Punjab की Harnaaz Kaur Sandhu बनी Miss Universe 2021, पंजाब की हरनाज कौर संधू ने 21 साल बाद Miss Universe का खिताब दिलाया, वर्ष 2000 में लारा दत्ता ने Miss Universe का खिताब जीता था, हरनाज कौर संधू का निकनेमकैंडी है, Harnaaz Kaur Sandhu Biography In Hindi
अब से पहले भारत की कई बेटियां भारत का नाम विश्व भर में प्रसिद्ध कर चुकी हैं। हाल ही में चंडीगढ़ की Harnaaz Kaur Sandhu ने भी Miss Universe India 2021 का खिताब अपने नाम करके दुनिया भर में भारत का नाम रोशन कर दिया है। भारत की ओर से हरनाज कौर संधू ने पूरे 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब जीता हैं।
चंडीगढ़ की Rukmini ने लिखी नई कहानी
अब से साल 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था l फिर Year 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। अब Harnaaz Kaur Sandhu Miss Universe का खिताब जीतकर भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स बन चुकी हैं। हरनाज कौर संधू को 10 दिसंबर 2021 को Miss Diva Miss Universe India 2021 का ताज बनाया गया हैं।

इसी के साथ-साथ जयपुर की रहने वाली सोनल कुकरेजा को 1st Runner Up Trophy तथा पुणे की रितिका खतनानी को Miss Diva Supranational 2022 के Award से नवाजा गया। मिस दिवा संगठन के द्वारा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी हरनाज कोर संधू को ताज पहनाने की तस्वीरें साझा कर दी गई है l इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट के कैप्शन में यह भी लिखा हुआ है कि हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया हैं। हरनाज कौर संधू काफी दिन से फिल्म इंडस्ट्री में है l यह अब से पहले कई Superhit Punjabi Movies में भी काम कर चुकी हैं।
Harnaaz Kaur Sandhu Biography In Hindi
हरनाज का पूरा नाम | हरनाज कौर संधू |
दूसरा नाम | कैंडी |
जन्मतिथि | 3 मार्च 2000 |
उम्र | 21 वर्ष |
जन्म स्थान | चंडीगढ़, पंजाब |
पेशा | मॉडल एक्टर |
नागरिकता | भारतीय |
धर्म | सीख |
कद | 5’9 |
वजन | 50 किलो |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
हरनाज कौर संधू का जन्म 3 मार्च 2000 को चंडीगढ़ में हुआ था l इन्हें बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक था इसीलिए हरनाज कौर संधू ने बचपन से ही अपना कैरियर बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। इन्होंने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई भी चंडीगढ़ से ही की हैं। हरनाज कौर संधू मॉडल होने के साथ-साथ Public Administration में M.A. की पढ़ाई भी कर रही हैं l इन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई Shivalik Public School, Chandigarh तथा आगे की पढ़ाई Government College for Girls College, Chandigarh से की हैं।
21 वर्ष की हरनाज कौर संधू ने वर्ष 2017 में 19 चंडीगढ़ का खिताब जीता था l इसके पश्चात वर्ष 2018 में Miss Max Emerging Star India का खिताब अपने नाम किया। अब वर्ष 2021 में Miss Universe का खिताब जीतकर उन्होंने एक मिसाल कायम की हैं।
हरनाज कौर संधू को Adventure Game खेलना बहुत ही पसंद है l इसी के साथ-साथ Horse Riding, Traveling तथा Swimming करना भी इन्हें काफी पसंद हैं। जब हरनाज संधू ने वर्ष 2017 में अपने कॉलेज में Stage Performance किया था, तो उसके पश्चात उन्होंने Modeling Career में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
चूड़ियां बेचने वाली महिला की बेटी बनी Deputy Collector
हरनाज कौर संधू ने Year 2019 में जीता था Femina Miss India का खिताब
हरनाज ने साल 2019 में Femina Miss India Punjab का खिताब जीता था l उसी के पश्चात इन्होंने Femina Miss India 2019 में भाग लिया था। इस Competition में देश भर के 29 अन्य Candidates के साथ Competition करते हुए हरनाज 12वें स्थान पर रही थी। इस प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई के Sardar Vallabhbhai Patel Indore Stadium में करवाया गया था।
Harnaaz Kaur Sandhu को पहले चुना गया था Top 50 Semifinalists में
हरनाज कौर संधू को पहले Top 50 Semifinalists में चुना गया था इसके बाद उन्हें Top 20 Finalists में चुना गया। जब इस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई थी, तो प्रतियोगिता की शुरुआत में Harnaaz Kaur Sandhu को Title of Beautiful Skin, Miss Beachbody, Miss Beautiful Smile तथा miss talented के लिए finalists किया गया था।
जब आखिर में केवल 3 प्रतियोगी बचे थे तो उस समय जब तीनों प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया कि आप दबाव का सामना कर रही महिलाओं को किस प्रकार की सलाह देंगी? इस सवाल का जवाब हरनाज कौर संधू ने बिल्कुल सही दिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को हमेशा खुद पर भरोसा करना चाहिए और कभी भी दूसरों के साथ अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को कहा कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए कोशिश करनी चाहिए l उन्होंने कहा कि आज खुद पर विश्वास की वजह से उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है इसलिए सभी महिलाएं खुद पर भरोसा करें और बोलना सीखें, क्योंकि आप अपने जीवन के स्वयं ही नेता हैं। जब वहां पर मौजूद लोगों ने यह जवाब सुना तो वह जवाब से काफी प्रभावित हुए। इसी के पश्चात हरनाज कौर संधू को Miss Universe 2021 का खिताब दे दिया गया।
हरनाज कौर संधू की ताजपोशी की Former Miss Universe 2020 Andrea Meza ने
जब भारत की हरनाज कौर संधू ने Miss Universe Pageant 2021 का खिताब अपने नाम किया, तो उसके पश्चात उनकी ताजपोशी मेक्सिको की Former Miss Universe 2020 Andrea Meza ने की थी l भारत से बॉलीवुड की दो बड़ी हस्तियां दिया मिर्जा तथा उर्वशी रौतेला भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी थी l उर्वशी रौतेला ने इस कॉन्टेस्ट को जज भी किया था।
17 साल की उम्र में दुबलेपन के कारण, सब बनाते थे हरनाज का मजाक
जब हरनाज कौर संधू 17 वर्ष की उम्र की थी तो उस समय स्कूल में सभी दुबलेपन के कारण उनका मजाक बनाया करते थे। स्कूल में सभी उनसे यह कहते थे कि वह इस दुबलेपन के कारण जिंदगी में कुछ भी नहीं कर सकती। इन्हीं सब कारणों से हरनाज कौर संधू डिप्रेशन में भी चली गई थी l हरनाज कौर संधू के परिवार ने उन्हें काफी सपोर्ट किया हैं। आज उसी का नतीजा है कि हरनाज कौर संधू ने साल 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब हासिल किया हैं।
31 वर्षीय महिला बनी सब इंस्पेक्टर
हरनाज ने एक इंटरव्यू में भी बताया है कि वह हमेशा ही अपने पसंद की चीज खाती हैं l मगर कभी भी वर्कआउट करना नहीं भूलती, क्योंकि वर्कआउट करके वह अपने शरीर को बिल्कुल स्वस्थ रखती हैं।
Harnaaz Kaur Sandhu Social Media Account –
Instagram Account – instagram.com/harnaazsandhu_03
Facebook Account – facebok.com/harnaazsandhu.1.1
Twitter Account – twitter.com/harnaazsandhu03
कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी है Harnaaz Sandhu
हरनाज संधू अब तक कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं l हरनाज नें “ यारा दियां पू बारां “ और “ बाई जी कुट्टांगे “ जैसी कई फिल्मों में काम किया हैं।
