NEET 2021 में बैठने वाले Candidates RSRTC की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे, 12 September को होने वाली NEET Exam में परीक्षार्थी राजस्थान सरकार की बसों में Free Yatra का लाभ ले सकेंगे, RSRTC की बसों में निःशुल्क यात्रा का समय 11 सितम्बर रात्रि 12 बजे से 13 सितम्बर रात्रि 12 बजे तक रहेगा |
वैसे तो सरकार के द्वारा बहुत सी ऐसी योजनाएं चलाई गई हैं, जिनके माध्यम से देश के युवाओं को लाभ पहुंचाया जाता हैं | देश के युवा देश का आधार है, इसीलिए सरकार के द्वारा उनकी पूरी सहायता की जाती है और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता हैं | बहुत बार ऐसा भी होता है कि जब सरकारी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को काफी दूर से आना होता है और बहुत से अभ्यार्थी तो कभी गरीब भी होते हैं जो बसों का किराया भी बड़ी मुश्किल से दे पाते हैं |
इस प्रकार के अभ्यार्थियों के लिए दूर परीक्षा देने जाना काफी मुश्किल हो जाता है | मगर राजस्थान सरकार के द्वारा अभ्यर्थियों की इसी परेशानी को देखते हुए एक अहम कदम उठाया है, जिसके माध्यम से अब परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा के दिन राजस्थान Roadways में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे |

परीक्षा के दिन RSRTC में काफी भीड़ भी हो सकती है, जिसकी वजह से अभ्यार्थियों को बसों में सीट नहीं मिलती | सरकार के द्वारा अब इस समस्या का भी समाधान किया गया हैं | अब जिस दिन छात्रों की परीक्षा होगी, तो उस दिन उनके लिए अलग से नि:शुल्क बसे नियुक्त की जाएगी जो कि छात्रों को उनके परीक्षा केंद्र तक छोड़ेंगी |
Admit Card के साथ आधार कार्ड दिखाकर कर सकेंगे नि:शुल्क यात्रा–
राजस्थान राज्य में 12 सितंबर 2021 को Neet Exam आयोजित की जा रही है और इस NEET 2021 की परीक्षा में लाखों अभ्यार्थी शामिल होंगे |
इनमें बहुत से अभ्यार्थी ऐसे भी है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर है |
इस प्रकार के अभ्यार्थियों के लिए RSRTC की बसों में नि:शुल्क यात्रा रखी गई हैं |
वह छात्र जो 12 सितंबर को NEET की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो वह सभी RSRTC की साधारण तथा एक्सप्रेस बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे |
यह रहेगा नि:शुल्क RSRTC बस सेवा की सर्विस का समय
नि:शुल्क यात्रा 11 सितंबर रात 12:00 बजे से शुरू कर दी जाएगी, क्योंकि बहुत से अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जिन्हें दूरदराज से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल होना हैं |
इसीलिए RSRTC की बसों में नि:शुल्क यात्रा 11 सितंबर रात 12:00 बजे से शुरू कर दी जाएगी और सभी परीक्षार्थी 13 सितंबर को रात 12:00 बजे तक नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे |
लेकिन निशुल्क यात्रा करने के दौरान अभ्यार्थियों को परीक्षा के प्रवेश पत्र के साथ-साथ अपनी कोई फोटोयुक्त आईडी भी दिखानी होगी जैसे कि आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट आदि l तभी उन्हें बसों में निशुल्क यात्रा करने दी जाएगी |
Click here-RSRTC Official website
केवल परीक्षार्थी ही कर सकेंगे नि:शुल्क यात्रा
याद रहे कि बसों में निशुल्क यात्रा केवल वही कर सकते हैं, जिन्हें परीक्षा में शामिल होना हैं | अगर अभ्यर्थियों के साथ उनका कोई दोस्त या फिर परिवार का कोई सदस्य बसों में सफर करेगा, तो उसे अपना किराया देना होगा | क्योंकि यह सुविधा सिर्फ परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही दी गई है |
