NTA JEE Main 4 के Admit Card जल्द जारी होंगे, NTA द्वारा JEE Main-4 परीक्षा 26 अगस्त से 05 सितम्बर तक आयोजित करवाई जाएगी, JEE main चौथे चरण के प्रवेश पत्र जल्द जारी होंगे, परीक्षार्थी नाम के अनुसार भी अपना Admit card देख सकेंगे |
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए पिछले 2 वर्ष काफी कठिनाई से गुजरे हैं, क्योंकि करोड़ों की संख्या में विद्यार्थी ऐसे हैं, जो अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहे है और परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं | कोरोनावायरस के कारण किसी भी प्रतियोगी परीक्षा या फिर बोर्ड परीक्षा को करवाना विभाग के सामने एक बहुत ही मुश्किल काम था |
इसीलिए सभी प्रतियोगी परीक्षा एवं बोर्ड परीक्षाओं को Postponed किया गया था l हाल ही में ही अब कोरोनावायरस के मामले बहुत कम आ रहे हैं | इसी वजह से सभी परीक्षाओं को संचालित किया जा रहा है | काफी भर्तियां जो विगत वर्षों में नहीं हो पाई थी, उनकी प्रक्रिया को अब शुरू कर दिया गया है |

JEE Main की अंतिम चरण की परीक्षाएं काफी लंबे समय से नहीं हो पाई थी इसी वजह से विभाग के द्वारा JEE Main-4 की परीक्षा 26 अगस्त 2021 से 6 सितंबर 2021 के मध्य प्रस्तावित की जाएगी | बीआर्क और बीई‐बीटेक दोनों परीक्षाओं को चौथे चरण में आयोजित किया जाएगा | सूत्रों के मुताबिक JEE Main-4 चरण की परीक्षा में शामिल होने के लिए 68000 से भी अधिक परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है | आपकी जानकारी के लिए बता दे वैसे तो चौथे चरण में 7.50 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं | 68000 ऐसे परीक्षार्थी हैं जिन्होंने अपना नया पंजीकरण करवाया है |
करियर काउंसलर अमित आहूजा ने प्रवेश पत्र एवं चौथे चरण के बारे में दी है अहम जानकारी
करियर काउंसलर अमित आहूजा ने यह जानकारी साझा की है, कि 26 ,27, 31 एवं 1 सितंबर, 2 सितंबर को परीक्षाएं संचालित की जाएंगी | करियर काउंसलर अमित ओझा के द्वारा यह जानकारी साझा की गई है, कि परीक्षार्थी अपना Admit Card परीक्षा से कुछ दिन पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं |
Click here-NTA JEE Main Official website
इसके लिए परीक्षार्थी अधिकारिक वेबसाइट का विजिट करते रहें l मुख्य बात यह है कि NTA के द्वारा प्रवेश पत्र के बारे में अभी कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं बताया गया है l JEE Main-4 चरण की परीक्षा में परीक्षार्थी भी ज्यादा है इसीलिए मुकाबला भी टक्कर का होने वाला है l सभी परीक्षार्थी अपनी तैयारी को अच्छे से करते रहे |

