प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान 2023 (PMGDISHA 2023): देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के लोगो को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान की धोषणा की है, Official Website – https://www.pmgdisha.in/
PMGDISHA अभियान के तहत देश के ग्रामीण क्षेत्र में नागरिको को कंप्यूटर – डिजिटल उपकरण जैसे स्मार्टफ़ोन, आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी | ट्रेनिंग से लोगो को सारी जानकारी डिजिटल रूप से सीखाया जायेगा और उसी में काम भी कराया जायेगा |
इमेल भेजना, इन्टरनेट चलना, online आवेदन करना आदि व्यक्ति इस प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान से सीख सकता है | भारत में आज भी बहुत सारे लोग डिजिटल रूप से काफी दूर है | उन लोगो को आज के समय के अनुसार साक्षर करना ही इस योजना की मुख्य उद्देश्य है |
इस PMGDISHA 2023 के इस योजना में सिर्फ ग्रामीण लोगो को ही शामिल किया गया है | इस प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान 2023 के तहत परिवार का एक ही सदस्य लाभ ले सकता है |
Sukanya Samriddhi Yojana 2023
प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान 2023 का उद्देश्य –
NSSO द्वारा सर्वे में पता चला है की भारत के ग्रामीण क्षेत्र में कुल 6 प्रतिशत लोगो के पास ही कंप्यूटर है | इस कमी को भरने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान 2023 चलाया गया है | इस योजना के जरीय भारत के ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल रूप से आगे बढ़ाना है |

PMGDISHA 2023
भारत की सबसे ज्यादा आबादी ग्रामीण क्षेत्र में है, लेकिन यह आबादी डिजिटल रूप से बहुत ही पीछे है | कुल 15 करोड़ लोग ही डिजिटल रूप से जुड़े हुए है | केंद्र सरकार इस योजना के जरिये भारत को पूर्ण रूप से डिजिटल बनानी चाहती है |
प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान 2023 की विशेषताएँ –
- इस योजना से भारत के ग्रामीण क्षेत्र में हर घर में एक व्यक्ति को ट्रेनिंग दी जाएगी |
- जिस परिवार में कोई भी सदस्य डिजिटल रूप से साक्षर नही है, वे इस प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान 2023 के लिए पात्र है |
- इस योजना के जरीय व्यक्ति को पूर्ण रूप से डिजिटल साक्षर बनाया जायेगा |
- जो व्यक्ति कॉलेज नही जा पाए और जिनको स्मार्टफ़ोन के बारे में बिलकुल जानकारी नही है, उन लोगो को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी |
- जो छात्र 9वीं या 12वीं कक्षा में कंप्यूटर नही सीखा है उनको भी इस योजना का लिए पात्र माना जायेगा |
प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान 2023 के लिए पात्रता –
- भारत का निवासी हो |
- आवेदक की आयु 18 से 60 साल के बीच हो |
- आवेदक के पास आधार कार्ड हो |
- आयु का प्रमाण पत्र हो |
- मोबाइल नंबर हो |
- आवेदक के फोटो हो |
प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान 2023 के लिए आवेदन कैसे करे –
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
- home page पर Direct Candidate लिखा मिलेगा, उस पर click करना है |
- इसके बाद आपको login करना है |
- login करने के बाद आपके सामने registration form खुलेगा |
- इस form में अपनी सारी जानकारी भर देनी है |
- आपको अपने फोटो लगाना है और अपने हस्ताक्षर करने है |
- आपसे OPT से सत्यापन किया जायेगा |
- form को sumbit कर दे |
Jani Jitendra is an education expert and writer from Barmer, India. He holds a degree from a government college and a diploma in Mass Communication. In addition to his work in the education field, Jani Jitendra enjoys writing shayari and exploring new topics.