Punjab Police में Constable & SI के 2607 पदों पर निकली भर्ती, Punjab Police department में निकली भर्ती के लिए Graduate Pass Candidates पात्र रहेंगे, आवश्यक पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी दिनाँक 29 सितम्बर 2021 तक आवेदन कर सकेंगे |
हमारे देश में ऐसे लाखों उम्मीदवार मौजूद हैं जो दिन रात तैयारी करके देश की सेवा करने के लिए पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं | पुलिस में भर्ती होने की तैयारियां तो बहुत ही उम्मीदवार करते हैं लेकिन बहुत ही कम ऐसे उम्मीदवार होते हैं, जिन्हें पुलिस में नौकरी मिल पाती हैं | पुलिस में नौकरी करने के लिए व्यक्ति को कई तरह की परीक्षाओं से गुजरना पड़ता हैं |
पिछले कुछ समय से तो हमारे देश के हालात बिल्कुल भी सही नहीं थें, कोरोनावायरस के कारण सभी भर्ती परीक्षाओं को स्थगित किया हुआ था और अब देश के हालात धीरे-धीरे सही होने पर परीक्षाओं को आयोजित किया जा रहा है | पंजाब में भी ऐसे लाखों उम्मीदवार हैं, जो पिछले काफी समय से पुलिस की भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं |
मगर अब इस प्रकार के उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि पंजाब पुलिस ने Technical and Support Service Cadre में sub Inspector तथा Constable के पदों पर भर्ती निकाल दी है और इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है | अब जो भी उम्मीदवार पंजाब पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं तो वह किस भर्ती के तहत आवेदन देकर अपना सपना आसानी से पूरा कर सकते हैं |
Punjab Police Constable & Sub Inspector Bharti Summary
पंजाब पुलिस के द्वारा निकाली गई Technical and Support Service Cadre में sub Inspector तथा Constable के पदों पर भर्तियों के तहत आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2021 से शुरू हो चुकी हैं | इस भर्ती के तहत पंजाब पुलिस के द्वारा कुल 2607 पदों पर भर्तियां की जाएंगी | जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं उन्हें जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, क्योंकि 29 सितंबर 2021 को विभाग के द्वारा आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी |
इस पंजाब पुलिस भर्ती के तहत आवेदन देने वाले उम्मीदवार अपने घर पर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | मगर आपको आवेदन करते समय अपने सभी दस्तावेजों की जांच करनी होगी | क्योंकि बहुत बार document upload करते समय कुछ गलतियां भी हो जाती हैं, जिनके कारण आवेदन कैंसिल कर दिया जाता है | इसी लिए आवेदन करने से पहले Notification को भी अच्छे से पढ़ ले ताकि आवेदन करते समय आप से कोई भी गलती ना हों |
Educational Qualification & Age Limit
इन पदों के तहत केवल वही उम्मीदवार आवेदन दे सकते हैं जिन्होंने Graduation या फिर post graduation की हों |
एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि यदि आप पंजाब कि किसी भी भर्ती के लिए आवेदन करेंगे तो आपके पास दसवीं कक्षा में पंजाबी होना अनिवार्य है | यदि आपने दसवीं कक्षा तक पंजाबी विषय के तौर पर पड़ी हुई है तो आप पंजाब एसआई भर्ती 2021 में आवेदन दे सकते हैं | यदि आपने पंजाबी विषय के तौर पर नहीं पड़ी है परंतु आपको पंजाबी आती है फिर भी आप Punjab Si Recruitment 2021 में आवेदन नहीं कर पाएंगे |

Note – अगर किसी भी उम्मीदवार ने आईटीआई या डिप्लोमा किया हुआ हैं तो वह उम्मीदवार इन भर्तियों के तहत आवेदन करने के योग्य नहीं होंगे |
Age Limit
पंजाब पुलिस के द्वारा निकाली गई इस भर्ती के तहत 18 साल से लेकर 28 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन दे सकते हैं | इसके अतिरिक्त OBC Caste के उम्मीदवारों को पंजाब पुलिस के द्वारा 3 साल तथा SC/ST Caste के उम्मीदवारों को आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी |
Selection Process of Constable & SI Posts
पंजाब पुलिस के द्वारा निकाली गई इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन Online Exam, Pre-Medical Test, Physical Standard Test तथा Document Verification के आधार पर किया जाएगा | मतलब की सबसे पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी और जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल रहेगा तो उसे Physical Standard Test के लिए बुलाया जाएगा | इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों का Pre-Medical Test होगा | फिर आखिर में सभी सफल उम्मीदवारों के Document Varify किए जाएंगे |
Application Fee for Constable & Sub Inspector Bharti
इस भर्ती के तहत जो कोई भी General Caste के उम्मीदवार आवेदन करते हैं तो उन्हें ₹1500 आवेदन शुल्क देना होगा | इसके अतिरिक्त SC-ST, EWS, BC तथा ex-serviceman के लिए ₹700 आवेदन शुल्क रखा गया हैं |
How to apply for Punjab Police Constable & SI Bharti
जो कोई भी उम्मीदवार पंजाब पुलिस के द्वारा निकाली गई इस भर्ती के तहत आवेदन करना चाहता हैं, तो वह Official Website के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकता हैं | इसके अतिरिक्त जो व्यक्ति ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन नहीं कर पा रहा हैं, तो वह अपने नजदीकी किसी भी Common Service Center पर अपने सभी जरूरी दस्तावेज के साथ जाकर आवेदन कर सकता हैं |
