राजस्थान बिजली विभाग में Selected Candidates को 6 महीने में भी नहीं दी गई Posting, राजस्थान बिजली विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई गई थी, भर्ती परीक्षा में चयन होने के बाद भी candidates को posting नहीं दी गई, बेरोजगारों ने ऊर्जा मंत्री भाटी को भी ज्ञापन देकर अवगत कराया |

राजस्थान राज्य में Public Power Companies में मंत्रालयिक संवर्ग तथा अधिकारी के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पिछले 10 महीनों से निरंतर चल रही है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन भी हो चुका है मगर ज्यादातर पदों पर युवाओं को अभी तक पोस्टिंग नहीं दी गई है। इसीलिए काफी लंबे समय से उम्मीदवार अपनी पोस्टिंग का ही इंतजार कर रहे हैं। जिन पदों पर परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं, तो उन पदों पर भी नियुक्तियां नहीं दी जा रही है l

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme New Updates

जिसकी वजह से दूसरी सभी परीक्षाओं में सफल हो चुके उम्मीदवार भी जॉइनिंग को लेकर काफी कंफ्यूजन में हैं। इसीलिए अब Recruitment Agency को जल्द ही उम्मीदवारों को नियुक्तियां देनी होगी जो काफी लंबे समय से पोस्टिंग का ही इंतजार कर रहे हैं। इस बार सरकार के द्वारा अधिकारी संवर्ग भर्ती की सभी जिम्मेदारी Rajasthan Electricity Generation Corporation को दी गई थी। वही मंत्रालयिक संवर्ग के पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी Rajasthan Vidyut Prasaran Nigam को दी गई थी। अब ऐसे में भर्ती की जिम्मेदारी उठाने वाले निगम पर भी कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं।

Stenographer Recruitment व सूचना सहायक सहित अन्य कई पदों की भर्ती के परिणाम को लेकर उम्मीदवार है आक्रोश में

Information Assistant Recruitment तथा Stenographer Recruitment के साथ-साथ अन्य कई पदों की भर्तियां ऐसी हैं जिनके परिणाम काफी समय पहले जारी कर दिए गए हैं l मगर उम्मीदवारों के Marks व Cutoff अभी तक जारी नहीं किए गए हैं जिसकी वजह से उम्मीदवार काफी आक्रोश में भी हैं। यदि जल्दी ही भर्तियों को पूरा नहीं किया गया तो इस प्रकार तो राजस्थान राज्य में बेरोजगार युवाओं की संख्या पहले से भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

RPSC RAS Mains Handwritten Notes

Rajasthan Bijali vibhag me Selected ko nahi mili posting

ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी को भी दर्ज कराई गई आपत्ति

  • विभिन्न पदों की भर्ती को लेकर ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी को भी आपत्ति दर्ज करवाई जा चुकी है। अब जल्द ही बिजली कंपनियों के द्वारा भर्तियों को पूरा करने के लिए उन उम्मीदवारों को जॉइनिंग दी जा सकती हैं जो रिजल्ट आ जाने के पश्चात केवल अपनी पोस्टिंग का ही इंतजार कर रहे हैं।

Download Gram Vikas Adhikari Hall Ticket

  • बिजली कंपनियों के द्वारा Junior Law Officer के 13 पद तथा Assistant Serial Officer के 11 पदों के लिए 27 सितंबर को परीक्षा का आयोजन करवाया था l 27 सितंबर से लेकर अब तक कितना समय बीत चुका हैं अभी तक उम्मीदवारों को नियुक्तियां नहीं मिली हैं।

Junior Accountant के पदों के लिए हुई परीक्षा के बाद भी जारी नहीं किए गए परिणाम 

  • Stenographer Recruitment के तहत 38 पदों का परीक्षा परिणाम तो काफी पहले ही जारी कर दिया गया था l मगर अब तक Stenographer Recruitment की Phase II की परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है l

  • Junior Accountant के 313 पदों के लिए 18 व 21 सितंबर को परीक्षा का आयोजन करवाया गया था और इस परीक्षा का रिजल्ट भी अभी तक जारी नहीं किया गया है। इसी के साथ -साथ Commercial Assistant II के 920 पदों की भर्ती के लिए 8 नवंबर को ऑनलाइन परीक्षा हो चुकी है मगर इसका भी अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।

  • इतना ही नहीं JEN Electrical के 534 पदों की भर्ती के लिए कुछ दिन पहले ही परीक्षा का आयोजन करवाया गया था मगर इसका भी परिणाम जारी नहीं किया गया।