NTA UPCET परीक्षा तिथि घोषित हुई, Uttar Pradesh CET परीक्षा 5 और 6 सितम्बर 2021 को होगी, UPCET परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द वेबसाइट पर अपलोड होंगे, UP Common Entrance Test परीक्षा सितम्बर माह में, अधिक जानकारी देखे-https://upcet.nta.nic.in/

पिछले काफी लंबे समय से अभ्यार्थी परीक्षाओं का इंतजार कर रहे थे | ऐसी बहुत सी परीक्षाएं थी जो कोरोनावायरस की वजह से काफी लंबे समय से अटकी पड़ी थी, क्योंकि सरकार ने राज्य में कोरोनावायरस के खतरे को कम करने के लिए सभी परीक्षाओं को कुछ दिनों के लिए टाल दिया था | अब ऐसे में लाखों छात्र ऐसे हैं,

जो काफी लंबे समय से परीक्षाओं का इंतजार कर रहे थे उनमें से कुछ ऐसे छात्र भी हैं, जो UP CET Exam का इंतजार कर रहे थे | इस प्रकार के उम्मीदवारों के लिए अब काफी अच्छी खबर सामने आई है, जो कि National Testing Agency के द्वारा अपनी Official Website पर जारी की गई हैं |

UP CET परीक्षा सितम्बर माह में-

 National Testing Agency के द्वारा अपनी Official Website पर एक Notification जारी किया गया हैं जिसके माध्यम से उन्होंने Uttar Pradesh Common Entrance Test जिसे UP CET भी कहा जाता है, इसकी परीक्षा की घोषणा की हैं | National Testing Agency के द्वारा जारी किए गए Notification के अनुसार यह परीक्षा 5 और 6 सितंबर को आयोजित की जाएगी |

UPCET Exam 2021 News

हम आपको बता दें कि यह परीक्षा जून में होनी थी | लेकिन जून में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखकर इस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था और अब फिर से इस परीक्षा की तिथि की घोषणा की गई है | PG और UG में दाखिला लेने के लिए परीक्षा दो अलग-अलग पारियों में आयोजित होगी | National Testing Agency के मुताबिक यह परीक्षा Online Mode में आयोजित की जाएगी |

Click here-NTA UPCET Official website

आज से पहले यह परीक्षा सिर्फ Online Mode में ही आयोजित की जाती थी, लेकिन अब की बार इस परीक्षा को Online Mode में आयोजित किया जा रहा हैं | ऐसा बताया जा रहा है कि अब इस परीक्षा की तारीख में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा, यह इस परीक्षा की अंतिम तारीख है इस तारीख को यह परीक्षा जरूर होगी |