Rajasthan 3rd Grade Teachers Bharti 2013 में चयनितों का अब तक नहीं हुआ स्थायीकरण, वर्ष 2013 की तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती मे चयनित होने वाले Teachers को अब तक Probation Period वाला वेतन मिल रहा है, मई 2018 मे Teachers के साथ कोर्ट द्वारा न्याय किया गया, 2013 की भर्ती प्रक्रिया मे Selected third grade teachers को स्थाई नहीं किया गया है।

वर्ष 2013 में Third Grade Teacher की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग 900 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जानी थी। इन सभी शिक्षकों की भर्ती मार्च-अप्रैल 2015 में संपन्न हुई। लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया मे कुछ उम्मीदवारों को Result में हेर-फेर लगी। जिस वजह से वह अभ्यर्थी कोर्ट में चले गए।

Indian Army 49 (TES 10+2) Bharti 2022

राजस्थान सरकार निःशुल्क लैपटॉप के साथ 3 साल तक फ्री इंटरनेट का लाभ देगी

जिसके बाद कोर्ट ने 2013 की तृतीय श्रेणी टीचर की भर्ती प्रक्रिया को रिवाइज किया। इसके बाद कुछ ओर शिक्षकों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया। लेकिन आज तक भी इन सभी शिक्षकों को Permanent नहीं किया गया है। जिसका विरोध सरकार तथा जिला परिषद से बड़े पैमाने पर, यह सभी उम्मीदवार कर रहे हैं। चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

2013 मे शुरू हुई थी, तृतीय श्रेणी के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान सरकार द्वारा 2013 में तृतीय श्रेणी के शिक्षकों के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जिसमें 900 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जानी थी। लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को 2 साल का समय लगा।

मार्च-अप्रैल 2015 में जाकर इन शिक्षकों की नियुक्ति की गई। लेकिन कुछ उम्मीदवारों को इस भर्ती प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ी का अंदेशा हुआ, जिसको लेकर यह उम्मीदवार Rajasthan High Court में चले गए। हाई कोर्ट में हुई सुनवाई काफी लंबे समय तक चली। तब जाकर मई 2018 मे इन उम्मीदवारों के साथ कोर्ट द्वारा न्याय किया गया।

Confirmation of the selected in Rajasthan 3rd Grade Teachers Bharti 2013 has not happened yet

राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा सरकार को आदेश दिया गया, कि इन उम्मीदवारों को भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए। इस आधार पर अगले छह महीनों में इन उम्मीदवारों को नियुक्ति दे दी गई। लेकिन इतने साल बीत जाने के बाद भी आज तक 2013 की भर्ती प्रक्रिया मे third grade teacher को स्थाई नहीं किया गया है। जिसको लेकर इन चयनित अध्यापकों द्वारा लगातार सरकार और जिला परिषद के अधिकारियों से वार्ता की गई ताकि उनको स्थाई किया जा सके।

परिवीक्षा काल का मिल रहा है वेतन।

2013 की तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती मे चयनित होने वाले टीचरों की नियुक्ति के बाद अब तक परिवीक्षा काल वाला वेतन मिल रहा है जबकि Probation Period 2 साल का होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Rajasthan में सरकारी भर्ती मे नियुक्ति के बाद, 2 साल का परिवीक्षा काल होता है। जिसमें उम्मीदवारों की नियुक्ति अस्थाई होती है। साथ ही इसमें वेतन भी स्थाई की अपेक्षा कम मिलता है।

लेकिन इन 2 सालों में अच्छी तरह से अपने पद से संबंधित कार्यों को करने से, उम्मीदवारों को स्थाई कर दिया जाता है। लेकिन 2013 की तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती मे चयनित होने वाले teacher को अब तक काफी समय बीत चुका है। उनको अभी भी Probation Period में ही रखा गया है। जिस वजह से उनको वेतन भी कम मिल रहा है।

इसी वजह से ये सभी तृतीय श्रेणी के शिक्षक सरकार और जिला परिषद के सामने विरोध कर रहे हैं। इतने साल हो जाने के बाद भी अब तक स्थायीकरण क्यों नहीं किया गया है। उनको वेतन परिवीक्षा काल वाला ही क्यों दिया जा रहा है। जबकि उनका Probation Period कब का पूरा हो चुका है। इस वजह से उनको सरकारी नौकरी होने के बावजूद government services नहीं मिल पा रही है। स्थायीकरण ना होने की वजह से उन्हें कोई भत्ते भी नहीं मिल रहे हैं।

सरकार तथा जिला परिषद ने शादी चुप्पी

राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री रतनलाल सामोता ने कहां है, कि 2013 से लेकर अब तक कितने साल हो चुके हैं, लेकिन इन तृतीय श्रेणी के शिक्षकों को अब तक स्थाई नहीं किया गया है। सरकार और जिला परिषद के अधिकारियों से हमने कई बार मुलाकात की है। लेकिन उन्होंने सिवाय आश्वासन के और कुछ नहीं किया है। इतनी लापरवाही की वजह से शिक्षकों का सब्र का बांध टूट रहा है। अगर सरकार नहीं जागती है, तो जल्द ही राजस्थान समग्र शिक्षक संघ पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन करेगा। हम अपने अधिकार को सरकार से मांग रहे हैं। कई बार government से हम मुलाकात भी कर चुके हैं।

लेकिन ना तो सरकार और ना ही जिला परिषद के अधिकारी हमारी बात को समझ रहे हैं। जब परिवीक्षा काल 2 साल का है, तो इतने लंबे समय से इन उम्मीदवारों को परिवीक्षा काल में क्यों रखा गया है। आज स्थिति यह हो गई है कि स्थायीकरण नहीं होने से यह उम्मीदवार ACP का लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं। उनके बच्चे अच्छे स्कूलों में नहीं पढ़ पा रहे हैं। इन शिक्षकों में सरकार और जिला परिषद के प्रति गहरा आक्रोश है। हमारी कोई नाजायज मांग नहीं है। इसलिए सरकार को जल्द से जल्द इस मामले को सुनना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।

CET Rajasthan Senior Secondary Level Syllabus 2022

CET Rajasthan Senior Secondary Level Notification 2022

क्योंकि अगर सरकार द्वारा जल्द निर्णय न लिया गया तो राजस्थान समग्र शिक्षक संघ जल्द ही Jaipur में एक मीटिंग आयोजित करेगा। जिसमें इन शिक्षकों के समर्थन के लिए बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी। सरकार कानून के अनुसार नहीं चल रही है। ना ही इतना सब कुछ होने के बाद, सरकार के कानों पर, जूं भी नहीं रेंग रही है। हमारी सरकार को अंतिम चेतावनी हैं, कि जल्द से जल्द इन शिक्षकों के स्थायीकरण के मामले को निस्तारित किया जाए नहीं तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।