राजस्थान में 46500 शिक्षकों की भर्ती में संशोधन की संभावना, Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti Update, राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जी के आदेश के बाद पुरानी विज्ञप्ति में कुछ नए संशोधन किए जा रहे हैं, शाला दर्पण पोर्टल के अनुसार राजस्थान राज्य में शिक्षकों के लेवल 1 मे 29,819 पद तथा लेवल 2 मे 27,857 पद खाली हैं l
आए दिन आपने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव को होते हुए देखा होगा। जिसमें सरकार द्वारा पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन में, कुछ गलतियों की वजह से बाद में संशोधन करना पड़ता है। ऐसा ही मामला राजस्थान की शिक्षक भर्ती में देखने को मिला है। जहां पर राज्य सरकार द्वारा पहले विज्ञप्ति में level-2 के 6000 पदों को घटाकर level-1 के पदों में जोड़ दिया गया था।
लेकिन अब राजस्थान सरकार अपने पहले फैसले को बदलते हुए level-1 में 21000 पदों पर तथा लेवल 2 में 25500 पदों पर अध्यापकों की भर्ती करने जा रही है। ऐसा राज्य सरकार द्वारा लेवल 2 के छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद किया गया है। क्योंकि पहले के फैसले में level-1 के उम्मीदवारों के लिए फायदे का सौदा था। Level-1 के लिए सीटों की संख्या में काफी बढ़ोतरी की जा रही थी।
जबकि Reet level-1 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या, level-2 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या से कम थी। इसलिए level-2 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने राज्य सरकार से ज्यादा रोजगार देने की मांग की थी। चुनावी साल में राजस्थान सरकार युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खुश करने के लिए भर्तियां निकालना चाहता है।
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे
राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी विज्ञप्ति में क्या किया जा सकता है संशोधन?
राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जी के आदेश के बाद पुरानी विज्ञप्ति में कुछ नए संशोधन किए जा रहे हैं। जिसमें level-1 के लिए 21000 पदों पर तथा लेवल 2 के लिए 25500 पदों पर अध्यापकों की भर्ती की जा सकती है। साथ ही इसमें 4500 के लगभग पद Rajasthan Special Teachers के भी शामिल होंगे।

सुनने में यह भी आ रहा है, कि चुनावी साल में राज्य सरकार युवाओं को खुश करने के लिए शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा सकती है। इनमें लेवल 2 के लिए 31500 पदों पर तथा level-1 के लिए 21000 पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर सकती है।
लेकिन level-2 में पदों की संख्या में वृद्धि के बाद लेवल-1 के लिए प्रतियोगी उम्मीदवार विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। क्योंकि पिछले कुछ महीनों से लेवल-2 के उम्मीदवारों द्वारा level-1 के पदों में वृद्धि की वजह से राज्य में काफी विरोध हुआ था। लेकिन अब सरकार लेवल-2 के पदों में इजाफा कर रही है। क्योंकि सरकार द्वारा इनके पदों को कम किया गया है।
राजस्थान राज्य में खाली हैं, शिक्षकों के लगभग 57,400 पद।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शाला दर्पण पोर्टल के अनुसार राजस्थान राज्य में शिक्षकों के लेवल 1 मे 29,819 पद तथा लेवल 2 मे 27,857 पद खाली पड़े हुए हैं। ऐसे में लेवल वन और लेवल 2 के लिए प्रतियोगी उम्मीदवारों द्वारा ज्यादा से ज्यादा पदों पर शिक्षक भर्ती की मांग की जा रही है।
level-2 के पदों को घटाकर level-1 के पदों में फिर से बढ़ोतरी की गई है।
बता दें कि 26 सितंबर 2021 को राजस्थान में रीट लेवल 2 परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद रीट लेवल 2 में भारी अनियमितताएं पाए जाने की वजह से यह परीक्षा मुख्यमंत्री जी द्वारा रद्द कर दी गई थी। उस समय रीट लेवल 2 की परीक्षा लगभग 15000 पदों के लिए हुई थी।
लेकिन सीएम गहलोत के द्वारा press conference में यह घोषणा की गई थी, कि जल्द ही 2022 में कुल 31500 पदों पर लेवल 2 की भर्ती की जाएगी। जिसमें पुराने 15000 पद भी इस नई भर्ती मे शामिल रहेंगे।
लेकिन मुख्यमंत्री जी द्वारा हाल में level-1 के लिए 21000 पदों पर तथा लेवल 2 के लिए 25500 पदों पर अध्यापकों की भर्ती की बात की गई है। यानी लेवल 2 के लिए लगभग 6000 कम पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए level-2 के उम्मीदवारों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध किया जा रहा है, कि सरकार क्यों अपनी पहले की घोषणा से पीछे हट रही है।
टीचर्स के कुल 46,500 पदों पर 23 और 24 जुलाई को, करवाई जा चुकी है पात्रता परीक्षा।
जैसा कि आपको पता ही होगा, कि वर्तमान में शिक्षकों के लिए 46500 पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसमें लेवल वन के लिए 21000 पद और लेवल 2 के लिए 25500 पद शामिल है। लेकिन शिक्षक भर्ती के लिए प्रतियोगी उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा पदों पर भर्ती आयोजित करवाना चाहते हैं। क्योंकि राज्य में काफी शिक्षकों के पद खाली पड़े हुए हैं।
साथ ही चुनावी वर्ष में सरकार पर दबाव बनाने का छात्रों के पास काफी अच्छा मौका है। इसलिए राज्य सरकार भी इन वर्तमान पदों में बढ़ोतरी कर सकती है। बता दे कि Level-1 और level-2 के लिए, जो परीक्षा आयोजित हुई थी उसका रिजल्ट 29 सितंबर को जारी हो चुका है।
जिसमें लेवल वन की परीक्षा में 2,03,609 उम्मीदवार तथा लेवल 2 की परीक्षा में 6,03,228 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। Level-1 के लिए पास उम्मीदवारों को तो सीधा मेरिट के आधार पर पदों के सापेक्ष नियुक्ति दी जाएगी।
लेकिन लेवल 2 मे पास हुए उम्मीदवारों को Subject के आधार पर एक और परीक्षा देनी होगी। जिसमें सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को, पदों के सापेक्ष मेरिट बनाकर भर्ती किया जाएगा।
2 नवंबर से शुरू होगा बड़ा आंदोलन।
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने 2 नवंबर से बड़े आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने कहा है, कि सरकार द्वारा बीच में ही पदों की संख्या में कटौती की गई है। ऐसा आज तक इतिहास में कभी नहीं हुआ है। राज्य में एक तो बेरोजगारी दर इतनी ज्यादा हो गई है, ऊपर से सरकार पदों को घटा रही है। जबकि सरकार को तो यह चाहिए, कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बेरोजगार युवाओं को नौकरी दें।
उपेन यादव ने सरकार को 1 नवंबर तक का समय दिया है। 1 नवंबर तक सरकार लेवल 2 का पेपर जिसने आउट किया था, उस पर कार्रवाई करेगी और level 2 के पदों में 6000 पदों पर बढ़ोतरी करेगी। क्योंकि पेपर आउट करवाने वाले दोषी लोग आज तक आराम से घूम रहे हैं। अगर सरकार हमारी मांगों को तय समय पर पूरा करती है तो ठीक है। वरना 2 नवंबर से पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन होगा।
