Odisha में Teachers के 4619 पदों पर निकली भर्ती, Recruitment for the post of Contractual Hindi, Sanskrit and Physical Education Teachers in Odisha Govt, Directorate Secondary Education Odisha में Teacchers के विभिन्न विषयों के लिए विज्ञप्ति निकली हुई है, इच्छुक अभ्यर्थी 14 सितम्बर तक आवेदन करे |
हमारे देश में पिछले काफी लंबे समय से युवा सरकारी नौकरियों की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं | देश के हालात सही ना हो पाने के कारण पिछले काफी समय से भर्तियों को रोका हुआ था | लेकिन अब जैसे ही हमारे देश के हालात सुधर रहे हैं, तो इसी के साथ साथ सभी रुकी हुई भर्तियों के तहत आवेदन मांगे जा रहे हैं |
देश के जो युवा Government School में Teachers बनने की इच्छा रखते हैं, तो उनके लिए यह काफी बड़ी खबर होगी कि उड़ीसा में सरकारी स्कूल में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी हैं | यह भर्तियां Hindi, Sanskrit और Physical Education के विषय के लिए Teachers की की जाएगी | जो कोई भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है, तो वह अब ऑनलाइन आवेदन भी कर सकता हैं | ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही शिक्षक भर्ती की परीक्षा भी आयोजित करा दी जाएगी ताकि खाली पड़े हुए पदों को जल्द ही भरा जा सकें |
Odishaमें Teachersके 4619 पदों पर भर्ती
उड़ीसा में शिक्षक भर्ती के तहत 4619 पदों पर भर्तियां निकाली गई है, इन भर्तियों के तहत 23 अगस्त 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है | जो कोई भी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करके सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो वह लगातार आवेदन भी कर रहे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 14 सितंबर शाम 6:00 बजे तक का समय दिया गया है |
इसीलिए 14 सितंबर से पहले पहले सभी इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा | हम तो यही कहेंगे की इच्छुक उम्मीदवारों को 14 सितंबर से 4 से 5 दिन पहले ही आवेदन कर देना चाहिए | क्योंकि यदि हम दिन के दिन आवेदन करने जाते हैं तो वेबसाइट पर ट्रैफिक भी ज्यादा हो जाता है, जिसकी वजह से आपका आवेदन अधूरा ही रह जाता हैं | उड़ीसा शिक्षक भर्ती के तहत लिखित परीक्षा अक्टूबर तक आयोजित कर दी जाएगी | इस भर्ती के तहत Sanskrit Teacher के 1304 पद physical Education Teacher के 1260 पद तथा Hindi Teacher के 2055 पदों पर भर्तियां होनी हैं |
इन Subjectsके शिक्षक आवेदन कौन कर सकेंगे
इन पदों के तहत आवेदन करने वाले आवेदक अलग-अलग हैं जैसे कि Hindi Teacher, Sanskrit Teacher और Physical Education Teacher l हम इन तीनों के लिए ही पात्रता आपको बता देते हैं।
फिजिकल एजुकेशन टीचर (Physical Education Teacher)
जो आवेदक Physical Education Teacher के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो उनके पास किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में से 12वीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए l उनके 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए और इसी के साथ-साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से C.P.Ed, B.P.Ed या M.P.ED किया हुआ होना चाहिए |
संस्कृत शिक्षक (Sanskrit Teacher)
संस्कृत शिक्षक के लिए आवेदन देने वाले आवेदकों के पास संस्कृत विषय में की हुई ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए | ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होने चाहिए, SC-ST जाति और PWD के आवेदकों को अंको में 5% तक की छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त संस्कृत शिक्षक के लिए NCTE के द्वारा शिक्षा शास्त्री कोर्स संस्कृत में भी किया हुआ होना चाहिए |
हिंदी शिक्षक (Hindi Teacher)
हिंदी शिक्षक के लिए आवेदन देने वाले छात्रों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और ग्रेजुएशन की डिग्री हिंदी विषय में होनी चाहिए | ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है मगर sc-st तथा PWD के आवेदकों को अंकों में 5% तक की छूट दी जाएगी |
Age Limit & Application Fee
जो कोई भी उम्मीदवार उड़ीसा शिक्षक भर्ती 2021 के तहत आवेदन देना चाहता है तो उसकी उम्र 21 वर्ष से लेकर 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए l इसके अतिरिक्त जिन जातियों को आयु में छूट दी जाती है उन्हें मापदंडों के हिसाब से आयु में छूट दी जाएगी-
आवेदन शुल्क
सामान्य जाति तथा ओबीसी जाति के लिए आवेदन शुल्क | ₹600 |
SC-ST तथा पीडब्ल्यूडी श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क | ₹400 |
Note : इस आवेदन का भुगतान उम्मीदवार अपने आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं | ऑनलाइन मतलब कि Net Banking, UPI या Credit Card, Debit Card के माध्यम से भी Application fee को जमा कराया जा सकता हैं |
Selection Process of Odisha Teachers Bharti
उड़ीसा शिक्षक भर्ती 2021 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को Computer Based Test के आधार पर नौकरियां दी जाएगी। भर्ती की परीक्षा में उम्मीदवारों के जितने भी अंक आते हैं उन्हीं अंकों के हिसाब से Merit List तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा |
How to apply for Odisha school Teachers Bharti 2021
उड़ीसा शिक्षक भर्ती 2021 के तहत जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, तो वह Official Website के माध्यम से आसानी से आवेदन दे सकते हैं l मगर याद रहे कि उन्हें 14 सितंबर शाम 6:00 बजे से पहले इन पदों के तहत आवेदन करना होगा |
