75 वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत सरकार मना रही है आजादी का अमृत महोत्सव, भारत पुरी दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत एक ऐसा देश है। जहां पर लोग अलग-अलग भाषा बोलते हैं। अलग-अलग धर्म से आते हैं। यही तक ही नहीं लोग अलग-अलग संस्कृति के हैं। लेकिन फिर भी भारत के लोग एकता में रहते हैं।

15 अगस्त 1947 को भारत देश अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ था। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के तौर पर बना रही है। आजादी के 75 साल का यह जश्न 12 मार्च 2022 से शुरू हो गया था। जो 75 हफ्तों तक चलेगा। 15 अगस्त 2023 को गणतंत्र दिवस पर अमृत महोत्सव का समापन होगा।

क्यों इतना खास है, आजादी का यह अमृत महोत्सव

आजादी का यह अमृत महोत्सव हमारे लिए बहुत important है। आजादी का महोत्सव मनाने का सौभाग्य हमें ऐसे ही प्राप्त नहीं हुआ है। बल्कि आजादी के लिए हमें बहुत सी मुसीबतों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

हम सभी लोग जानते हैं कि जब हमें आजादी मिली तो हमें बंटवारे का सामना भी करना पड़ा था। बंटवारे के दौरान बहुत से ऐसे लोग थे जिन्होंने अपना घर छोड़ना पड़ा था। हालांकि वे घर नहीं छोड़ना चाहते थे।

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

लेकिन फिर भी उन्होंने मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा। इस तरह देश को आजादी मिली। आजादी दिलाने में भारतीय महापुरुष महात्मा गांधी का बहुत बड़ा योगदान था। महापुरुषों में महात्मा गांधी के साथ-साथ सरदार वल्लभभाई पटेल और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी भारत को अखंडता दिलाने में बहुत बड़ी अहम भूमिका निभाई। हमारे देश के डेवलपमेंट और खुशहाली के लिए इन लोगों ने बहुत सारे महान काम किए हैं।

On the occasion of 75th anniversary

महात्मा गांधी ने भी नमक कानून, दांडी यात्रा जैसे आंदोलन किए तब जाकर कहीं हम भारतीय आजाद हुए। महात्मा गांधी ने 12 मार्च को नमक सत्याग्रह आंदोलन किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसी को लेकर 12 मार्च 2022 को महोत्सव की शुरुआत की। यह आजादी का अमृत महोत्सव देश के महापुरुष महात्मा गांधीजी को समर्पित है।

अमृत महोत्सव का क्या उद्देश्य है

आजादी के बाद भारत में विकास करना बहुत ही बड़ी चुनौती थी। अंग्रेजों के शासन के दौरान भारत की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब हो चुकी थी। जब उस समय अंग्रेज भारत में व्यापार करने के उद्देश्य से आए थे, तब भारत की अर्थव्यवस्था पूरी विश्व की अर्थव्यवस्था का 23 से 25% हिस्सा थी और 20 दशक बाद जब हमें आजादी प्राप्त हुई l

यानी कि 1947 में तब विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी 2 से 3% ही रह गई थी। इससे समझ सकते हैं कि अंग्रेजों ने भारत की अर्थव्यवस्था को कितनी बुरी तरह से बर्बाद कर दिया था।

यहां से उभरना भारत देश के लिए मुश्किल था लेकिन हमारे देश ने हार नहीं मानी और लगातार संघर्ष किया। अब हमारा देश से अपने एक अलग ही मुकाम पर पहुंच चुका है और बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। भारत देश चिकित्सा टेक्नोलॉजी और भी बहुत सारे क्षेत्र में और देशों से आगे निकल चुका है।

जब भारत गुलाम था, तो भारत के वीर महापुरुषों ने भारत को अंग्रेजों के चंगुल से निकाला और देश को आजादी दिलाई। उन सभी वीर शहीदों के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव का आयोजन किया है। भारत के हर नागरिक को इस अमृत महोत्सव के जरिए, भारत के वीर शहीद और उनके बलिदान के बारे में पता चल पाएगा।

अमृत महोत्सव पर कैसा कार्यक्रम होगा

आजादी का यह महोत्सव किसी स्पेशल people, religon या caste के लिए नहीं है। बल्कि यह पूरे भारत देश के लिए एक समान है। यह महोत्सव पूरे 75 सप्ताह के लिए चलाया जा रहा है। हर सप्ताह में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के मन में देश के लिए श्रद्धा और प्रेम को जगाया जा रहा है। आजादी का यह अमृत महोत्सव 12 मार्च 2022 से शुरू हुआ था। और अगले स्वतंत्रता दिवस यानी कि 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।

आजादी का अमृत महोत्सव सभी सरकारी संस्थान पर बड़ी ही धूमधाम से celebrate किया जा रहा है। इसके महत्व को लोगों को बताने के लिए जगह जगह पर रैलियां भी निकाली जा रही है। जितने भी भारत देश में सरकारी जगह है। वहां पर पूरे सम्मान के साथ भारत के तिरंगे को लहराया जाएगा। स्कूल के बच्चे भी अपने स्कूल में अमृत महोत्सव की धूम धाम से तैयारी कर रहे है और बहुत सारे स्कूल तो सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रहे हैं।

भारत ने आजादी से अमृत महोत्सव तक क्या-क्या उपलब्धि प्राप्त की

आजादी से लगाकर भारत ने अब तक काफी fast growth की है। उस समय भारत आजाद हुआ उस समय भारत की GDP भी 2-3% थी। जोकि अब 7% से भी ऊपर कूद चुकी है। आजादी से लेकर अमृत महोत्सव तक के पीरियड में भारत ने बहुत सारी उपलब्धि प्राप्त की।

इस में भारत ने दिन दुगुनी और रात चौगुनी growth की है। इसी टाइम पीरियड के दौरान भारत एक मजबूत लोकतंत्र वाला देश बना। आज भारत एक मजबूत arm force के साथ एक आत्मनिर्भर देश बन चुका है।

भारत देश ने आजादी से लेकर अमृत महोत्सव तक के टाइम पीरियड के बीच में नई-नई उपलब्धियां हासिल की। जिनके बारे में हम आपको इस पोस्ट में डिटेल से बताते हैं।

  • 1948– भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पहली बार लंदन में खेले जा रहे ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।

  • 1949– रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का पूरी तरह से राष्ट्रीयकरण किया गया।

  • 1950– भारत में गणराज्य की स्थापना हुई और देश का संविधान लागू हुआ। इसके अलावा इंडियन रेलवे का भी राष्ट्रीयकरण हुआ।

  • 1951– पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ, पहली बार भारत ने एशियन गेम्स की मेजबानी की, पहली बार इंडिया में आईआईटी को स्थापित किया गया।

  • 1952– पहली बार independent india का पार्लियामेंट में joint session बुलाया गया।

  • 1953– एयर इंडिया को राष्ट्रीयता मिली।

  • 1954– देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न और पद्म विभूषण की starting हुई।

  • 1955– पहली बार देश में कंप्यूटर लांच किया गया।

  • 1956– पहली बार भारत की पुरुष हॉकी टीम ने मेलबर्न में खेले जा रहे ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीता।

  • 1957– कश्मीर में भारत के विलय होने को हरी झंडी दिखाई गई।

  • 1962 – देश की फुटबॉल टीम ने पहली बार एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता

  • 1963– भाखड़ा नांगल परियोजना पूरी हुई, भारत का पहला रॉकेट एक्सपेरिमेंट सक्सेस हुआ।

  • 1964– देश में पहली बार जेट ट्रेनर HJT-16 पर एक्सपेरिमेंट सफल हुआ और उसने उड़ान भरी।

  • 1965– देश में हरित क्रांति को शुरू किया गया।

  • 1966– देश में पहली बार किसी महिला को प्रधानमंत्री बनाया गया जिनका नाम इंदिरा गांधी था, रीता फारिया miss universe बनने वाली पहली भारतीय बनी।

  • 1967– जाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम प्रेसिडेंट के रूप में बने, फेमस सितार बजाने वाले पंडित रवि शंकर को ग्रैमी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

  • 1968– शत्रु संपत्ति के रूप में एक नया कानून बनाया गया, गोल्ड को खरीदने और बेचने पर पर government का कंट्रोल हुआ।

  • 1969– देश के अंतरिक्ष के ऑर्गेनाइजेशन इसरो(ISRO) को स्थापित किया गया।

  • 1970– देश में सफेद क्रांति की शुरुआत हुई, देश में पहली बार वायु विमान मिग-21 को बनाकर एयरफोर्स में शामिल किया गया।

  • 1971– भारत ने बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने में सहायता की। और फिर नए बांग्लादेश का निर्माण हुआ।

  • 1972– पूरे देश में पिन कोड की starting हुई।

  • 1973– पेड़ पौधे वनस्पति बचाने के लिए चिपको आंदोलन की शुरुआत की गई, प्रोजेक्ट टाइगर को भी शुरुआत मिली।

  • 1983– इंडिया ने पहली बार वर्ल्ड कप पर कब्जा किया।

  • 1984– राकेश शर्मा भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बने।

  • 1985– देश की बेहतरीन यूनिवर्सिटी इग्नू (IGNOU) को स्थापित किया गया, पार्लियामेंट में terrorism (TADA) निरोधी नियम को हरी झंडी दिखाई गई।

  • 1986– प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अगुवाई में Consumer conservation विधेयक पार्लियामेंट में पास हुआ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई गई, Asian games में पीटी उषा ने रचा इतिहास।

  • 1987– सुनील गावस्कर टेस्ट मैच में भारत के पहले 10000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, गोवा को भारत के 25 वे राज्य के रूप में एक्जिस्टेंस मिली।

  • 2001–सर्व शिक्षा अभियान की पहल हुई।

  • 2002– स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की स्टार्टिंग हुई, मैरीकॉम ने बॉक्सिंग में पहला गोल्ड मेडल जीता।

  • 2003 – सानिया मिर्जा डबल ट्रॉफी जीतने वाली पहली भारतीय बनी।

  • 2004– भारत ने पहला टेस्ट मुकाबला जीता।

  • 2005– इंफॉर्मेशन के राइट्स के लिए कानून को बनाया गया।

  • 2006– परिमार्जन नेगी अंतरराष्ट्रीय शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने वाले पहले एशियन बने।

  • 2007– देश में पहली बार किसी महिला प्रतिभा सिंह पाटिल को राष्ट्रपति बनाया गया।

  • 2008– इंडियन शूटर अभिनव बिंद्रा ने पहली बार शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता।

  • 2017– भारत में गुड्स एंड सर्विस टैक्स जीएसटी (GST) की शुरुआत हुई।

  • 2018– इंडियन रेलवे ने मात्र 69 दिनों में ही डीजल इंजन को इलेक्ट्रिक इंजन में चेंज किया।

  • 2019– इंडियन एयरफोर्स ने बालाकोट में एअर स्ट्राइक की।

  • 2020– देश की पहली किसान रेल की शुरुआत हुई ।,

  • 2021– Tokyo Olympics में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता, हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स बनी।