ऐसे विद्यार्थी जो स्नातक में एडमिशन लेना चाहते हैं परंतु उन्हें Bihar में प्रवेश नहीं मिल पाया था तो उनके लिए बेहद खुशी की बात है l पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना में लगभग 40000 सीटें ऐसी हैं जो खाली रह गई है l सूत्रों के मुताबिक पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में स्नातक में एडमिशन लेने के लिए लाखों विद्यार्थियों ने आवेदन किया था l
विश्वविद्यालय के द्वारा लगभग 3 लिस्ट निकाल कर विद्यार्थियों को स्नातक में प्रवेश दिया है l परंतु लिस्ट निकालने के बावजूद भी पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में स्नातक के लिए लगभग 40000 सीटें ऐसी हैं जो अभी भी खाली रह गई हैं l इसीलिए विद्यार्थी जिनका एडमिशन स्नातक में नहीं हो पाया था उनके लिए काफी अच्छी खबर होगी l
विश्वविद्यालय के द्वारा यह फैसला लिया गया है कि 40000 सीटें जो खाली रह गई है इन पर दोबारा से नामांकन के बाद लिस्ट जारी की जाएगी l Patliputra University Patna के अधीन काफी कॉलेज है इन सभी कॉलेज कि रिक्त सीटों को मिलाकर लगभग 40000 सीटों पर अब दोबारा से लिस्ट जारी होगी और ऐसे में उन अभ्यार्थियों को भी फायदा होगा जिन्हें अपना मनपसंद कॉलेज नहीं मिल पाया था l जानते हैं कि किस प्रकार इन रिक्त सीटों को भरा जाएगा l
Patliputra University की बची हुई सीटों को इस प्रकार भरा जाएगा
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्नातक की खाली सीटों को भरने के लिए प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया गया है l ऐसे छात्र एवं छात्राएं जिनका स्नातक में एडमिशन नहीं हो पाया था उनके लिए यह काफी सुनहरा मौका है l क्योंकि नई प्रक्रिया के आधार पर अब छात्रों को अपने मनपसंद कॉलेज में एडमिशन लेने का मौका मिल सकता है l विधार्थी को स्नातक में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करने से पहले यह जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी कि किस कॉलेज में कितनी सीटें खाली रह गई हैं l
State Bank of India में PO के पदों पर निकली बंपर भर्ती { 70,000+ महीने की सैलरी)
IOCL ने Apprentice के 469 पदों पर 10th pass के लिए सरकारी नौकरी
इसी के साथ-साथ विद्यार्थियों को यह भी जानकारी दी जाएगी की ग्रामीण क्षेत्र में कितनी सीटें रिक्त है और शहरी क्षेत्रों में कितनी सीटें है l कुल सीटों में से कितनी सीटें किस श्रेणी की है यह सब जानकारी विद्यार्थियों को आवेदन करने से पहले दी जाएगी l

सभी जानकारी विद्यार्थी को अच्छे से पता होने के पाद विद्यार्थी अपनी मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं l सूत्रों के मुताबिक आवेदन करने के लिए विद्यार्थी को लगभग 15 दिनों का समय दिया जाएगा l इन 15 दिनों में आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा l
Patliputra University Patna Admission नामांकन में हो चुकी त्रुटि के सुधार का भी दिया जाएगा मौका
ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने स्नातक में एडमिशन लेने के लिए पहले नामांकन किया था परंतु नामांकन करने के दौरान उनके आवेदन फॉर्म में कुछ गलतियां हो गई थी, उनको भी अब फायदा मिलने वाला है l क्योंकि नई प्रक्रिया के तहत आवेदन में हुई त्रुटि के सुधार का मौका विद्यार्थी को दिया जाएगा l विद्यार्थियों को दोबारा से नामांकन करने का मौका भी दिया जाएगा जिस कारण कोई भी विद्यार्थी Admission से वंचित नहीं रह पाएगा l
ऐसे विद्यार्थी जिन्हें उनकी मनपसंद ऑनर्स व कॉलेज नहीं मिला है ऐसे विद्यार्थियों को भी अब दोबारा से कॉलेज चॉइस एवं ऑनर्स चुनने का मौका दिया जाएगा l ऐसा होने से सभी विद्यार्थियों को मनपसंद कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा और जिन्हें मनपसंद ऑनर्स नहीं मिला है उनकी परेशानी हल हो जाएगी l
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होने के कारण रिक्त सीटों के बारे में विद्यार्थियों को हो रहा है कंफ्यूजन
स्नातक में एडमिशन लेने की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण कुछ विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l क्योंकि सरकारी कॉलेज एवं अन्य कॉलेज ऐसे हैं जिनमें काफी सीटें खाली रह गई है l विद्यार्थियों को यह नहीं पता है कि किस कॉलेज में कितनी सीटें खाली हैं और किस श्रेणी की सीटें खाली हैं l
इसीलिए विद्यार्थियों को आवेदन करते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l परंतु अब विद्यार्थियों की परेशानी भी बहुत जल्द हल कर दी जाएगी क्योंकि Patliputra University के द्वारा अब सभी कॉलेज में रिक्त सीटों एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को आवेदन करने से ही पहले उपलब्ध करवा दी जाएगी l जिस से विद्यार्थियों को फायदा होगा और वह अपनी मनपसंद कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे l

