Pan Card और Aadhar Card से Online Fraud के मामले बढ़े, Pan Card और Aadhar Card से लगातार फ्रॉड हो रहे है, बैंक लोन के नाम से ठगी के मामले सामने आ रहे है, अगर आप भी Online Fraud से बचना चाहते है तो पोस्ट पूरा पढ़े l

क्या आप जानते हैं आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड के आधार पर जाली रूप से लोन लिया जा सकता है। जी हां, देशभर से ऐसे कई सारे मामले सामने आ रहे हैं, जहां पर लोगों के पैन कार्ड तथा आधार कार्ड के ऊपर गलत तरीके से लोन उठाया गया है।

 यह ठगी लोगों के सामने जब आती है, जब वह बैंक में अपनी जरूरत के लिए लोन लेने जाते हैं। तो Bank वाले यह कहते हैं, कि आपके नाम से तो पहले ही लोन लिया हुआ है। ऐसे में लोग घबरा जाते हैं, आखिर यह लोन कोई कैसे ले सकता है?

आइए आज की पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस फ्रॉड से बच सकते हैं l साथ ही अगर आपके साथ यह Fraud हो जाता है, तो आपको क्या करना चाहिए। चलिए पोस्ट की शुरुआत करते हैं।

Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

पिछले 6 महीनों मे 15,000 से ज्यादा लोग हो चुके हैं, ठगी का शिकार।

आप यह बात सुनकर चौक जाएंगे कि पिछले 6 महीनों में लगभग 15000 लोग लोन के फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं। जहां पर उनके पैन कार्ड तथा आधार कार्ड पर गलत तरीके से लोन लिया गया है। जब उनको पता चलता है, कि उनके नाम पर पहले से लोन है, तो उनको यह नहीं जानकारी होती कि क्या करना चाहिए।

FasTag Fraud का वीडियो हुआ वायरल

Check Bounce से संबंधित सरकार लाने जा रही है नया नियम

Online Fraud From Pan Card And Aadhar Card

क्योंकि लोग लोन के बारे में सुनकर डर जाते हैं। ऐसे में लोगों को अपना संयम नहीं खोना चाहिए। ऐसी जालसाजी होने पर आप बहुत सारे काम कर सकते हैं, जिससे आपके ऊपर यह लोन हट सकता है। आइए जानते हैं कि अगर आपके ऊपर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से लोन लिया गया है, तो आपको क्या करना चाहिए?

फ्रॉड होने पर तुरंत यह काम करें l

अगर आपको पता चलता है कि आपके Pan Card तथा आधार कार्ड पर किसी ने लोन ले रखा है, तो आप CIBIL के टोल फ्री नंबर 02261404300 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा चाहे तो आप सिबिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी बना सकते हैं। Official website पर आईडी बनाने के बाद इसमें पता चल जाएगा कि आप के नाम से अगर लोन है, तो उसे लोन देने वाली संस्था का नाम आपकी ID पर आ जाएगा।

अगर आपके साथ फ्रॉड हो जाता है, तो आपको तुरंत सिबिल को बताना होगा कि मेरे साथ ऐसा फ्रॉड हो गया है। आपकी दी गई application पर सिबिल संबंधित बैंक से जानकारी लेगा, कि इस व्यक्ति के नाम पर लोन लिया गया है क्या यह सही है या गलत है।

आपकी सभी जरूरी जानकारी को चेक किया जाएगा। अगर आपके नाम से लोन गलत रूप से हुआ है, तो इसको आपकी आईडी से हटा दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में 10 दिन लगेंगे।

 कई बार ऐसा होता है कि Loan आपकी आईडी प्रूफ पर ही दे दिया जाता है। यानी धोखे से आपका आईडी प्रूफ कहीं से ले लिया जाता है। जब आपको यह जानकारी होती है कि आप के नाम पर गलत तरीके से लोन है, तो आप उस बैंक को ईमेल के माध्यम से यह बता सकते हैं।

अगर बैंक के द्वारा फिर भी आप के नाम से लोन नहीं हटाया जाता है, तो आप फिर कानून की प्रक्रिया अपना सकते हैं। जिसमें आप Bank के खिलाफ केस दर्ज कर सकते हैं कि कैसे मेरे नाम से लोन जारी कर दिया है जबकि यह लोन मैंने लिया ही नहीं है।

अपने Cibil Score को लगातार Check करते रहे।

  • आप भी यह सोच रहे होंगे कि हम को कैसे पता चलेगा कि हमारे नाम से लोन है या नहीं। इसके लिए आपको समय-समय पर अपने सिबिल स्कोर को चेक करते रहना होगा।

  • CIBIL score आप सिबिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। जहां पर आपको अपना सिबिल स्कोर दिखाई देगा।

  • सिबिल स्कोर से व्यक्ति का बारे में पता चल जाता है, कि आपके अकाउंट की स्थिति कैसी चल रही है।

  • अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा नहीं है, तो आप कस्टमर केयर पर कॉल करके इस बारे में बात कर सकते हैं।

  • जिससे अगर आपके नाम पर कोई लोन होगा, तो इस बारे में पूरी जानकारी आपको पता चल जाएगी।

  • Customer call पर कॉल करने पर आपको यह भी पता चल जाएगा कि अपना सिबिल स्कोर कैसे अच्छा करें। क्योंकि आजकल सभी बैंक सिबिल स्कोर के आधार पर ही अपने कस्टमर को लोन देते हैं।

अनाधिकृत ऑनलाइन ऐप डाउनलोड करने से बचें।

आपको किसी भी ऐसे Application को अपने मोबाइल में डाउनलोड नहीं करना है, जिसके बारे में आपको कोई जानकारी नहीं है। बेवजह के ऐप्स आपकी सभी जानकारी मोबाइल से ले लेते हैं। साथ ही कभी-कभी आपके पास ऐसा लिंक भी आ जाता है, जिस पर आपको click नहीं करना चाहिए।

अगर कोई अनजान व्यक्ति भी आपसे किसी ऐप को डाउनलोड करने या किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहता हैं, तो आपको उसकी बात बिल्कुल भी नहीं माननी है। आपको केवल Google Play Store से ही ऐप डाउनलोड करने हैं। आपकी सुरक्षा ही आपका बचाव है।

अब तक 1,74,013 मामले दर्ज हो चुके हैं l

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने हाल में रिपोर्ट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि 2021 में कुल 1,74,013 मामले ऑनलाइन फ्रॉड या ठगी के आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1,52,073 मामले पैन कार्ड तथा आधार कार्ड पर जालसाजी से लोन के आए हैं।

भूल कर भी 5G सिम अपग्रेड करने वाली Link पर क्लिक ना करें 

PNB ने शुरू की WhatsApp Banking Service

पिछले साल 2020 में जालसाजी के ऐसे 1,45,745 मामले आए थे। यानी पिछले साल से कहीं ज्यादा इस साल ऐसे Fraud के मामले सामने आए हैं। जिनमें सबसे ज्यादा मामले यूपी तथा बिहार से हैं। यानी यहां के लोगों द्वारा ज्यादातर ऐसे लोन लिए गए हैं।