2nd Grade भर्ती 2022 में एक पद के लिए 125 उम्मीदवार दौड़ में लगे, राजस्थान में होने वाली वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में 12 लाख से अधिक आवेदन भरे गए, जानिए आप द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा कैसे पास कर पायेंगे,

राजस्थान सरकार के द्वारा पिछले 3.5 वर्षों में हजारों पदों पर शिक्षा विभाग में भर्ती निकाली गई है l राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था l इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल 2022 से शुरू कर दी गई थी l

RPSC 2nd Grade GK Notes के लिए ये Form भरें

इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए पहले 10 मई 2022 तक का समय दिया गया था l परंतु बाद में इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि में बदलाव करके 14 मई 2022 निर्धारित किया गया था l अब इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है l

9760 पदों पर आयोजित की जाएगी राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022

राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 कुल 9760 पदों पर आयोजित की जाएगी l जिन भी उम्मीदवारों ने राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया है, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि इस भर्ती के तहत कितने उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और इस बार कंपटीशन कितना Tuff होने वाला है l

वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा का पाठ्यक्रम देख बेरोजगारों के उड़े होश

यदि आप इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह पोस्ट जरूरी होने वाली है l चलिए जान लेते हैं पूरी जानकारी क्या है l

9760 पदों के सापेक्ष 12 लाख से भी अधिक उम्मीदवारों ने किए आवेदन

राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2022 के लिए 9760 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा l आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2022 निर्धारित की गई थी l अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा l

जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए 12 लाख 23 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है l जबकि कुल पदों की संख्या सिर्फ 9760 ही है l अब ऐसे में अगर कैलकुलेट किया जाए, तो एक पद पर चयन लेने के लिए 125 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है l

RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus 2022

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं वह अच्छे से इस भर्ती की तैयारी करते रहे l ताकि अंतिम रूप से इस भर्ती में चयन ले पाए l राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2022 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट का विजिट कर सकते हैं l

सामान्य ज्ञान के पेपर के लिए बनाए गए ग्रुप

आरपीएससी के आयोग सचिव हरजीलाल अटल ने बताया कि राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी हैं l अब विभाग के द्वारा अलग अलग ग्रुप बना कर आवेदन फॉर्म की छटनी की जाएगी l

सचिव ने यह जानकारी दी कि जितने भी आवेदन प्राप्त हुए इनमें से कुछ आवेदन फॉर्म ऐसे भी हैं जो एक से अधिक बार भरे गए हैं l इस प्रकार से प्राप्त हुए आवेदन फॉर्म को निरस्त किया जाएगा l उम्मीदवार के द्वारा किया गया अंतिम आवेदन ही मान्य होगा l

RPSC 2nd Grade GK Notes के लिए ये Form भरें

आवेदन फॉर्म की जांच करने के लिए अलग-अलग विषय के अलग-अलग ग्रुप बनाए जाएंगे l इस प्रकार से ग्रुप बनाए जाएंगे कि एक विषय से दूसरे ग्रुप के विषय आपस में ना टकराए l आयोग के द्वारा सामान्य ज्ञान का पेपर अलग ग्रुप में किया जाएगा l