Rajasthan 10th & 12th Board Supplementary Exam Form 2022, RBSE X & XII Board Exam Supplementary Form Last Date, How to apply for BSER 10th & 12th Exam Supplementary Form 2022 at-www.rajeduboard.rajasthan.gov.in
राजस्थान बोर्ड के जो भी छात्र आठवीं कक्षा, दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए एक जरूरी सूचना है l हाल ही में ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा 8th Class, 10th Class और 12वीं कक्षा के लिए पूरक परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है lइच्छुक उम्मीदवार Application Fee का भुगतान करके Supplementary Exam में शामिल हो सकते हैं l
जो भी उम्मीदवार पूरक परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें Official Website के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा l राजस्थान बोर्ड ने 14 जून 2022 को Supplementary Exam से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है l
स्वायत शासन विभाग जयपुर राजस्थान में अलग-अलग पदों के लिए पर भर्ती
इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको Rajasthan Board Supplementary Exam 2022 के बारे में संपूर्ण जानकारी बताएंगे l चलिए जानते हैं पूर्व परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा करने से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि क्या निर्धारित की गई है और Rajasthan Board Supplementary Exam Date 2022 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा क्या निर्धारित की गई है l
Rajasthan Board Supplementary Exam Date 2022
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पूरक परीक्षा (प्रायोगिक) और पूरक परीक्षा (सैद्धांतिक) का आयोजन इस दिन करवाया जाएगा l
पूरक परीक्षा प्रायोगिक | 21 जुलाई 2022 | गुरुवार |
पूरक परीक्षा सैद्धांतिक | 4 अगस्त 2022 | गुरुवार |
RBSE 10th Supplementary Exam & RBSE 10th Supplementary Exam Application Date
Exam Fee Type | परीक्षार्थियों के द्वारा शाला में शुल्क जमा कराने और शालाओं द्वारा चालान मुद्रण की अंतिम तिथि | बैंक में परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | शाला के द्वारा बैंक रशीद वा अग्रेशन सूची बोर्ड कार्यालय को भेजने की अंतिम तिथि |
सामान्य परीक्षा शुल्क | सोमवार 11 जुलाई 2022 | गुरुवार 14 जुलाई 2022 | 25 जुलाई 2022 |
एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क सहित | सोमवार 18 जुलाई 2022 | गुरुवार 21 जुलाई 2022 | 25 जुलाई 2022 |
Application Fee For Rajasthan Board Supplementary Exam
Fee Details | Application Fee |
नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क | 600 |
स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क | 650 |
प्रायोगिक परीक्षा शुल्क प्रति विषय | 100 |
Note- अंतिम तिथि से पहले छात्र आवेदन शुल्क का भुगतान अवश्य कर दें l
पूरक परीक्षा के लिए Application Fee जमा करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से जारी Notice में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जो भी छात्र अपाहिज सैनिक का पुत्र व पुत्री/ पुलवामा हमले में शहीद सैनिक के आश्रित हैं/ दिव्यांग/ युद्ध में वीरगति को प्राप्त है, ऐसे छात्रों को कोई भी Application Fee का भुगतान नहीं करना होगा l ऐसे छात्र व छात्रा को सिर्फ ₹50 के टोकन का ही भुगतान करना होगा l
IBPS RRB द्वारा 8106 पदों पर भर्ती निकाली गई
इसके अलावा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि कोई भी छात्र मूलअंकतालिका का इंतजार ना करें और Rajasthan Board Supplementary Exam 2022 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान जल्द कर दें l पूरक परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क से संबंधित व परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट का Visit कर सकते हैं l
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें Board द्वारा दिए गए नंबरों पर
यदि किसी छात्र और छात्रा को Rajasthan Board Supplementary Exam 2022 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करते समय किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वह बोर्ड द्वारा जारी नंबर पर Call करके समस्या का समाधान पूछ सकते हैं l इसके अलावा Board की Official Website का भी विजिट कर सकते हैं l हम आपको ऑफिसर वेबसाइट और बोर्ड द्वारा जारी नंबर दोनों ही दे रहे हैं l
Official Website | |
Contact Number 1 | 145-263-2866 |
Contact Number 2 | 263-2867 |
Contact Number 3 | 263-2868 |
