राज्य के ऐसे छात्र जो डीएलएड/B.S.T.C करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले Rajasthan Pre D.EL.ED Exam देना होता है l Pre D.EL.ED Exam के पश्चात ही अभ्यर्थियों की काउंसलिंग करवा कर संस्था आवंटन किया जाता है l ऐसे छात्र जो Rajasthan Pre D.EL.ED Exam 2020 और Pre D.EL.ED Exam 2019 में शामिल हुए थे उनके लिए शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर के द्वारा हाल ही में ही एक Notice जारी किया गया है l
जो भी छात्र प्री डीएलएड परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण है l चलिए जान लेते हैं कि इस नोटिस के जरिए दी गई महत्वपूर्ण जानकारी क्या है l
Pre BSTC अभ्यर्थियों की फीस की गई Refund
हाल ही में ही जारी नोटिस के अनुसार राजस्थान राज्य में संचालित सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के मान्यता प्राप्त विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों में D.El.Ed सामान्य या D.EL.ED Sanskrit पाठ्यक्रम में Admission लेने के लिए प्री डीएलएड परीक्षा 2019 और Pre D.EL.ED Exam 2020 में शामिल होने के बाद भी जो छात्र संस्था आवंटन से वंचित रह गए थे, उनकी Fee विभाग की ओर से Refund कर दी गई है l

नोटिस के अनुसार अभ्यर्थियों से Online Account विवरण अपडेट करने के बाद उनके द्वारा उपलब्ध करवाए गए Bank Account में Refund Amount Transfer भी की जा चुकी है l जिस भी अभ्यर्थी ने अपनी रिफंड राशि चेक नहीं की है, तो वह बैंक जाकर अपनी रिफंड राशि चेक कर सकते हैं l यदि किसी छात्र की रिफंड राशि खाते में नहीं आई है तो वह भी विभाग से संपर्क कर सकता है l
Refund Amount का भुगतान न मिलने पर कर सकते हैं आवेदन प्रस्तुत (Rajasthan Pre D.El.Ed Fee Refund Process)
वैसे तो विभाग की ओर से सभी छात्रों के द्वारा उपलब्ध करवाए गए Bank Account में रिफंड राशि ट्रांसफर कर दी गई है l लेकिन ऐसे छात्र जिनको रिफंड राशि नहीं मिली है, वह 30 June 2022 तक Refund Amount प्राप्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं l
छात्र व्यक्तिगत रूप से या फिर डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र, प्रवेश पत्र, चालान की प्रति और Bank Account Details की प्रति लेकर उपस्थित हो सकता है या फिर अंतिम तिथि से पहले अपने बैंक विवरण की प्रविष्टि ऑनलाइन कर सकता है l
संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र Official Website www.predeled.com पर जाकर विजिट कर सकता है l ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आपको संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी l
