केंद्र सरकार द्वारा PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत मिलने वाली राशि आपके खाते में आ रही है या नहीं, आप मात्र एक क्लिक से अपने खाते में आने वाली क़िस्त को देख सकेंगे, जल्द ही PM Kisan योजना की आठवीं किस्त की राशि भी किसानों के खातों में डाली जाने की संभावना है |
हम सभी जानते हैं, कि भारत की जनता के लिए भारत सरकार के द्वारा समय-समय पर काफी योजनाओं को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है l सरकार के द्वारा इन योजनाओं को चलाने का मुख्य उद्देश्य आम जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार करना और रोजगार के अवसर मुहैया कराना है l
एक योजना ऐसी है, जो भारत सरकार के द्वारा सिर्फ किसानों के लिए ही चलाई गई है l इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है l इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराना है ताकि किसानों को थोड़ी बहुत राहत मिल सके l प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लगभग सात किस्तों का भुगतान सरकार के द्वारा किया जा चुका है l
PM Kisan योजना की आठवीं किस्त का स्टेटस
PM Kisan Samman Nidhi Yojana List 2021
सात किस्ते सरकार के द्वारा सीधे किसान के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है l सरकार के द्वारा किसानों के बैंक में सीधा राशि ट्रांसफर करने का सबसे बड़ा फायदा यह है, कि जो योजना किसानों के लिए शुरू की गई है उसका फायदा किसानों को मिलना चाहिएl पहले ऐसा होता था कि सरकार के द्वारा कोई योजना लागू तो कर दी जाती थी परंतु राशि किसानों को नहीं मिल पाती थी इसी परेशानी से निपटने के लिए राशि सीधा किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जा रही है l
Pm Kisan Samman Nidhi Yojana आठवीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
कई बार ऐसा होता है यदि किसान अपनी जानकारी गलत भर दे तो किसान को मिलने वाली राशि किसी दूसरे किसान के खाते में जा सकती हैं l इसीलिए आपको मिलने वाली किस्तों को चेक करते रहना चाहिए l यदि आप भी किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अपनी आठवीं किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हो तो हम आपको स्टेटस चेक करने के लिए पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं, जिसे आप फॉलो करके आठवीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं l
सबसे पहले आपको अपने डेस्कटॉप या फिर मोबाइल पर ब्राउज़र में जाना है l प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशल वेबसाइट को सर्च करके लॉगइन करना है l
जब आप किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशल वेबसाइट को लॉगइन कर लोगे, तो आपके सामने एक इंटरफ़ेस ओपन होगा आपको Farmer Corner का ऑप्शन दिखाई देगा l आपको इसी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा l इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा l
Beneficiary Status के ऑप्शन पर जब आप क्लिक कर लेंगे तो आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा l इस पेज में आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे आधार कार्ड का ऑप्शन, अकाउंट नंबर व मोबाइल नंबर l आपको इनमें से किसी भी एक विकल्प को चुनना होगा और विकल्प चुनने के बाद सबमिट करना होगा और Get Data पर क्लिक करना होगा l
PM Kisan योजना की राशि, किश्त की बढ़कर 3000 होगी|
जैसे ही आप Get Data के ऑप्शन पर क्लिक करोगे आपके सामने पूरा स्टेटस ओपन हो जाएगा l इस पेज में आपकी किस्तों से संबंधित सभी जानकारी आ जाएगी l आपकी कौन सी इंस्टॉलमेंट किस तारीख को आई है, और कितनी राशि आपके खाते में आई है इन सब की जानकारी आपको मिल जाएगी l
हम आशा करते हैं, कि आपको हमारे द्वारा बताई गई जानकारी अच्छी लगी होगी l जितने भी step हमने बताए हैं अगर फॉलो करते हैं तो आप बहुत आसानी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अपनी आठवीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं l आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपकी Installment किसी के खाते में जा रही है या नहीं l
