8वीं बोर्ड के छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक, राजस्थान में कक्षा आठवीं बोर्ड की हिंदी के पेपर में out of syllabus सवाल पूछा गया, 8वीं बोर्ड के सभी छात्रों को हिंदी विषय में 3 अंक बोनस के दिए जाएंगे |
राजस्थान राज्य में 8वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं जिसमें हिंदी के पेपर में छात्रों से एक ऐसा प्रश्न पूछा गया जो कि Out Of Syllabus था। इसी प्रश्न को लेकर शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया हैं। इस नोटिस के माध्यम से यह पता चला है कि हिंदी के पेपर में जो प्रश्न Out Of Syllabus था,
Computer Teacher Notes PDF
Rajasthan Board की वार्षिक परीक्षाएं 28 अप्रैल 2022 से शुरू
तो उसके बदले सभी छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे। क्योंकि सभी का यही मानना है कि जो चैप्टर छात्रों ने पढ़ा ही नहीं है, तो उस Chapter के प्रश्न का उत्तर भी वह नहीं दे सकते हैं। आगे हम आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Out Of Syllabus के Chapter से पूछा गया, 3 अंक का प्रश्न
• राजस्थान राज्य में 8वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 अप्रैल से लेकर 17 मई 2022 तक चलेंगी। हाल ही में 1 मई को हिंदी की परीक्षा का आयोजन हुआ था। इस परीक्षा में रामधारी सिंह दिनकर की कविता “भगवान के डाकिए” चैप्टर से 3 नंबर का प्रश्न पूछा गया था।
Rajasthan 8th Board Model Papers 2022
• यह प्रश्न आया तो हिंदी की बुक में से ही था परंतु राजस्थान सरकार के द्वारा 8वीं कक्षा के छात्रों के Syllabus में से 30% कटौती कर दी गई थी। कटौती के पश्चात यह चैप्टर भी सिलेबस से बाहर हो चुका था। इसीलिए छात्रों ने केवल 70% Syllabus की ही तैयारी की थी जिस वजह से उन्हें इस प्रश्न का उत्तर भी नहीं पता था। इसी वजह से अब शिक्षा विभाग ने छात्रों को Bonus Marks देने का सोचा हैं।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
छात्रों को दिए जाएंगे, बोनस के 3 अंक
• इस Out Of Syllabus के प्रश्न की वजह से अब सभी छात्रों को बोनस के 3 अंक दिए जाएंगे, क्योंकि 30% कटौती करने के बाद इस चैप्टर को पाठ्यक्रम में शामिल नहीं किया गया था। इसीलिए शिक्षा विभाग के द्वारा अपनी गलती को सुधारते हुए बोनस के 3 अंक देने की बात कही है।
• 8वीं बोर्ड की परीक्षाओं में 12.64 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब इस Bonus Marks मिलने की बात पर वह सब भी काफी खुश हैं।
