Railway NTPC & Level-1 की Exams Postponed हुई, RRB द्वारा NTPC CBT-2 की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई, रेलवे ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सार्जनिक नोटिस जारी किया, RRB NTPC & Level-1 की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है, Railway द्वारा जल्द ही नई परीक्षा तिथि जारी करने की संभावना है |

हाल ही में यह सूचना मिली है कि RRB NTPC Railway Exam Postponed कर दिया गया हैं। क्योंकि रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार पिछले 2 दिनों से लगातार रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन, ट्रेन संचालन में व्यवधान के साथ-साथ रेलवे संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसे गैर कानूनी कार्य कर रहे हैं। इसी वजह से विभाग को भी काफी परेशानी हो रही हैं।

RRB Group D Handwritten Notes PDF

इसी को देखते हुए रेलवे के द्वारा उम्मीदवारों के विरोध के बाद NTPC तथा level-1 परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। प्रवक्ता के द्वारा rrb level 1 exam postponed करने की घोषणा भी कर दी गई है और उन्होंने अब आगे यह भी कहा है कि, रेलवे के द्वारा भी कमेटी बनाई गई हैं। इस committee की मुख्य भूमि का विरोध करने वाले उम्मीदवारों की शिकायत की जांच करनी होगी।

Railway NTPC & Level-1 Exam Postponed News

रेल मंत्रालय के द्वारा प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ जारी किया गया सार्वजनिक नोटिस

  • रेल मंत्रालय के द्वारा 25 जनवरी 2022 को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया हैं। सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया है कि रेलवे में नौकरी के इच्छुक जो भी उम्मीदवार गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं, तो उन्हें अपनी हरकतों की वजह से आजीवन प्रतिबंध का सामना भी करना पड़ सकता है।

  • रेल मंत्रालय के द्वारा यह नोटिस से बिहार राज्य के उन हजारों छात्रों के लिए जारी किया गया है जिन्होंने NTPC की परीक्षा में हो रही धांधली का विरोध किया था।

  • इस प्रकार के छात्र पटना तथा बिहार राज्य के अन्य शहरों में Railway Station के आसपास जमा हो गए थे जिससे रेलवे सेवाएं भी काफी हद तक प्रभावित हुई।

  • इसी को देखते हुए पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन के कारण स्थिति इतनी ज्यादा बेकाबू हो गई थी कि, वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

Railway परीक्षा के Important GK Questions

एजेंसियों की मदद से की जाएगी, गतिविधियों की वीडियो की जांच

  • रेल मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए Public Notice से यह भी जानने को मिला हैं की विशेष एजेंसीयों की सहायता से इस प्रकार की गतिविधियों के कई वीडियो की जांच की जाएगी।

  • जो भी उम्मीदवार Illegal Activities में लिप्त पाए गए हैं, तो उन पर पुलिस कार्यवाही तो की ही जाएगी साथ ही वह Indian Railway में भी जीवन भर Job के लिए Application नहीं कर सकेंगे।

  • रेल मंत्रालय के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि रेलवे की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को गुमराह होने की आवश्यकता नहीं हैं। क्योंकि Railway Recruitment Board के द्वारा ईमानदारी के उत्तम मानकों को बनाए रखते हुए पारदर्शिता से ही भर्ती प्रक्रिया आयोजित करवाई जा रही हैं।