RRB NTPC Documents Verification के लिए सूचना जारी हुई, RRB अजमेर ने NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों हेतु दस्तावेज सत्यापन की सूचना जारी की, आरआरबी अजमेर द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए टीमों को गठित किया गया है, 577 उम्मीदवारों को Documents Verification के लिए बुलाया गया है l
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड(RRB) अजमेर के द्वारा कमर्शियल अप्रेंटिस और स्टेशन मास्टर के पदों पर चयन प्रक्रिया अंतिम दौर में है। कुछ दिनों पहले ही आरआरबी अजमेर के द्वारा document verification नोटिस जारी किया गया था। जिसमें चयनित उम्मीदवारों को 16 अक्टूबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट भी होगा। जिसकी प्रक्रिया भी RRB Ajmer द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद शुरू कर दी जाएगी।
आरआरबी अजमेर द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए टीमों को गठित किया गया है। जिस में चयनित उम्मीदवारों के शैक्षणिक तथा अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इन documents को टीमों द्वारा अच्छी तरह चेक करने के बाद, उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल टेस्ट होने के बाद, उम्मीदवारों को जल्द ही आरआरबी अजमेर द्वारा पोस्टिंग दे दी जाएगी। आइए आरआरबी अजमेर द्वारा document verification के लिए जारी की गई प्रक्रिया को पोस्ट के माध्यम से देखते हैं।

RRB द्वारा लेवल 6 के लिए जारी किया गया नोटिस
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दे कि आरआरबी एनटीपीसी मे लेवल 6 मे commercial apprentice और स्टेशन मास्टर के विभिन्न पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाने हेतु हाल में नोटिस जारी किया गया है। जिस में चयनित उम्मीदवारों को 7 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा। यह डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन RRB Ajmer के द्वारा निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। जिसके लिए आरआरबी द्वारा कई टीमों को लगाया गया है।
सभी Shortlist किए गए उम्मीदवारों को आरआरबी अजमेर की ऑफिशियल वेबसाइट पर document verification e call letter को डाउनलोड करना होगा। जिसको उम्मीदवार के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि से 10 दिन पहले Official Website पर जारी किया जाएगा। बिना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ई कॉल लेटर के आने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
577 उम्मीदवारों को बुलाया गया है Documents Verification के लिए
आरआरबी अजमेर के द्वारा कमर्शियल अप्रेंटिस और station master के विभिन्न पदों के सापेक्ष 577 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक चलेगी। जिस में चयनित उम्मीदवारों के ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स का सत्यापन किया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सही पाए गए उम्मीदवारों को अगले दिन मेडिकल टेस्ट अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर के रेलवे Hospital में करवाया जाएगा।
Document Verification तथा मेडिकल टेस्ट के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा एक निर्धारित प्रक्रिया तय की गई है। यही प्रक्रिया सभी उम्मीदवारों के लिए अपनाई जाएगी। अगर उम्मीदवारों को कोई भी व्यक्ति misguide करता है। जैसे कि रेलवे में पैसा चल रहा है, मैं तुम्हारी पैसे देकर जॉब लगवा दूंगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पैसे लेते हैं। इत्यादि से संबंधित बोलने वाले व्यक्ति उम्मीदवार के साथ धोखा कर सकते हैं। इसलिए ऐसे किसी भी व्यक्ति के बहकावे में उम्मीदवार को नहीं आना है।
क्योंकि Railway के द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से की जाती है। जिसमें किसी भी तरह की गलत जानकारी उम्मीदवारों के लिए सही नहीं होगी। हाल में रेलवे द्वारा एक नोटिस भी जारी किया गया था, जिसमें यह बताया गया था, कि उमीदवार दलालों, बिचौलियों तथा पैसों में नौकरी लगवाने वाले गिरोह से सावधान रहें। जोकि भोले भाले उम्मीदवारों को नौकरी के नाम पर ठगते हैं।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को कौन-कौन से डॉक्यूमेंट ले जाने होंगे
सभी चयनित उम्मीदवारों को आरआरबी अजमेर के द्वारा document verification करवाने के लिए कुछ आवश्यक डाक्यूमेंट्स को ले जाना होगा। जिनकी जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अपने ऑफिशल नोटिस में की गई है। इन सभी डाक्यूमेंट्स मे से किसी एक भी डाक्यूमेंट्स के बिना, उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। आइए जानते हैं कौन कौन से documents उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए ले जाने होंगे।
Aadhar card
PAN card
Voter ID
Document verification E call letter
10th class marksheet and certificate
12th Class marksheet and certificate
Graduation marksheet and certificate
Any other educational marksheet and certificate
Caste certificate
Domicile certificate
Valid mobile number
2 Recent colorful passport size photograph
Valid signature
Valid email ID
RRB NTPC application form 2019
RRB NTPC candidate result score card
उम्मीदवारों को यह सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स लाने होंगे। ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स के साथ-साथ दो सेट सभी डाक्यूमेंट्स की photocopies भी लानी होगी।
RRB NTPC का मेडिकल टेस्ट कैसे होगा
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित उम्मीदवारों को अगले ही दिन मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें उम्मीदवारों की आंखों, colour blindness, ब्लड टेस्ट इत्यादि को देखा जाएगा। क्योंकि यह मेडिकल टेस्ट कमर्शियल अप्रेंटिस और स्टेशन मास्टर के लिए किया जा रहा है। इसलिए मेडिकल टेस्ट मे ज्यादा जोर आंखों पर दिया जाएगा। आइए जानते हैं, उम्मीदवारों के medical test में क्या क्या चेक किया जायेगा।
स्टेशन मास्टर के लिए उम्मीदवारों की डिस्टेंस विजन 6/9 होनी चाहिए। जो कि चश्मे के बिना मांगी गई है। जबकि नियर विजन 0.6 चश्मे के साथ और चश्मे के बिना होनी चाहिए।
इसके अलावा station master के पद के लिए उम्मीदवार की colour vision, Binocular vision, night vision और myopic vision आरआरबी के मापदंडों के अनुरूप होना चाहिए।
कमर्शियल अप्रेंटिस के लिए 6/9,6/12 चश्मे के साथ और चश्मे के बिना आंखों की दृष्टि मांगी गई है। लेकिन चश्मे का लेंस 4डी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। जबकि Near vision 0.6 बिना चश्मे के होना चाहिए। साथ ही Color Vision, Binocular vision, night vision और myopic vision भी सही होना चाहिए।
16 अक्टूबर के बाद चयनित उम्मीदवारों को दी जाएगी जॉइनिंग
बता दे कि आरआरबी एनटीपीसी के लिए नोटिफिकेशन 28 February 2019 को निकला था। जिसके लिए सीबीटी स्टेज वन की परीक्षा 28 December 2020 से 31 July 2021 तक पूरे भारत में रेलवे द्वारा विभिन्न exam centre पर कराई गई थी। उसके बाद कोरोना काल की वजह से इसके रिजल्ट में देरी हुई।
जिस वजह से आरआरबी एनटीपीसी स्टेज वन का रिजल्ट 30 मार्च 2022 को जारी किया गया। जिस में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को RRB NTPC Stage 2 Exam के लिए 12 अगस्त 2022 तक बुलाया गया।
RRB NTPC स्टेज 2 का रिजल्ट जारी किया गया था। जिसके बाद विभिन्न पदों के सापेक्ष आरआरबी एनटीपीसी का इंटरव्यू हुआ। इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
जिस में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। जिसमें सफलतापूर्वक पास होने वाले उम्मीदवारों को RRB NTPC 2019 मे शामिल पदों पर अंतिम रूप से चयनित कर लिया जाएगा।
Official Website- Click Here
