NEET 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी l ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने नीट 2021 के लिए आवेदन करते समय त्रुटि कर दी थी, तो त्रुटि सुधार के लिए बोर्ड के द्वारा 14 October 2021 तक समय दिया जा रहा है l बोर्ड के द्वारा पहले नीट में संशोधन करने के लिए 13 अक्टूबर 2021 अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी l परंतु बहुत उम्मीदवार ऐसे है, जो नीट आवेदन फॉर्म में संशोधन नहीं कर पा रहे थे l

इसीलिए उम्मीदवारों के द्वारा लगातार नीट आवेदन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग की जा रही थी l NTA के द्वारा उम्मीदवारों की मांग को मानते हुए नीट आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है l

अब इस तिथि तक Neet Exam Application Form 2021 में किया जा सकता है संशोधन

बीते मंगलवार को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर NEET Exam 2021 के एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि से संबंधित एक नोटिस जारी किया गया है l इस नोटिस के अनुसार Neet Application Form Correction  की अंतिम तिथि को 13 अक्टूबर 2021 से बढ़ाकर 14 अक्टूबर 2021 तक कर दिया गया है l

14 अक्टूबर रात 11:50 तक उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं l NTA द्वारा नीट के उम्मीदवारों को नेशनलिटी, जेंडर, कैटेगरी, सब -कैटिगरी, ईमेल एड्रेस और द्वितीय चरण से संबंधित संशोधन करने का अंतिम मौका दिया गया है l

NEET UG Application Form 2021 News

कुछ उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जो पहले संशोधन कर चुके होंगे l यदि किसी उम्मीदवार ने आवेदन फॉर्म में पहले संशोधन कर लिया है, तो वह 14 अक्टूबर 2021 तक फिर से संशोधन कर सकता है l क्योंकि हो सकता है उम्मीदवार ने फिर से जानकारी भरने में गलती कर दी हो l

नीट आवेदन फॉर्म में संशोधन करते समय उम्मीदवार इस बात का रखें विशेष रुप से ध्यान 

नीट आवेदन फॉर्म 2021 में संशोधन के दौरान उम्मीदवारों को विशेष रूप से ईमेल एड्रेस को भरते समय सावधानी बरतनी होगी l दरअसल नीट परीक्षा के पश्चात नीट परीक्षा स्कोर कार्ड और Neet Scan OMR Sheet उम्मीदवार के द्वारा आवेदन फॉर्म में भरे गए ईमेल एड्रेस पर ही भेजी जाएगी l

यदि कोई उम्मीदवार ईमेल एड्रेस गलत भरेगा, तो बाद में Neet Score Card एवं Neet Scan OMR Sheet Download करने से संबंधित परेशानी हो सकती है l इसीलिए 14 अक्टूबर 2021 तक सभी उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में भरी गई ईमेल आईडी अवश्य चेक कर ले l यदि ईमेल आईडी में त्रुटि है, तो ईमेल आईडी में संशोधन जरूर करे ले l

यदि किसी उम्मीदवार को संशोधन के दौरान कोई परेशानी आ रही है, तो वह [email protected] पर सूचना दे सकते हैं l