प पत्र – 25 नवम्बर 2023 को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए BJP के मुख्यालय से अध्यक्ष JP Nadda द्वारा मोदी की गारंटी के तहत संकल्प पत्र जारी किया है | राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर विभिन्न गारंटी दी है, आप देखे सकते है यहाँ BJP का संकल्प पत्र |

‘आपणो अग्रणी राजस्थान – संकल्प पत्र 2023’ के तहत भाजपा अध्यक्ष ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 20 से अधिक भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेशवासियों को सीधे तौर पर लाभ देगी | जिसमे किसान सम्मान निधि से लेकर 5 लाख तक जो Candidates बेरोजगार है उनको रोजगार देना और इस ‘मोदी की गारंटी’ में पेपर लीक के मामले को भी भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है |

जिस प्रकार कांग्रेस की पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था उससे कई अधिक BJP ने अपना घोषणा पत्र जारी कर, राजस्थानवासियों के लिए काम करने गारंटी दे रही है | राजस्थान में हर 5 पांच साल बाद सरकार बदलने के साथ पार्टी भी बदली है | जिस प्रकार राजनेता टिकट के लिए अपना खेमा बदलते है उसी प्रकार राजस्थान की जनता भी इन राजनीतिक पार्टियों को भी बदलती है | आइये इस लेख में हम देखे है की भाजपा पार्टी ने प्रदेश को अपने घोषणा पत्र में क्या – क्या देना का वादा किया है |

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 – ‘मोदी की गांरटी’

राजस्थान में भाजपा का संकल्प पत्र – 2023

  1. गरीब परिवारो को मुफ़्त में राशन देगी | यह राशन अगले 5 साल तक ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के तहत दिया जायेगा |

  2. सभी परिवारो को मकान दिया जायेगा |

  3. पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ा कर 12,000/- तक दी जाएगी |

  4. गेंहू, बाजरा और ज्वार की फसल को MSP के तहत किया जायेगा | इसमें गेंहू की फसल को 2700/- प्रति क्विटन के तौर पर खरीदा जायेगा |

  5. प्रदेश के हर जिले में एंटी – रोमियों स्क्वार्ड का गठन किया जायेगा |

  6. परिवार में बालिका जन्म के होने पर सेविंग बांड का गठन किया जायेगा | इस सेविंग बांड के तहत 2 लाख तक सरकार सहायता करेगी |

  7. प्रदेश की सभी छात्राओं को PG तक बिलकुल फ्री में शिक्षा दी जायेगा |

  8. जो 12वीं के मेघावी छात्राओं को स्कूटी और छात्रों को लेपटॉप प्रदान किया जायेगा |

  9. ग्रामीण क्षेत्र में 6 लाख से अधिक महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा | यह कौशल प्राप्त कर ग्रामीण महिला हर साल न्यूनतम 1 लाख तक आय प्राप्त कर सकती है |

  10. गरीब महिलाओं को 450/- तक LPG सिलेंडर प्रदान किया जायेगा |

  11. राजस्थान में इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंव इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस की स्थापना की जाएगी |

  12. जो गरीब परिवार है उनके छात्रों को स्कूल की युनिफोर्म, बैग और किताबो के लिए 1200/- हर साल सहायता की जाएगी |

  13. प्रदेश में 2.5 लाख तक Candidates को सरकारी नौकरी दी जाएगी |

  14. हर घर में पानी और 24 घंटे बिजली के साथ जो वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन है उनकी पेंशन में बढौतरी की जाएगी | यह पेंशन 1500/- प्रति माह की जाएगी |

  15. प्रदेश में 15,000 तक डॉक्टर और 20,000 तक पैर – मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी |

  16. राजस्थान में प्रतियोगिता परीक्षा में पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कारवाई की जाएगी |

  17. कांग्रेस सरकार के समय जिन किसानो की जमीन नीलम हुई है उनके लिए उचित मुवावजा देने की निति बनाई जाएगी |

  18. अगले 5 पांच सालो तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य |

  19. राजस्थान में आंगनबाड़ी की कार्यकताओं का वेतन बढ़ाया जायेगा | BJP की सरकार आने पर इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रति माह 13,000/- तक, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है उनको 7500/- प्रति माह और आशा कार्यकर्ता है उनके लिए 6000/- तक प्रति माह बढौतरी की जाएगी |

  20. प्रदेश में 5 लाख तक Candidates को अपना रोजगार खोलने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी | Candidates स्वरोजगार करे इसके लिए भाजपा की सरकार बनने पर 2,000 करोड़ तक निवेश किया जायेगा |

आपणो अग्रणी राजस्थान – संकल्प पत्र 2023 –

YouTube पर देखें

‘मोदी की गारंटी’ के तहत राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी सरकार बनाने के लिए प्रदेशवासियों को अपने तरफ रिझाने के लिए पूरा जोर लगा रही है | इसी जोर में BJP द्वारा इस घोषणा पत्र के तहत राजस्थान में अपनी सरकार बनाने पर प्रदेश की सभी वर्ग को कई तरीके से लाभ देने की कोशिश कर रही है | राजस्थान में BJP का चुनाव मोदी के चेहरे से ही लड़ा जा रहा है | इस लिए इन सभी घोषणा पत्र को ‘मोदी की गारंटी’ का नाम दिया है |

अब राजस्थान की जनता को अगले 5 साल तक अपना भविष्य किस पार्टी के हाथो में देना है यह तय करे | सभी पार्टियों अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है इसके साथ ही राजस्थान की जनता ने भी इन पार्टियों की सरकार देखी है | राजस्थान की जनता अब अपना वोट इन पार्टियों द्वारा घोषणा पत्र के आधार पर देगी या किसी एक विचारधारा या किसी एक चेहरे के आधार पर |

राजस्थान प्रदेश के लिए कांग्रेस की 7 बड़ी गारंटी