Oil India में 10th Pass के लिए विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, Oil India Limited Company में ITI डिप्लोमा धारियों के लिए विज्ञप्ति निकली हुई है, आवश्यक पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी दिनांक 23 सितम्बर 2021 तक आवेदन करे, अधिक जानकारी देखे-https://www.oil-india.com/current_opennew.aspx
जिन छात्रों ने 10वीं की हुई है, उनमें से बहुत से छात्र ऐसे भी होते हैं, जो 10वीं कक्षा पास करने के पश्चात सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखते हैं | बहुत से बच्चे तो 10वीं कक्षा पास करने के पश्चात ITI Course कर लेते हैं, क्योंकि ITI करने के पश्चात नौकरियों के काफी अधिक अवसर निकलकर सामने आते हैं | काफी ज्यादा प्राइवेट और सरकारी कंपनियां ऐसी हैं, जो ITI किए हुए छात्रों को काफी अच्छी सैलरी की नौकरियां दे देती हैं |
मगर छात्र इस काबिल होने चाहिए। हमारे देश में हर साल 7 से 8 बार अलग-अलग सरकारी कंपनियों के द्वारा ITI किए हुए छात्रों के लिए अलग-अलग Department में नौकरियां निकाली जाती हैं | हर एक कंपनी में ITI पास छात्रों के लिए नौकरियां उपलब्ध रहती हैं, क्योंकि सभी व्यक्ति ITI अलग-अलग Trade से करते हैं ठीक इसी प्रकार Oil India Limited Company के द्वारा भी ITI किए हुए छात्रों के लिए सरकारी नौकरी निकाली गई हैं | यह भर्तियां अलग-अलग पदों पर निकाली गई हैं, जिसमें अलग-अलग Trade से ITI किए हुए छात्रों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा |
Oil India में 10th Pass के 535 पदों पर भर्ती निकली-
Oil India Limited Company के द्वारा Grade 3 कें 535 विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं | इन भर्तियों के तहत आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2021 से शुरू कर दी गई थी जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वह लगातार आवेदन कर रहे हैं | क्योंकि 23 सितंबर 2021 को आवेदन करने की आखिरी तारीख है, इसीलिए सभी उम्मीदवारों को जल्द ही आवेदन करना होगा | हम आपको बता दें कि Oil India Limited Company के द्वारा यह भर्तियां डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, शिवास नगर ( असम ) और अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में निकाली हैं |
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे
Various Type Vanacy details of Oil India Limited Company
Trade | POSTS |
इलेक्ट्रिशियन | 38 |
फिटर | 144 |
मोटर व्हीकल मैकेनिक | 42 |
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक | 40 |
टर्नर | 04 |
सिविल ड्राफ्ट्समैन | 08 |
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक | 81 |
मशीनिस्ट | 13 |
डीजल मैकेनिक | 97 |
Educational Qualification & Age Limit
ऑयल इंडिया लिमिटेड कंपनी के इन विभिन्न पदों पर जो कोई भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहता हैं, तो वह उम्मीदवार किसी अच्छे मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10 वीं पास होना चाहिए | जिस भी ट्रेड में उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके पास उस Trade का Certificate होना चाहिए | ITI में यदि कम से कम अभ्यार्थियों के अंक 55% है तभी वह आवेदन कर सकता हैं |

Age Limit
इन पदों के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त OBC Caste के उम्मीदवारों को आयु में 3 साल की छूट दे दी जाएगी और SC-ST Caste तथा EWS Category के उम्मीदवार 35 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं |
Application Fee & Salary details
Oil India Limited Company के द्वारा निकाले गए इन विभिन्न पदों की भर्तियों के तहत आवेदन करने वाले General Caste तथा OBC Category के उम्मीदवारों को ₹200 आवेदन शुल्क देना होगा | इसके अतिरिक्त sc-st, EWS, Ex Servicemen तथा Disabled Persons के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है वह निशुल्क आवेदन कर सकते हैं |
Salary
जो भी उम्मीदवार इन विभिन्न पदों पर नियुक्त किए जाएंगे तो उन्हें ₹26900 से लेकर ₹90000 तक तनख्वाह दी जाएगी, व्यक्तियों को उनके पद तथा अनुभव के आधार पर ही तनख्वाह दी जाएगी |
How to apply for Oil India Bharti 2021
इन पदों के तहत जो कोई भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहता हैं, तो वह ऑयल इंडिया लिमिटेड कंपनी की Official Website के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं l जो कोई उम्मीदवार Oil India Limited Company के द्वारा निकाले गए इन पदों के तहत अपने आप आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो वह अपने नजदीकी किसी भी Common Service Center के द्वारा भी आवेदन कर सकते हैं।
Selection Process of Oil India 2021
इन पदों के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को Computer Based Test देना होगा और उस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर ही उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा | मतलब कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में उम्मीदवारों के जितने भी अंक आते हैं उन्हीं के हिसाब से एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी l फिर मेरिट लिस्ट में जितने भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा तो उन्हें नियुक्ति पत्र देने के लिए बुला लिया जाएगा |
