नई शिक्षा नीति में हुआ बदलाव, नई शिक्षक भर्ती में चार चरणों से गुजरना होगा, शिक्षकों के चयन का तरीका बदला, नए पैटर्न की वजह से भर्तियां अटक सकती है, बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने किया विरोध
अब शिक्षकों को चरण चरणों से गुजरना होगा-
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत नए शिक्षकों हेतु बनाई गई योजना की सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | पुरे देश भर में जल्द ही नई शिक्षा नीति लागु होने की संभावना है |
केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति बहुत बड़ा बदलाव किया है |नई शिक्षा नीति में स्कूली शिक्षकों के चयन प्रक्रिया में बहुत बड़ा फेरबदल किया गया है | पहले शिक्षकों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाता था | लेकिन अब नई शिक्षा नीति के बाद शिक्षक बनने के लिए चार चरणों से गुजरना पड़ेगा | इससे पहले केवल परीक्षा से ही भर्ती प्रक्रिया करवाई जाती थी, उन भर्तियों की प्रक्रिया पूरी होने में तीन से चार साल तक का समय लग जाता था |

जब चार चरण के द्वारा भर्ती प्रक्रिया करवाई जाएगी, तब यह नई भर्तियां कब तक पूरी हो पाएंगी | अब आगे होने वाली सभी भर्तियां एनटीए के माध्यम से ही आयोजित करवाई जाने की संभावना है | नई चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप इस इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे
शिक्षकों के चयन में यह बदलाव होगा-
यहाँ इस पैराग्राफ में में हमारी टीम आपको केंद्र सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती के लिए जारी की गई नई प्रक्रिया की जानकारी बताएगी | प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर के विधालयों तक सभी शिक्षकों के लिए टेट परीक्षा जरुरी होगी | इसके अलावा एनटीए द्वारा ली जाने वाली लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी | इन दोनों परीक्षाओं के बाद साक्षात्कार और 5 से 10 मिनट तक कक्षा में पढ़ना होगा |
इन चारो चरणों से गुजरने के बाद ही आप शिक्षक बन पाएंगे | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक भर्ती की परीक्षा अब एनटीए एजेंसी के द्वारा ही आयोजित करवाई जाएगी | अगर सभी राज्यों में एक ही एजेंसी परीक्षा करवाई तो, इससे पारदर्शिता भी बनी रहेगी |
पहले यह व्यवस्था थी-
नई शिक्षा नीति से पहले राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षक बनने के लिए रीट परीक्षा ली जाती थी | रीट परीक्षा से पहले तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए टेट परीक्षा ली जाती थी | इसके अलावा द्वितीय श्रेणी और व्याख्याता भर्ती भी केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से ही पूरी करवाई जाती थी | अब नई शिक्षा नीति लागु होने के बाद, सभी नए शिक्षकों को चार चरणों के माध्यम से गुजरना पड़ेगा | सभी शिक्षक भर्तियां एनटीए के माध्यम से सम्पन्न करवाई जाएगी |
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने यह कहा-
केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति में किये गए फेरबदल के बाद, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के उपेन यादव ने कहा है, कि इससे प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों की बजाय नेता और अफसरशाही के रिश्तेदारों का चयन होगा | उन्होंने यह भी कहा है, कि इस नए प्रावधान से गरीबो को मौका नहीं मिलेगा | भर्ष्टाचार बढ़ने से योग्य अभ्यर्थियों का दमन होगा | हम इस नई नीति का विरोध करते है |
नोट-दोस्तों आप अपनी राय/ विचार हमारी टीम के साथ कमेंट के द्वारा शेयर कर सकते है | अगर यह सूचना आपको अच्छी लगी हो तो, अपने दोस्तों और सोशल मीडिया (वाट्सअप, फेसबुक) पर जरूर शेयर करे-धन्यवाद
