परिणाम का इंतजार, बोर्ड परीक्षाओं के Result को लेकर अभिभावक और छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, पूर्व सूचना के अनुसार रिजल्ट जारी करने की 30 जून निर्धारित की गई थी, बच्चों के साथ-साथ उनके पेरेंट्स को भी हुआ परिणाम का इंतजार, CBSE और राज्यों के बोर्ड जल्द ही कक्षा 10th & 12th Board का नतीजा जारी करेंगे |
आप सभी भली-भांति जानते हैं, कि कोरोना महामारी के चलते 10वीं की परीक्षा को पूरे देश में स्थगित कर दिया गया था | लेकिन यह कहा गया था, की छात्रों के पूर्व Performance के आधार पर ही उन्हें 10वीं कक्षा में अंक दिए जाएंगे | राजस्थान राज्य में भी कोरोना महामारी के चलते परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी |
State-wise Board Updates 2021
लेकिन अब छात्रों की Performance के आधार पर उन्हें अंक दिए जाएंगे | वैसे तो Result का समय 30 जून तक का निर्धारित किया गया था | आगे हम इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं |
बच्चों सहित पेरेंट्स भी कर रहे हैं 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार?
कोरोना महामारी के चलते राजस्थान राज्य में भी बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित किया गया था | लेकिन CBSE Board स्कूलों ने 30 जून 2021 को 10वीं Board के Marks को Submit कर दिया हैं | CBSE Board के द्वारा सभी स्कूलों को Marks Upload करने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया था, जो कि अब खत्म हो चुका है | हम आपको बता दें, कि अबकी बार 10वीं कक्षा के Result का इंतजार Student के साथ-साथ Teacher तथा उनके Parent’s भी कर रहे हैं |
सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है, की राजस्थान के अधिकतर स्कूलों ने 30 जून से पहले ही CBSE Board के Portal पर 10वीं Board Exam के अंकों को अपलोड कर दिया हैं। अब CBSE Board के द्वारा छात्रों के अंकों को Check तथा Verify किया जाएगा और उसके पश्चात 10 से 15 दिनों के अंदर-अंदर परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे |
CBSE 10th Result Promoted 2021
हम आपको बता दें कि, छात्रों को 100 अंकों में से 20 अंक तो Internal Assessment के आधार पर दिए जाएंगे और 80 अंक सभी छात्रों की पहले की performance के आधार पर उन्हें दिए जाएंगे | राजस्थान राज्य में जितने भी स्कूल हैं, उन सभी स्कूलों में रिजल्ट Committee की ओर से तैयार किया गया हैं |
12वीं की परीक्षा को लेकर भी प्रक्रिया तेज की गई
राजस्थान राज्य में सभी स्कूलों की ओर से 12वीं Board Exam के Result को लेकर भी अब प्रक्रिया तेज कर दी गई है | 30 June 2021 तक सभी स्कूलों को छात्रों के 11वीं के अंक तथा Result का Final Schedule भी तैयार करना होगा और फिर Practical तथा Project Marks भी 5 जुलाई तक Upload करने होंगे | क्योंकि जितना जल्दी यह अंक Upload किए जाएंगे तो उतना ही जल्दी आगे Committee के लिए भी आसान रहेगा, और छात्रों को भी अपने Result को लेकर ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा |
ठीक इसी प्रकार स्कूलों को 8 जुलाई से पहले पहले 12वीं बोर्ड की परीक्षा के अंक Board Website पर Upload करने होंगे और फिर 31 जुलाई तक 12वीं की परीक्षा के परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी | अगर Board के द्वारा यह तारीख आगे बढ़ाई जाती हैं, तो सभी छात्रों को इसके बारे में पहले ही सूचित कर दिया जाएगा | लेकिन सूत्रों के मुताबिक तो यही पता चला है कि, यह तारीख बिल्कुल Final है |
