पंजाब नैशनल बैंक में Manager Security के 100 पदों पर भर्ती निकली हुई है, स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी दिनांक 27 जनवरी से 13 फरवरी 2021 तक आवेदन करे, PNB बैंक में प्रबंधक (सुरक्षा) पदों पर निकली भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी देखे |
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) में निकली भर्ती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | PNB बैंक द्वारा Manager Security के 100 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है |
आवश्यक पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी दिनांक 27 जनवरी 2021 से 13 फरवरी 2021 तक आवेदन कर सकते है| पीएनबी भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी जैसे-आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा तिथि आदि के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
पंजाब नैशनल बैंक भर्ती 2021 की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में-
यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको Punjab National Bank में Manager Security पद के लिए निकली भर्ती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एक सारणी के माध्यम से समझा रही है | जिससे आप आसानी से भर्ती प्रक्रिया के बारे में समझ सकेंगे |
बैंक का नाम | पंजाब नैशनल बैंक (Punjab National Bank) |
पद का नाम | प्रबंधक सुरक्षा (Manager Security) |
कुल पदों की संख्या | 100 पद |
आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि | 27 जनवरी 2021 |
आवेदन फॉर्म व नगद वाउचर डाउनलोड करने की तिथि | 13 फरवरी 2021 |
आयु सीमा | 21 वर्ष से 35 वर्ष तक | |
शैक्षणिक योग्यता | स्नातक |
अधिकारिक वेबसाइट |
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता-
यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता के बारे में विस्तृत जानकारी बता रही है | जिससे आप आसानी से समझ सकेंगे |

आयु सीमा-आवेदक की आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2021 के आधार पर होगी |
आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है |
शैक्षणिक योग्यता-भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविधालय से स्नातक की उपाधि होना जरुरी है | या इसमें समकक्ष डिग्री होनी चाहिए |
अनुभव एवं अन्य शर्ते-
01 जनवरी 2021 को शैक्षणिक योग्यता पश्चात् कार्य अनुभव एवं अन्य शर्तें निम्न प्रकार से है |
एक अधिकारी जिसने कमीशंड अधिकारी के रूप में भारतीय सेना/ नौसेना/वायु सेना में 6th पे कमीशन ग्रेड पे Rs 5400/- पर या 7th पे कमीशन के मैट्रिक्स स्तर 10 पर सेवा प्रदान की हो –
राजपत्रित अधिकारी के रूप में पुलिस/अर्ध सैनिक बल/केंद्रीय पुलिस संगठन में सहायक कमांडेंट/ पुलिस उप-अधीक्षक के रूप में न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा 6th पे कमीशन ग्रेड पे Rs 5400/- पर या 7th पे कमीशन के मैट्रिक्स स्तर 10 पर प्रदान की हो |
नोट-दोस्तों अगर आपको पीएनबी Manager Security भर्ती से संबंधित कोई भी जानकारी पूछनी हो तो, आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हो-धन्यवाद



