Rajasthan CET 2022-23 की परीक्षा तिथि घोषित हुई, RSMSSB द्वारा Common Eligibility Test (CET) 2022-2023 के लिए Exam Calendar जारी किया गया, राजस्थान CET परीक्षा से बेरोजगारों को एक ही भर्ती परीक्षा के लिए बार-बार आवेदन नहीं करना होगा, Common Eligibility Test 12वीं एवं स्नातक स्तर की भर्तियों के लिए आयोजित होगा, CET परीक्षा साल में एक बार होगी |
आज के समय में अधिकतर युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं और सरकारी नौकरी पाने के लिए वह हर परीक्षा में आवेदन भी करते हैं | राजस्थान में अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवाओं में भर्ती से संबंधित सभी कार्य राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा प्रस्तावित किया जाता है |
राजस्थान अधीनस्थ सेवाओं के कुछ पदों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा भर्ती करवाई जाती है, एवं कभी-कभी अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा के पदों पर नियोक्ता प्राधिकारी के द्वारा भी विभिन्न पदों पर भर्ती करवाई जाती है |
Exam Calendar 2022-2023 : Revised

हम सभी जानते हैं कि जब भी किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया जाता है तो हर परीक्षा के लिए अलग-अलग आवेदन करना पड़ता है | हर परीक्षा के लिए अलग आवेदन प्रक्रिया के चलते अभ्यार्थी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है क्योंकि अलग-अलग परीक्षा के लिए अलग-अलग कई बार आवेदन करना पड़ता है | इसी कारण अभ्यार्थियों का काफी समय बर्बाद होता है |
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

विद्यार्थियों का समय बर्बाद होने के साथ-साथ परीक्षा शुल्क भी बार-बार देना पड़ता था | इसी से छुटकारा देने के लिए राजस्थान सरकार के द्वारा सभी अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवाओं के गैर तकनीकी पदों को भरने के लिए अब ” समान पात्रता परीक्षा ” (CET ) आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है | आइए Rajasthan Common Eligibility Test Exam 2022 Update जानते हैं |
समान पात्रता परीक्षा 12वीं एवं स्नातक स्तर की भर्तियों के लिए-
यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको Common Eligibility Test के बारे में बता रही है कि समान पात्रता परीक्षा किस स्तर की भर्ती के लिए आयोजित होगी | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा विज्ञापन के अनुसार Common Eligibility Test का आयोजन 12वीं एवं स्नातक स्तर की भर्तियों के लिए होगा |

12वीं स्तर की भर्तियों की जानकारी देखे-
S.No. | Name of Posts |
01 | Laboratory Incharge |
02 | |
03 | Hostel Superintend |
04 | Clerk Grade-II |
05 | Junior Assistant |
06 | Clerk Grade-II |
07 | |
08 | Jamadar Grade-II |
स्नातक स्तर पर होने वाली भर्तियां-
S.No. | Name of Posts |
01 | Ziladar |
02 | Junior Accountant |
03 | T.R.A. |
04 | Tax Assistant |
05 | 01- District Industries Officer |
06 | |
07 | |
08 | 01- Coordinator Training |
09 | 01-Deputy Jailor |
10 | Patwari |
11 | Village Development Officer |
12 | Hostel Superintend Grade-II |
Rajasthan CET Exam 2022-Eligibility And Application Date
Rajasthan CET Exam 2022 लागू करने के पश्चात अभ्यार्थी को अलग-अलग परीक्षाओं के लिए अलग-अलग आवेदन नहीं करना होगा | Rajasthan Staff Selection Board के द्वारा समान पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा | इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के बाद विद्यार्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा प्रस्तावित सभी परीक्षाओं में आवेदन कर सकेंगे |

Common Eligibility Test (CET) Exam का आयोजन वर्ष में एक बार किया जाएगा | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा One time Registration की सुविधा की गई है | One Time Registration Process Of CET लागू होने के कारण एक भर्ती में आवेदन करने के पश्चात हर भर्ती में वही वन टाइम रजिस्ट्रेशन से आवेदन हो सकेगा |
CET Exam 2022 Eligibility के तहत अब विद्यार्थी CET Exam After 12th Class और उच्च माध्यमिक स्तर के बाद भी सीईटी परीक्षा दे सकते है | विभाग के आदेश अनुसार CET After 12th Class की 16 भर्तियां एवं उच्च माध्यमिक स्तर की आठ भर्तियों में CET Exam के आधार पर आवेदन दे सकेंगे l Rajasthan Cet Exam को पास करने के पश्चात विद्यार्थी किसी भी पद के लिए अंतिम चयन में शामिल नहीं किया जाएगा | यह सिर्फ एक पात्रता परीक्षा होगी | CET परीक्षा को देने के लिए अवसरों की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है |
विद्यार्थी के द्वारा जितनी मर्जी चाहे उतनी बार यह परीक्षा दी जा सकती हैं | जिस समान पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थी के अधिक अंक आएंगे उसी को ही पात्रता के लिए गिना जाएगा | राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के लिए अन्य परीक्षाओं की तरह राज्य सरकार के द्वारा आरक्षण एवं अन्य आयु संबंधी छूट भी दी जाएगी |
Rajasthan CET Exam 2022 Exam validity And Pattern
Rajasthan Staff Selection Board द्वारा प्रस्तावित CET Exam गैर तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए करवाया जाएगा | प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी | Rajasthan CET Exam 2022 के अंकों को सार्वजनिक किया जाएगा l जब भी किसी पद पर भर्ती होगी तो इस परीक्षा के अंकों के आधार पर अभ्यार्थी से आवेदन लिए जाएंगे | Rajasthan CET Exam Validity 3 वर्ष निर्धारित की गई है | 3 वर्षों तक राज्य सरकार के द्वारा किसी भी परीक्षा में इस परीक्षा के आधार पर विद्यार्थी आवेदन दे सकते हैं |
यहाँ से देखे-समान पात्रता परीक्षा की जानकारी
3 वर्षों के पश्चात विद्यार्थी को Rajasthan CET Exam फिर से देना होगा | सरकार के द्वारा यह भी फैसला लिया गया है कि ऐसी कोई भर्ती जो इस परीक्षा की घोषणा व इस परीक्षा के लागू होने से पहले शुरू हो चुकी है उस पर इस परीक्षा का प्रभाव नहीं पड़ेगा | Rajasthan CET आने वाली अब सभी नई भर्तियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है | Rajasthan CET 2022 Application Date अभी निर्धारित नहीं की गई है जैसे ही कोई खबर मिलती है आपको सूचना दे दी जाएगी |
