राजस्थान 12वीं का Result जारी हुआ, RBSE 12th Arts Result Declared 24-07-2021, BSER XII Science Name Wise Result 2021, राजस्थान बारहवीं बोर्ड का परिणाम जारी हुआ, राजस्थान कक्षा 12वीं का Result नाम से देखे

Latest Update-24 July 2021-:(04:50 PM)-:दोस्तों राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट अभी खुल नहीं रही है, इसलिए आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि तीनों संकायों का नतीजा एक साथ जारी होने की वजह से वेबसाइट कुछ समय लगाकर खुल रही है | आप कमेंट कर हमारी टीम को अपना रोल नंबर सेंड कर सकते हो, जैसे ही वेबसाइट खुलेगी उसके बाद आपको रिजल्ट बता दिया जाएगा |

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको राजस्थान 12वीं कक्षा के Result से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (अजमेर) ने आज 24 जुलाई 2021 को बारहवीं (कला, विज्ञान, वाणिज्य) का नतीजा जारी शाम 4 बजे जारी कर दिया है | राजस्थान प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने शिक्षा संकुल जयपुर में शाम चार बजे बटन दबाकर परिणाम जारी किया है |

सत्र 2020-2021 में अध्यनरत छात्रों की परीक्षाएँ आयोजित नहीं हो पाई थी, क्योंकि अप्रैल-मई माह में कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव अधिक रहा था | इसलिए छात्रों को बिना परीक्षा ही पास किया गया है | कक्षा बारहवीं के छात्रों को कक्षा आठवीं, दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर अंक देकर उत्तीर्ण किया गया है | परिणाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

राजस्थान कक्षा 12वीं में नए फार्मूला अपनाया गया-

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (अजमेर) ने इस बार परिणाम जारी करने में नया फार्मूला अपनाया है, क्योंकि इस बार प्रदेश में छात्रों की परीक्षाएँ आयोजित नहीं हो पाई थी | कोरोना महामारी की वजह से छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट करने का निर्णय किया गया था | इसलिए राजस्थान बोर्ड ने कमेटी बनाकर Result जारी करने के लिए नया फार्मूला अपनाया है |

12वीं परीक्षा में छात्रों को अंक देने के लिए अलग-अलग वैटेज बनाए गए है | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कक्षा 12वीं में कक्षा दसवीं और ग्यारहवीं में प्राप्त अंकों का वैटेज निर्धारित किया गया है | बोर्ड ने नए फार्मूला के तहत आज 24 जुलाई 2021 को परिणाम जारी कर दिया है | राजस्थान बोर्ड ने इस बार बारहवीं कला, विज्ञान एवं वाणिज्य तीनों संकायों का नतीजा एक साथ ही जारी कर दिया है |