Rajasthan 3rd Teacher कि विज्ञप्ति अगले हप्ते में जारी होने की संभावना, राजस्थान सरकार द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 31000 पदों पर चयन प्रक्रिया जल्द शुरू करवाई जाएगी, बेरोजगारों ने राजस्थान सरकार से 50 हजार पद करने की मांग रखी है,
REET Recruitment 2021 को लेकर एक सूचना जारी की गई है जिससे यह पता चला है कि अगले ही सप्ताह में Third Grade Teacher Recruitment की विज्ञप्ति जारी की जा सकती हैं। Board of Secondary Education के द्वारा पदों के वर्गीकरण का काम अंतिम चरण में हैं l बस अब Merit List के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और Counselling के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को Posting दी जाएगी।
RPSC Mains Exam Handwritten Notes
नए साल में सभी सरकारी स्कूलों में Third Grade Teachers की बिल्कुल भी कमी नहीं रहेगी। इस भर्ती के माध्यम से आने वाले वर्ष में राजस्थान राज्य के सभी स्कूलों को कुल 31,000 की शिक्षक मिलेंगे l जिनकी सहायता से सभी स्कूलों में पढ़ रहे छात्र भी काफी अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे। वैसे तो रीट भर्ती परीक्षा जब से आयोजित हुई है तभी से ही यह चर्चा में हैंl जिसकी वजह से बहुत से उम्मीदवार नहीं चाहते थे कि रीट 2021 की विज्ञप्ति भी जारी की जाए।

इस भर्ती में शामिल कुछ उम्मीदवारों ने तो Rajasthan High Court में भी इस भर्ती परीक्षा को रद्द करवाने तथा फिर से परीक्षा को आयोजित करवाने के लिए याचिका दायर करवाई थी। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की याचिका खारिज करते हुए यह कह दिया था कि केवल कुछ ही उम्मीदवारों के लिए रीट भर्ती परीक्षा को रद्द नहीं किया जा सकता। इस मामले को लेकर कोर्ट में बोर्ड ने भी जवाब दिया था कि बोर्ड के द्वारा इस परीक्षा को पूरी पारदर्शिता से आयोजित करवाया गया था।
राज्य के 33 जिलों में रिक्त पदों के हिसाब से निकाली जाएंगी नौकरियां
आने वाले साल में राजस्थान राज्य के 33 जिलों में रिक्त पदों के हिसाब से 31,000 पदों पर नौकरियां निकाली जाएंगी। यह नौकरियां TSP तथा Non TSP Area के आधार पर निकाली जाएगी l जिसमें level – 1 तथा level – 2 के अलग-अलग पद शामिल होंगे।
REET के पद 50000 करने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को भेजा ज्ञापन-
REET Recruitment Exam में चयनित उम्मीदवारों सें जिले की Choice तथा Subject पहले से ही भरवाए जाएंगे ताकि कोई भी पद खाली ना रह सकें। जो भी उम्मीदवार Merit में चयनित होंगे, तो उन उम्मीदवारों को Directorate of Education के द्वारा उनकी Choice के मुताबिक ही District Allotted किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जो उम्मीदवार जिला स्तर पर Selected होंगे तो उन्हें counseling के माध्यम से स्कूलों में posting दी जाएगी।
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए दिया जाएगा 1 महीने तक का समय
REET Recruitment के तहत चयनित उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 1 महीने तक का समय दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता हैं कि Level -1 के लिए केवल वही Candidates Apply कर सकते हैं जिन्होंने BSTC Diploma Course किया हैं l जबकि level -2 के लिए वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने B.Ed की हुई हैं l
REET Recruitment 2021 के तहत चयन प्रक्रिया
Level-1 में जितने भी उम्मीदवारों ने आवेदन दिया हुआ हैं, तो उन्होंने रीट की परीक्षा में जितने भी अंक हासिल किए हैं उसी के हिसाब से उनकी merit list तैयार की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार के 150 में से 120 अंक आए हैं, तो यही उसके अंतिम अंक होंगे। अन्य किसी भी प्रकार का अंक इन अंकों में नहीं जुड़ेगा।
Download Gram Vikas Adhikari Hall Ticket
Level-2 में उम्मीदवारों का चयन अलग प्रकार से किया जाएगा। लेवल 2 के उम्मीदवारों की रीट भर्ती परीक्षा में प्राप्त अंकों का 90% Weightage तथा Graduation के अंकों का 10% मिलाकर Merit List बनाई जाएगी और उसी हिसाब से उनका चयन किया जाएगा।
Director of Secondary Education के द्वारा विज्ञप्ति के संबंध में दी गई जानकारी
Director of Secondary Education Kanaram के द्वारा REET Recruitment को लेकर यह जानकारी दी गई कि Third Grade Teacher के पदों पर भर्ती की तैयारी ठीक ढंग से चल रही है और इन पदों के वर्गीकरण का कार्य भी अंतिम चरण में ही हैं। इसलिए अगले सप्ताह में Directorate of Education के द्वारा REET Recruitment 2021 की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।
वैसे तो राजस्थान युवाओं के द्वारा लगातार अपने स्तर पर यह कोशिश की जा रही है कि रीट के पद 31000 से बढ़ाकर 50 हजार किए जाएं l इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से भी मुलाकात हुई है l मुलाकात के बाद भी अभी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है कि Reet के पद 31000 होंगे या 50,000 l अगर राज्य सरकार के द्वारा रिट के पदों में बढ़ोतरी की जाती है तो युवाओं के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है l
