पॉलिटेक्निक एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए दिशा निर्देश जारी हुए, राजस्थान उच्च शिक्षा विभाग द्वारा Polytechnic College और Technical Universities के लिए परीक्षा हेतु Guidelines जारी कर दी है, तकनीकी पाठ्यक्रमों में केवल अंतिम वर्ष के लिए परीक्षा होगी, Final Year/ Semester के अलावा अन्य सभी प्रोन्नत होंगे |

कोरोनावायरस का प्रकोप कम होते ही सभी विभागों के द्वारा संबंधित परीक्षाओं के बारे में दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं | चाहे स्नातक की परीक्षा हो या फिर बोर्ड से संबंधित कोई भी परीक्षा विभाग के द्वारा इन परीक्षाओं की तारीख एवं परिणाम से संबंधित दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं |कोरोनावायरस के कारण काफी Exams समय से नहीं हो पाई जिस वजह से विद्यार्थियों का काफी नुकसान भी हुआ है |

केवल अंतिम वर्ष की परीक्षा

कोरोनावायरस की तीसरी लहर आने से पहले शिक्षा विभाग सचेत हो चुका है | डॉ सुभाष गर्ग जो कि राजस्थान तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री हैं, उन्होंने 5 जुलाई 2021 को यह बताया कि कोरोनावायरस की वर्तमान स्थिति को देखते हुए तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत Polytechnic Diploma Colleges एवं Technical Universities में सत्र 2020-21 की परीक्षा से संबंधित अहम दिशा निर्देश जारी किए गए हैं | प्राप्त जानकारी के अनुसार तकनीकी विश्वविद्यालय के Final Year की परीक्षा एवं Semester Exam Online or Offline Mode से आयोजित की जाएंगी |

तकनीकी शिक्षा विभाग के कुछ वर्षों की Exam होना अब संभव नहीं, इन विद्यार्थियों को किया जाएगा प्रमोट

Technical University के अंतिम वर्ष की परीक्षा को ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा | परंतु शेष वर्षों एवं समेस्टर की परीक्षाओं का संचालन नहीं हो पाएगा इसीलिए इन विद्यार्थियों को Promote किया जाएगा | तकनीकी विश्वविद्यालय में यह परीक्षाएं जुलाई के अंतिम सप्ताह एवं अगस्त के पहले सप्ताह तक प्रस्तावित की जाएंगी |

यूजीसी की गाइडलाइन से छात्र असमजंस में

Polytechnic College & Technical University Exam News

इन सभी तकनीकी परीक्षाओं का परिणाम 30 सितंबर 2021 तक घोषित कर दिया जाएगा | राज्य सरकार के द्वारा यह निर्देशित किया गया है, कि जो भी परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ली जा सकती हैं उन सभी परीक्षाओं को महाविद्यालय ऑनलाइन माध्यम से ही ले |

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के छात्रों की परीक्षा तिथि हो गई घोषित–

Board of Technical Education Rajasthan के द्वारा Polytechnic Diploma College की परीक्षाओं की तिथि भी घोषित कर दी गई हैं | Polytechnic Diploma College के तृतीय वर्ष की परीक्षाएं जुलाई के अंतिम सप्ताह एवं सितंबर में शुरू हो जाएंगी | पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की यह परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से करवाई जाएंगी |

Railway Station Master Bharti 2021

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के ऐसे विद्यार्थी जो प्रथम वर्ष एवं दूसरे वर्ष में पढ़ रहे हैं उन्हें Performance based Formula के तहत अगली कक्षा में क्रमोन्नत किया जाएगा | विश्वविद्यालय के अंतर्गत होने वाली सभी परीक्षाओं का समय 3 घंटे से घटाकर डेढ़ घंटा कर दिया जाएगा और प्रश्न पत्रों को भी आनुपातिक रूप से संशोधित किया जाएगा |

1st Year Polytechnic Diploma Result

2nd Year Polytechnic Diploma Result

Final Year Polytechnic Diploma Result

BTER Jodhpur Revaluation Form & Result

ऐसा कोई भी विद्यार्थी जो Performance Based फार्मूला के आधार पर निर्धारित किए गए अंको से संतुष्ट नहीं है, वह कोरोनावायरस के हालात सामान्य होने तक इंतजार कर सकते हैं | जैसे ही हालात समाने होंगे इन विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा ली जाएगी और उस के आधार पर ही अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा |

राजस्थान में कॉलेज और विश्वविधालय की परीक्षाएं 

राज्य सरकार के द्वारा यह निर्देश जारी किए गए हैं, कि महाविद्यालय की परीक्षाओं में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा | प्राविधिक शिक्षा मंडल को राज्य सरकार के द्वारा जारी सभी Guidelines को फॉलो करने के लिए दिशा निर्देश भी दिए गए हैं |