Rajasthan 3rd Grade Teachers Transfer के Online Form 25 अगस्त 2021 तक, राजस्थान शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों के लिए आवेदन 25 अगस्त 2021 तक कर सकेंगे, Rajasthan 3rd Grade Teachers Transfer List September में जारी होगी |
ऐसे बहुत से शिक्षक हैं जो राजस्थान राज्य में अलग-अलग जिलों से दूसरे जिलों में नौकरी करने के लिए जाते हैं | इस प्रकार के शिक्षकों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता हैं, क्योंकि उन्हें दूर-दूर के जिलों से दूसरे जिलों में हर हालत में स्कूल में पहुंचना पड़ता है और उन्हें सुबह भी काफी जल्दी उठकर सभी काम को निपटा कर जल्दी से बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल जाना होता हैं |
अब जो पुरुष शिक्षक है वह तो आसानी से दूसरे जिलों में जाकर भी नौकरी कर लेते हैं लेकिन महिलाओं को इस प्रकार एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर या फिर एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है l इन्हीं समस्याओं को देखते हुए राजस्थान सरकार ने Third Grade Teachers के लिए Transfers के आवेदन को खोला है | अब जो भी शिक्षक अपना तबादला करवाना चाहता है तो वह आसानी से तबादला करवा सकेंगे और अपने नजदीकी किसी विद्यालय का चयन कर सकेंगे |
3rd Grade Teacher Transfer के आवेदन 25 अगस्त 2021 तक
पिछले 3 सालों से Third Grade Teacher अपने तबादले को लेकर काफी चिंता में थें क्योंकि 3 सालों से तबादलों के लिए आवेदन नहीं खोले गए थे | लेकिन अब शिक्षा विभाग की तरफ से तबादलों के लिए आवेदन 18 अगस्त 2021 से खोल दिए गए हैं, और जो कोई भी शिक्षक अपना तबादला करवाना चाहता है, तो वह ऑनलाइन आवेदन भी कर सकता हैं |
हम आपको बता दें कि अब आवेदन करने के लिए केवल दो ही दिन बाकी रह गए हैं, जो भी इच्छुक शिक्षक अपना तबादला करवाना चाहते हैं, तो उनको 25 अगस्त से पहले आवेदन करना होगा | मतलब की आवेदन करने वाले शिक्षकों के पास सिर्फ आज और कल का दिन ही शेष बचा हैं, तबादला करवाने वाले लगभग 65000 शिक्षकों ने आवेदन दे दिया हैं। Education Department के द्वारा सभी जिलों के शिक्षकों को तबादले के लिए आवेदन करने पर छूट भी प्रदान की है, इस छूट में TSP तथा Restricted Districts के शिक्षक भी शामिल होंगे |
ऐसा भी बताया जा रहा है कि आज और कल के दिन जिन शिक्षकों के आवेदन आएंगे तो उन शिक्षकों के आवेदन को मिलाकर आवेदन की संख्या 80000 से भी ज्यादा हो सकती हैं | जैसे ही तबादलों की आवेदन की तिथि समाप्त हो जाएगी तो उसके पश्चात Third Grade Teachers के transfer guidelines भी जारी कर दी जाएगी |
ऐसा भी बताया जा रहा है की 15 सितंबर 2021 से पहले तबादले की प्रक्रिया को पूरा कर दिया जाएगा और तबादले की अंतिम तिथि के पश्चात शिक्षा विभाग के द्वारा Third Grade Teachers के जितने भी खाली पद पढ़े होंगे उनकी भी सूचना दी जाएगी ताकि खाली पड़े पदों को भी जल्द ही भरा जाए |
कुछ शिक्षकों को आवेदन करने में हो रही है परेशानी
Special Educator के बारे में तो आपको पता ही होगा यह इस प्रकार के शिक्षक होते हैं जो कि Handicapped Children को पढ़ाते हैं | ऐसा बताया जा रहा है कि विशेष शिक्षकों को आवेदन करने में काफी परेशानी हो रही है क्योंकि जब वह ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, तो ऑनलाइन आवेदन के समय उन्हें स्कूलों में यह नहीं दर्शाया जा रहा है, कि वहां पर कितने दिव्यांग बच्चे हैं, अगर स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की संख्या का पता चल जाए तो फिर Special Educators को आवेदन करने में कोई भी परेशानी नहीं होगी |
Click here-Shala Darpan Portal
