Shark Tank के जज ने जिसका उड़ाया था मजाक, ओरल हाइजीन ब्रांड Sippline का अशनीर ग्रोवर ने उड़ाया था मजाक, Shark Tank Show में रिजेक्ट होने के बाद भी Sippline ने नहीं हारी हिम्मत, Shark Tank Show का दूसरा Season जल्द शुरू होगा |

भारत में बहुत लोग ऐसे हैं, जो अपना खुद का व्यवसाय या काम तो खोलना चाहते हैं l लेकिन पैसे ना होने के कारण उनके सपने अधूरे ही रह जाते हैं l लेकिन जब से Shark Tank Show शुरू हुआ है, तभी से ऐसे लोगों में एक उम्मीद की किरण जगी है l दरअसल शार्क टैंक शो के द्वारा ऐसे लोग जिनके Business Plan दमदार है,

लेकिन पैसे ना होने के कारण वह अपने प्लान के मुताबिक काम नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे लोगों के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए शार्क टैंक शो के जज की ओर से इन्वेस्टमेंट की जाएगी l लेकिन यह इन्वेस्टमेंट तभी की जाएगी यदि व्यक्ति अपने बिजनेस प्लान और बिजनेस से Shark Tank के जज को खुश कर दें l

Shark Tank India Season-2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Shark Tank के पहले सीजन में कुछ लोग ऐसे देखे गए हैं, जिनके प्रोडक्ट और बिजनेस प्लान जज को काफी पसंद आए हैं और उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए भी इन्वेस्टमेंट की है l लेकिन दूसरी और कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके प्रोडक्ट के कारण खरी-खोटी भी सुनाई गई है l

इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको एक ऐसे ही कंटेस्टेंट के बारे में बताने वाले हैं, जिनके प्रोडक्ट का sharm टैंक शो में मजाक बनाया गया था, लेकिन आज उनके प्रोडक्ट को दुबई में पसंद किया जा रहा है l चलिए पूरी जानकारी जानते हैं l

Shark Tank के किसी भी जज ने नहीं की थी ओरल हाइजीन ब्रांड Sippline में इन्वेस्टमेंट

जिस किसी दर्शक ने भी Shark Tank India Season 1 देखा होगा, तो उन्होंने शो में आए रोहित वॉरियर को तो देखा ही होगा l रोहित वॉरियर भी अन्य कंटेस्टेंट की तरह अपने प्रोडक्ट, बिजनेस को प्रमोट करने आए थे l रोहित वॉरियर ओरल हाइजीन ब्रांड Sippline के Co- Founder है l इनके द्वारा बनाया गया प्रोडक्ट काफी खास है l

जैसे हम कहीं पर भी जाते हैं, तो ग्लास या फिर Mug में हम कुछ भी पीते हैं l हमें यह नहीं पता होता कि इस Cup में पहले कितने लोगों ने कुछ ड्रिंक किया होगा l पहले से इस्तेमाल किए गए ग्लास से संक्रमण का खतरा रहता है इसलिए इनके द्वारा एक ऐसे प्रोडक्ट को बनाया गया था जिसे ग्लास वा कप पर लगा कर संक्रमण से बचा जा सकता है l

Shark Tank India की जज बनी राजू की मां

इनके प्रोडक्ट का नाम ड्रिंकिंग शील्ड है l रोहित वॉरियर के द्वारा काफी अच्छी तरीके से Shark Tank Show के सभी जज के सामने प्रेजेंटेशन की थी l लेकिन इनके बिजनेस प्लान में किसी भी जज ने इन्वेस्टमेंट नहीं की थी l

ओरल हाइजीन ब्रांड Sippline का अशनीर ग्रोवर ने उड़ाया था मजाक

रोहित वॉरियर के द्वारा जब अपने प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी गई, तो सभी जज इनके प्रोडक्ट से ज्यादा इंप्रेस नहीं हुए थे l खासकर भारत पे के को फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने प्रोडक्ट का काफी मजाक भी उड़ाया था l इन्होंने सिप्लिन के को फाउंडर रोहित से यह भी कह दिया था कि भाई तू यह क्या कर रहा है और ऐसे प्रोडक्ट बनाकर करना क्या चाहता है l

YouTube पर देखें

अशनीर ग्रोवर ने रोहित के बनाए गए प्रोडक्ट पर नेगेटिव कमेंट भी कर दिया था l शो की जज नमिता थापर ने रोहित से यह पूछा था कि क्या ऐसा प्रोडक्ट किसी ने पहले बनाया है, तो इस पर अशनीर ग्रोवर ने कहा था कि यह दुनिया का पहला और आखरी ऐसा प्रोडक्ट है l वही शो के दूसरे जज अमन गुप्ता ने भी इनके प्रोडक्ट को यूजलेस बता दिया था l जिसे देख दर्शकों को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा था l

लेकिन कहते हैं ना कि कोशिश कभी भी बेकार नहीं जाती है l ऐसा ही कुछ रोहित वॉरियर के साथ भी हुआ है l हाल ही में ही इन्हें The Hotel Show Dubai 2022 में अपने Product को प्रमोट करने का मौका मिला है l

Reject होने के बाद भी ओरल हाइजीन ब्रांड सिप्लिन के को-फाउंडर ने नहीं हारी हिम्मत

Shark Tank Show से रोहित वॉरियर को कुछ मदद तो नहीं मिली थी l लेकिन उन्होंने इस रिजेक्शन से हार नहीं मानी l अपने प्रोडक्ट को दुबई तक ले जाने का प्लान बनाया l दुबई में हर वर्ष हॉस्पिटैलिटी और होटल से जुड़े प्रोडक्ट को लॉन्च करने का मौका दिया जाता है l इस बार रोहित वॉरियर के प्रोडक्ट को दुबई में काफी अच्छा रिस्पांस मिला है l

Shark Tank India Judges Education

इससे यह साबित हो गया है कि यदि आपको अपने ऊपर भरोसा है तो आप अपनी मंजिल तक कभी ना कभी जरूर पहुंच सकते हैं l किसी भी जज ने यह नहीं सोचा होगा कि Shark Tank से रिजेक्शन के बाद रोहित वॉरियर के प्रोडक्ट को Global Platform पर नई पहचान मिलेगी l

Shark टैंक के season 1 को लोगों ने बहुत प्यार दिया है l अब सीजन 2 की शुरुआत होने वाली है l जो भी व्यक्ति Shark Tank के जरिए अपने बिजनेस प्लान को आगे तक ले जाना चाहता है वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं l