राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार माध्यमिक शिक्षा में 62000 पद रिक्त है, शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा स्कूल व्याख्याता के 12 हजार पद खाली पड़े है, अक्टूबर माह की रिपोर्ट में हुआ खुलासा |

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा जारी अक्टूबर माह की रिपोर्ट के बारे में बता रही है | जिससे शिक्षा विभाग ने खाली पदों की जानकारी दी है | राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली जाती है |

लेकिन फिर भी हर वर्ष शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों में पद खाली हो जाते है | यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की जानकारी बताएगी | शिक्षा विभाग जारी रिपोर्ट के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा में स्कूल व्याख्याता सहित करीब 62 हजार पद खाली है | इनमे से राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न पदों के लिए घोषणा की गई है |

फिर भी देखा जाये तो करीब पचास हजार से अधिक पद खाली है | अगर सरकार इन रिक्त पदों पर भर्ती आयोजित करे तो इससे बेरोजगारों को भी राहत मिलेगी, इसके अलावा विभिन्न कार्यालयों में काम का भार भी कम हो जायेगा | भर्तियों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

माध्यमिक शिक्षा में 60 हजार से ज्यादा पद रिक्त-

शिक्षा विभाग ने अक्टूबर माह की रिपोर्ट जारी की है, उक्त रिपोर्ट के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग में करीब 62000 पद खाली पड़े हुए है | इन रिक्त पदों में देखा जाये तो सबसे अधिक स्कूल व्याख्याता के करीब 12000 पद खाली पड़े हुए है |

राजस्थान सरकार द्वारा जनवरी में माह में घोषणा की गई थी कि सितम्बर तक स्कूल व्याख्याता के 3 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी | लेकिन अभी तक पिछली भर्ती की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई है | यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको शिक्षा विभाग के रिक्त पदों की जानकारी एक सारणी के माध्यम से बता रही है |

पद का नाम

खाली पदों की संख्या

कुल पदों की संख्या

स्कूल व्याख्याता

12014 पद

52777 पद

सयुंक्त निदेशक

13 पद

14 पद

प्रिंसिपल

1231 पद

10864 पद

हैडमास्टर

1179 पद

3623 पद

प्रशासनिक अधिकारी

7 पद

12 पद

कृषि अध्यापक

2 पद

3 पद

लाइब्रेरियन ग्रेड प्रथम

40 पद

42 पद

पीटीआई ग्रेड प्रथम

226 पद

259 पद

वरिष्ठ अध्यापक

8993 पद

73167 पद

लाइब्रेरियन ग्रेड द्वितीय

769 पद

1098 पद

कनिष्ठ विधि अधिकारी

26 पद

26 पद

आशु लिपिक

46 पद

58 पद

तृतीय श्रेणी शिक्षक

11156 पद

84131 पद

लैब असिस्टेंट

1289 पद

4649 पद

कनिष्ठ सहायक

1649 पद

14788 पद

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

17770 पद

25859 पद

समय पर भर्ती होने से बेरोजगारों को राहत मिलेगी-

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के सयोंजक उपेन यादव ने कहा कि सरकार ने पिछले साल 3 हजार पदों पर व्याख्याता भर्ती का ऐलान किया था | परीक्षा सितम्बर माह में प्रस्तावित थी | लेकिन सितम्बर तक तो पिछली भर्ती की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है |

Indian Air Force Group X & Y Admit Card 2021, IAF Airman Call Letter, IAF Group X & Y Phase I Hall Ticket

Rajasthan Computer Teacher 14601 Recruitment 2021-1st, 2nd, 3rd Grade Teacher Bharti

RRB NTPC Admit Card 2021 Zone Wise With Exam Date

Rajasthan Free Laptop Vitran Yojana 2021 District Wise Laptop Distribution List

उन्होंने कहा कि सरकार पिछली भर्ती को पूरा करके नई भर्ती निकाले, ताकि बेरोजगारों को राहत मिल सके | इसके अलावा भी राजस्थान सरकार ने तृतीय श्रेणी के 31 हजार पदों की भर्ती के लिए घोषणा की थी | यह भर्ती रीट परीक्षा के जरिये पूरी होनी है|

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रीट परीक्षा का विज्ञापन जनवरी में जारी कर दिया गया है गया है | प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने बताया कि रीट परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को आयोजित करवाई जा सकती है |

नोट-दोस्तों अगर आपको हमारी टीम द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो, आप इस सूचना को अपने मित्रो के साथ जरूर शेयर करे-धन्यवाद