Rajasthan Computer Instructor Result Released- बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के सिर्फ 7069 Candidates ही हुए पास, 2793 सीटें रह गई है खाली, सीटें खाली रहने के कारण अभ्यर्थी है नाराज, छूट देकर खाली सीटों को भरने की कर रहे है मांग, रिजल्ट के बाद अब किया जाएगा सिलेक्टेड अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और पात्रता की जांच।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा कुछ समय पहले कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था l इस भर्ती के तहत लगभग 295 पदों पर वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशकों की और 9862 पदों पर बेसिक कंप्यूटर अनुदेशकों की भर्ती की जानी थी l कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा 18 जून और 19 जून को Rajasthan Computer Instructor Recruitment Exam का आयोजन करवाया गया था l
जो भी अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित की गई कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, उनका परिणाम हाल ही में ही बुधवार को जारी कर दिया गया है l जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वह बोर्ड की Official Website के माध्यम से Rajasthan Computer Anudeshak Bharti Result ऑनलाइन चेक कर सकते हैं l
राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा के परिणाम के पश्चात अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी l इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको जानकारी देते हैं कि हाल ही में ही जारी रिजल्ट के पश्चात अब कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा में आगे की प्रक्रिया क्या रहेगी और कुल कितने उम्मीदवार भर्ती परीक्षा को पास कर पाए हैं l
Rajasthan Basic Computer Instructor के 2793 पद रह गए हैं खाली
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Rajasthan Basic Computer Instructor के कुल 9862 पदों पर भर्ती होनी थी l लेकिन बुधवार को जब बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया, तो रिजल्ट देखने के बाद अभ्यर्थी काफी हैरान हो गए l ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के 2793 पद खाली ही रह गए हैं l जानकारी के मुताबिक बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए 1.98 Lakh अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से सिर्फ 7069 अभ्यर्थी ही बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा को पास कर पाए हैं l
वहीं दूसरी और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की बात करें तो इसमें कुल 295 पदों को भरा जाना था l जिसके लिए 538 अभ्यर्थियों को Documents Verification और पात्रता जांच के लिए बुलाया जाएगा l चलिए अब हम आपको Computer Anudeshak Bharti और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में पद के सापेक्ष पास हुए उम्मीदवारों की संख्या के बारे में जानकारी देते हैं l
Post Name | Total Seats | Pass Candidates (पास उम्मीदवारों की संख्या) | Vacant Post (खाली पदों की संख्या) |
Basic Computer Instructor | 9862 | 7069 | 2793 |
Senior Instructor | 295 | 538 | Nil |
2793 पद खाली रहने से अभ्यर्थियों में है काफी नाराजगी
जब से कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परीक्षा परिणाम आया है, तभी से अभ्यर्थी काफी नाराज दिखाई दे रहे है। ऐसा इसलिए क्योंकि बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में सीटों के सापेक्ष 7069 अभ्यर्थी पास हो पाए हैं l जिसके कारण 2793 पद खाली रह गए हैं l बेरोजगारों का कहना है कि जब कुल पदों के जितने अभ्यर्थी भी पास नहीं हो पाए हैं, तो ऐसे में विभाग को कुछ छूट देनी चाहिए l
जो भी अभ्यर्थी कुछ नंबरों से रह गए हैं उन्हें भी Basic Computer Anudeshak Bharti Selection Process में शामिल होने का मौका मिले l आपको बता दें कि दोनों पेपर में 40-40% अंक लाने थे l लेकिन अभ्यर्थी दोनों पेपर में 40-40% अंक लाने में नाकामयाब रह गए है l जिस कारण कम अभ्यर्थी पास हुए हैं l यदि बोर्ड के द्वारा कुछ छूट दी गई तो हो सकता है कि बाकी खाली पदों को भरने के लिए विभाग कुछ कदम उठा सकता है l
लेकिन अभी इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता l बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में खाली रहे पदों के बारे में राजस्थान बेरोजगार एकीकृत संघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में खाली पदों का रहना बहुत बड़ी बात है।
बेरोजगारों के लिए एक-एक पद बहुत कीमती है। इसलिए सरकार को खाली पदों के बारे में कुछ सोचना चाहिए। सरकार के द्वारा अंको में छूट देकर सभी खाली पदों को जल्द से जल्द भरना चाहिए। यदि सरकार ने बेरोजगारों की बात नहीं मानी, तो प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। अब देखना यह है कि सरकार के द्वारा इस मुद्दे पर क्या फैसला लिया जाता है।
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में पद खाली रहने से पहले भी कई भर्तियों में रह चुके हैं पद खाली।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राज्य में यह पहला मामला नहीं है कि जब किसी भर्ती में पद खाली रह गए हो। इससे पहले भी राज्य में कई बड़ी भर्तियों में काफी हजारों पद खाली रह चुके हैं। कोरोनावायरस काल में 2020 में Rajasthan Lab Technician, Rajasthan Radiographer Bharti और ईसीजी टेक्निशियन भर्ती निकाली गई थी l जिसमें भी लगभग जितने पद भर्ती में निर्धारित किए गए थे उतने उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में पास ही नहीं हो पाए थे l इसकी वजह से हजारों पद भर्ती में खाली रहे थे l
एक्सपर्ट ने बताया कि क्यों रहे हैं इतने पद खाली
हाल ही में ही एग्जाम एक्सपर्ट संजीव सिंघल और सीपी शर्मा ने राजस्थान बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में खाली रह गए पदों के कारण के बारे में जानकारी दी है l एक्सपर्ट के द्वारा यह जानकारी अभ्यर्थियों से जानकारी लेने के बाद ही दी गई है l उन्होंने कहा कि राजस्थान बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा में कम अभ्यर्थी इसीलिए सफल हो पाए हैं, क्योंकि परीक्षा का लेवल काफी ज्यादा हाई था l
नेट और गेट के Level का Paper तैयार किया गया था l जिस कारण Candidates परीक्षा के लिए पास होने के तय मानक भी पूरे नहीं कर पाए। दूसरा कारण यह भी है कि यह परीक्षा पहली बार आयोजित की गई है, जिसके कारण अभ्यर्थियों को यह अंदाजा नहीं था कि परीक्षा में किस प्रकार के लेवल के प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
अभ्यर्थियों को पेपर हल करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा का कहना है कि परिणाम जारी करने के लिए जो नियम बनाए गए हैं, उसी के आधार पर परिणाम जारी किया गया है। अनुदेशक भर्ती के प्रश्न पत्र विशेषज्ञों की कमेटी के द्वारा सिलेबस को ध्यान में रखकर ही तैयार किए गए थे।
