CM गहलोत ने बेरोजगारों को सरकारी नौकरी में आयु सीमा की छूट देने की घोषणा की, राजस्थान की हर प्रतियोगी परीक्षा में आवेदन के लिए युवाओं को दी जाएगी 2 वर्षों की आयु सीमा में छूट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टि्वटर अकाउंट से की घोषणा, कोरोनावायरस के कारण कई भर्ती प्रक्रिया से आयु सीमा के कारण बाहर हुए है हजारों अभ्यर्थी l
राजस्थान सरकार के द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं शुरू की जा रही है l सरकारी योजनाओं के द्वारा राज्य सरकार किसानों, छात्र, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए बेहतर से बेहतर करने का प्रयास कर रही है l हाल ही में ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ऐसी घोषणा कर दी है, जिससे बेरोजगारों को बहुत ज्यादा फायदा होने वाला है l
यदि आप भी राजस्थान की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है l चलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में ही क्या घोषणा की है और इस घोषणा से कितना फायदा बेरोजगारों को मिलने वाला है l
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगी आयु सीमा में छूट
हम सभी जानते ही हैं कि राज्य सरकार हो या फिर केंद्र सरकार जब भी कोई भर्ती परीक्षा के लिए Application Process शुरू की जाती है, तो आवेदन प्रक्रिया में कैटेगरी के आधार पर आयु सीमा में छूट भी दी जाती है l हाल ही में ही राज्य सरकार के द्वारा राज्य की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में Age Limit में छूट देने का फैसला लिया गया है l
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे
राज्य का जो भी युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है, उसे अब हर प्रतियोगी परीक्षा में आवेदन के लिए आयु सीमा में 2 वर्षों की छूट दी जाएगी l चाहे वह किसी भी कैटेगरी से संबंधित क्यों ना हो l भर्ती के नियम के आधार पर हर भर्ती में category-wise छूट तो दी ही जाएगी, इसके साथ यह 2 वर्षों का Age Relaxation अलग से राज्य के युवाओं को दी जाएगी l चलिए जान लेते हैं की आयु सीमा में छूट देने के पीछे क्या कारण है l
Covid-19 से हुए बेरोजगारों के नुकसान के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिया है यह फैसला
हाल ही में ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है l ट्वीट करके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह जानकारी दी है कि राजस्थान की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में Apply के लिए उम्मीदवारों को 2 वर्षों की छूट दी जाएगी l राजस्थान का हर प्रतियोगी छात्र इस अवसर का फायदा उठा पाएगा l
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 2 वर्षों से कोरोनावायरस के कारण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं का काफी नुकसान हुआ है l ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले 2 वर्षों में बहुत सारी भर्ती परीक्षाएं ऐसी हैं जिन्हें संबंधित विभाग के द्वारा तय समय पर आयोजित नहीं करवाया जा सका l
इसके अलावा कई बड़ी भर्तियां ऐसी है, जिनका कोरोनावायरस के कारण Notification ही नहीं जारी किया जा सका था l अब ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन भर्ती की तैयारी कर रहे थे, उन्हें बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा l क्योंकि वह अब भर्ती के लिए आवेदन के पात्र ही नहीं है, क्योंकि उनकी Age पूरी हो चुकी है l राज्य में ऐसे हजारों की संख्या में Candidates है जो आयु अधिक होने के कारण विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन भी नहीं कर पा रहे थे l इसीलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट देकर बेरोजगार युवाओं को खुश कर दिया है l राजस्थान की हर भर्ती में यह नियम लागू होगा l
